ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के शिखर पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुड़ी पड़वा पर 19 मार्च को ब्रह्म ध्वज आरोहण होगा। दो हजार साल पहले उज्जयिनी के सम्राट विक्रमादित्य ने इसकी शुरुआत की थी। गौरवशाली परंपरा को अविस्मरणीय बनाने के लिए उन्होंने सिक्के भी जारी किए थे।

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुड़ी पड़वा पर 19 मार्च को ब्रह्म ध्वज आरोहण होगा।
उज्जैन। स्टार समाचार वेब
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के शिखर पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुड़ी पड़वा पर 19 मार्च को ब्रह्म ध्वज आरोहण होगा। दो हजार साल पहले उज्जयिनी के सम्राट विक्रमादित्य ने इसकी शुरुआत की थी। गौरवशाली परंपरा को अविस्मरणीय बनाने के लिए उन्होंने सिक्के भी जारी किए थे। महिदपुर के अश्विनी शोध संस्थान में आज भी यह मुद्राएं संरक्षित हैं। पुराविद डॉ. रमण सोलंकी ने बताया कि ब्रह्म ध्वज शक्ति, साहस तथा विजय का प्रतीक है। केसरिया रंग के इस ध्वज में दो पताका तथा मध्य में सूर्य का अंकन है, यह चतुर्दिक विजय का प्रतीक है। सम्राट विक्रमादित्य चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर इसी ब्रह्म ध्वज का आरोहण किया करते थे। उन्होंने इस दिग्विजय परंपरा पर उज्जयिनी मुद्रा भी जारी की थी। इस मुद्रा के एक भाग में भगवान शिव सूर्य दंड लिए दिखाई देते हैं। दूसरी ओर उज्जयिनी का मार्का बना हुआ है। उस कालखंड में उज्जयिनी मुद्रा की साख थी और उज्जैन विदेशी व्यापार का बड़ा व प्रमुख केंद्र था।
सीएम ने किया पंरपरा का पुनर्प्रवर्तन
महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक डॉ. श्रीराम तिवारी ने बताया कि विक्रमोत्सव के दौरान चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर सम्राट विक्रमादित्य की ब्रह्म ध्वज आरोहण की चतुर्दिक परंपरा का पुनर्प्रवर्तन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया है। उन्होंने ब्रह्म ध्वज को महत्वपूर्ण मानते हुए ज्योतिर्लिंग महाकाल और शहर के प्रमुख भवनों पर इसका आरोहण कराने का निर्णय लिया है।
महाकाल के भक्त भी चढ़वा सकते हैं ध्वज
महाकाल मंदिर के शिखर पर भक्त भी ध्वज चढ़वा सकते हैं। इसके लिए मंदिर कार्यालय में 1100 रुपए की शासकीय रसीद कटवाना होती है। कोई भी श्रद्धालु मंदिर कार्यालय पहुंचकर निर्धारित राशि की रसीद कटवाकर ध्वजारोहण की बुकिंग करा सकते हैं। शासकीय रसीद के अलावा भक्त को ध्वज खरीदना, ध्वज पूजा, अखाड़े की भेंट तथा शिखर पर चढ़कर ध्वज लगाने वाले कर्मचारी का मेहनताना अलग से देना होता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जानिए 16 अगस्त 2026 का दैनिक पंचांग, जिसमें शुक्ल पक्ष की तिथि, हस्त/चित्रा नक्षत्र, साध्य योग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त की सटीक जानकारी हिंदी में उपलब्ध है।
16 अगस्त का अंक ज्योतिष भविष्यफल जानें! मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए अपने करियर, धन, स्वास्थ्य और परिवार का हाल।
जानिए 15 अगस्त 2026 (शनिवार) का विस्तृत दैनिक पंचांग। जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
15 अगस्त के मूलांक 1 से 9 तक का संपूर्ण राशिफल और भविष्यफल यहाँ पढ़ें। जानिए स्वतंत्रता दिवस के दिन आपके मूलांक के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा।
15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज के पावन अवसर पर जानिए मेष से मीन राशि तक का संपूर्ण राशिफल। पढ़ें नौकरी, व्यापार, धन, परिवार और सेहत से जुड़ी भविष्यवाणियां।
14 अगस्त 2026 का मूलांक राशिफल। जानिए अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, करियर, धन और स्वास्थ्य।
14 अगस्त 2026 शुक्रवार का दिन मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? जानिए करियर, धन, व्यापार, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़ा संपूर्ण राशिफल।
14 अगस्त 2026 के दैनिक पंचांग में जानिए श्रावण शुक्ल द्वितीया तिथि, नक्षत्र, योग, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और राहुकाल की पूरी जानकारी।
13 अगस्त 2026 का मूलांक राशिफल पढ़ें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के करियर, व्यापार, परिवार और स्वास्थ्य के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए यहाँ विस्तार से।