लीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ 5 जुलाई को बेहद सादगी से तीसरी शादी करने जा रहे हैं। जानें उनकी शादी की तारीख, वेन्यू और ऐज गैप से जुड़ी पूरी डिटेल।

एंटरटेंमेंट डेस्क। स्टार समाचार वेब
Aamir Khan Third Marriage: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' यानी आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। खबरें आ रही हैं कि आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह कपल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।
आपको बता दें कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर कई खास मौकों और इवेंट्स में एक साथ स्पॉट किया जाता रहा है। पिछले साल जब आमिर खान ने अपना 60वां जन्मदिन मनाया था, तब उन्होंने पहली बार गौरी को आधिकारिक तौर पर मीडिया से इंट्रोड्यूस करवाया था। तभी से दोनों की शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, जो अब सच होते दिख रहे हैं।

फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आमिर खान की शादी किस दिन है? रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर और गौरी आगामी 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, स्टार स्टडेड और भव्य शादियों से अलग आमिर खान ने इस बार बेहद सिंपल वेडिंग का प्लान बनाया है। शादी किसी बड़े वेन्यू या होटल के बजाय घर पर ही एक प्राइवेट सेरेमनी के तौर पर रखी जाएगी। इसमें किसी भी तरह की फिजूलखर्ची या लैविश फंक्शन नहीं होगा, बल्कि सिर्फ परिवार के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही इस इंटीमेट वेडिंग का हिस्सा बनेंगे।
पिछले दिनों दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने गौरी के साथ अपने मजबूत रिश्ते पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, "गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर बेहद गंभीर हैं। हमारा रिश्ता बहुत मजबूत है और हम बेहतरीन पार्टनर्स हैं। जहाँ तक शादी की बात है, तो दिल से तो मैं उससे पहले ही शादी कर चुका हूँ। इसलिए हम इसे कानूनी या औपचारिक रूप कब देंगे, यह समय पर निर्भर करता है।" आमिर के इस बयान से साफ था कि दोनों के बीच की बॉन्डिंग कितनी गहरी है।
आमिर खान और गौरी स्प्रैट के बीच उम्र का एक बड़ा अंतर है। आमिर खान जहाँ 60 साल के हो चुके हैं, वहीं गौरी की उम्र 46 साल है। दोनों के बीच करीब 14 साल का ऐज गैप है, लेकिन उनके प्यार और समझदारी के बीच कभी उम्र का यह फासला आड़े नहीं आया।
गौरी स्प्रैट से पहले आमिर खान की शादी मशहूर फिल्ममेकर किरण राव से हुई थी। दोनों ने साल 2005 में सात फेरे लिए थे और इस शादी से उनका एक बेटा 'आजाद' है। शादी के 16 साल बाद, यानी साल 2021 में आमिर और किरण ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच कड़वाहट नहीं है और वे आज भी एक अच्छे दोस्त की तरह एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं। अब देखना होगा कि 5 जुलाई को होने वाली इस शादी की आधिकारिक घोषणा आमिर कब करते हैं।
दावा किया जा रहा है कि अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने विमल के एक ऐड से उनके जुड़ाव को लेकर चल रहे विवाद पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को अपने जवाब दे दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जवाबों के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि यह मामला कानूनी पचड़ों में है।
फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 54 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद इसके सीक्वेल (Hanuman Ansh 2) पर काम शुरू हो गया है।
मशहूर रैपर बादशाह से अलग होने के बाद एक्ट्रेस ईशा रिखी अब रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के जरिए छोटे पर्दे पर नई शुरुआत करने जा रही हैं। जानिए उनके गेम प्लान और इंटरव्यू की खास बातें।
निर्देशक राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के साथ दो नई फिल्मों पर काम करने की पुष्टि की है। जानिए 'घातक घुस के मारेगा' और उनकी अन्य अपकमिंग फिल्मों से जुड़ी खास बातें।
कल यानी शुक्रवार को देशभर में रक्षा बंधन के त्योहार का धूम-धाम से मनाया जाएगा। हिंदी सिनेमा की तरफ से राखी के इस खास फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए लंबे समय से स्पेशल गानों को बनाया जा रहा है।
जूलरी ब्रांड जीवा के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर छिड़ा विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभिनेत्री कृति सेनन के रिवीलिंग आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुए विरोध के बाद ब्रांड ने इस विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म्स से पूरी तरह हटा लिया है।
कुछ दिन पहले बी टाउन एक्ट्रेस तापसी पन्नू की अपकमिंग ओटीटी फिल्म गांधारी का एलान हुआ है। अब इस मूवी को लेकर नया विवाद देखने को मिल रहा है। कल्याण एक मशहूर लेखक भी हैं और उन्होंने ये खुलासा किया है कि साल 2019 में उन्होंने इस मूवी की कहानी लिखी थी और रजिस्टर्ड भी कराई थी।
यश चार सालों के बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वो इन दिनों फिल्म टॉक्सिक की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए वो पहली बार कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह