इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल में तालाब की जमीन पर बनी मस्जिद के मामले में कमेटी की याचिका खारिज कर दी। 2 अक्टूबर को प्रशासन ने शुरू की थी बुलडोजर कार्रवाई। जानें जस्टिस दिनेश पाठक की बेंच का फैसला और मस्जिद कमेटी को निचली अदालत में अपील करने का निर्देश।

इलाहाबाद. स्टार समाचार वेब
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल जिले में तालाब और सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध निर्माण के मामले में मस्जिद कमेटी की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कमेटी को किसी भी राहत के लिए ट्रायल कोर्ट (निचली अदालत) में अपील दायर करने का निर्देश दिया है, जिससे ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर किसी भी तरह की अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया गया है।
कोर्ट में अवकाश के बावजूद, जस्टिस दिनेश पाठक की सिंगल बेंच ने इस अर्जेंट मामले की सुनवाई की। मस्जिद शरीफ गोसुलबारा रावां बुजुर्ग और उसके मुतवल्ली की ओर से ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई थी।
मस्जिद कमेटी ने दलील दी कि कार्रवाई बिना उचित नोटिस के शुरू की गई, जबकि राज्य सरकार की ओर से तर्क दिया गया कि जमीन सरकारी और तालाब की है, जिस पर अवैध निर्माण किया गया था। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कमेटी की याचिका निरस्त करते हुए उन्हें ट्रायल कोर्ट में अपील करने की सलाह दी।
संभल प्रशासन ने 2 अक्टूबर (गांधी जयंती और दशहरा) के दिन बुलडोजर कार्रवाई शुरू की थी। इस दौरान बारात घर को तालाब की जमीन पर अवैध मानते हुए ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन का दावा है कि मस्जिद का भी कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर है। विरोध में मस्जिद कमेटी ने बुलडोजर कार्रवाई से पहले ही अवैध हिस्से को खुद हथौड़े से तोड़ना शुरू कर दिया था। कमेटी ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान भीड़ जमा होने से संभावित बड़े हादसे या बवाल को अनदेखा किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।