कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस से तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है। सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में यह आह्वान किया गया है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में एक बड़ी 'तिरंगा यात्रा' निकालने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो जारी कर जानकारी दी कि यह यात्रा शाम 5 बजे कनॉट प्लेस (CP) के सेंट्रल पार्क से शुरू होगी। इसके साथ ही उन्होंने देश के अन्य शहरों के लोगों से भी अपने-अपने इलाकों में तिरंगा मार्च निकालने की अपील की है।
वीडियो संदेश में सोशल मीडिया यूजर्स और देशवासियों को संबोधित करते हुए अभिजीत दिपके ने कहा कि सौरव दास और आशुतोष रांका को केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने की वजह से सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। उन्होंने सभी देशभक्तों से 16 अक्टूबर को तिरंगे के साथ सेंट्रल पार्क पहुँचने का आग्रह किया, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि देश में तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है।
दिल्ली न आ पाने वाले लोगों से अपील करते हुए दिपके ने कहा कि वे अपने-अपने शहरों में शाम के समय तिरंगा मार्च निकालें। उन्होंने कहा कि यह मार्च उन ताकतों के खिलाफ एक स्पष्ट संदेश होगा कि राष्ट्रीय ध्वज हर भारतीय का गर्व है। उन्होंने यह भी अंदेशा जताया कि इस कदम के बाद उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन वह देश के मान-सम्मान और तिरंगे के लिए जेल जाने से पीछे नहीं हटेंगे।
CJP प्रमुख का यह कदम सौरव दास और आशुतोष रांका की पुलिस गिरफ्तारी के ठीक एक दिन बाद आया है। मंगलवार को सौरव और आशुतोष को जंतर-मंतर पर बिना पूर्व अनुमति के प्रवेश करने और विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद से ही समर्थकों और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में रोष देखा जा रहा है।
यह भी हुआ..
दिल्ली पहुंचने पर एयरपोर्ट पर अभिजीत को विरोध का भी सामना करना पड़ा। एक युवक ने कहा अरे क्यों देश को खराब कर रहा है भाई…’,
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस से तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है। सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में यह आह्वान किया गया है।
केंद्र सरकार ने दीवाली और त्योहारों के सीजन में रेलवे के 11.40 लाख से अधिक नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस (PLB) का ऐलान कर दिया है। जानिए कितना मिलेगा पैसा और क्या है कर्मचारियों की पुरानी मांग।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा दी है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी विस्तार से जानकारी।
पराली जलाने का मौसम चरम पर पहुंचने से पहले केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र को सख्त निर्देश दिए हैं। केंद्र ने इन राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मिशन मोड में काम करने को कहा है।
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बीती देर रात गंगा नदी पार करते समय एक छोटी नाव पलट गई, जिससे 13 बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 6 से 18 वर्ष के बीच है। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार की 7 बच्चियों की जान चली जाने से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी। 26 अक्टूबर 2026 को आएगा फैसला।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR), जंतर-मंतर बैन और मेट्रो पाबंदियों से जुड़ी सभी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 15 अक्टूबर को एक साथ सुनवाई करेगा। जानिए CJI सूर्यकांत की पीठ का पूरा फैसला।
दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया भारत की प्रतिभा और किफायती दवाओं पर भरोसा करती है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज शाम अपने आवास पर 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों को हाई टी के लिए बुलाया है। बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, 'वोट चोरी' के विरोध और एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह