अयोध्या राम मंदिर के दानपात्र से करोड़ों की चोरी का मामला। ट्रस्ट के कर्मचारी टिन्नू समेत कई लोग संदेह के घेरे में। SIT ने शुरू की जांच, 200 करोड़ के घोटाले की आशंका।

अयाेध्या। स्टार समाचार वेब
अयोध्या के राम मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए दान और कीमती आभूषणों की हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कर्मचारी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर शनिवार को ट्रस्ट की जांच टीम और पुलिस ने गुप्त कार्रवाई की, जिसमें भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ है। टिन्नू को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का करीबी और मंदिर का बेहद प्रभावशाली कर्मचारी माना जाता है। प्रारंभिक जांच में टिन्नू की करीब 50 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति का पता चला है, जिसमें एक विशाल हॉस्टल भी शामिल है।
खुल रही हैं दान घोटाले की परतें
इस घोटाले की परतें खुलने के साथ ही कई अन्य कर्मचारी भी संदेह के घेरे में आ गए हैं। मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव के भतीजे सोमेश आनंद पर भी गंभीर आरोप हैं। सूत्रों के अनुसार, सोमेश संदिग्ध रूप से अयोध्या से भारी बैग लेकर ट्रेन से यात्राएं करता था और खाली हाथ फ्लाइट से लौटता था। वहीं, आभूषणों की देखरेख करने वाले केडी तिवारी के घर भी छापेमारी हुई है, जिन पर करोड़ों की जमीन खरीदने का संदेह है। जांच में अब तक टिन्नू के भतीजे मनीष यादव के पास से 36 लाख रुपये नकद, और अन्य कर्मचारियों जैसे राजेश पाठक, लवकुश और अनुकल्प मिश्रा की बदलती जीवनशैली भी जांच के दायरे में है।
मुकुट गायब हो गए थे तीन साल पहले
यह घोटाला कोई नया नहीं है। दो साल पहले रामलला और उनके तीनों भाइयों के सोने के मुकुट गायब होने की घटना ने भी सुरक्षा पर सवाल खड़े किए थे, जो बाद में एक पदाधिकारी की अलमारी से बरामद हुए थे। जांच से जुड़े सूत्रों का दावा है कि दानपात्र से नकदी से कहीं अधिक मात्रा में सोने-चांदी की चोरी की गई है। फिलहाल, विशेष जांच दल (SIT) मामले की गहन छानबीन कर रही है और करीब 50 कर्मचारियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अनुमान है कि यह चढ़ावा चोरी का घोटाला 200 करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है।
जानिए 15 सितंबर 2026 का अंक ज्योतिष राशिफल। मूलांक 1 से 9 तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल।
उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की अंतिम राजसी सवारी के दौरान नियमों की अनदेਖ कर अनधिकृत मुखौटे और झांकी निकाले जाने पर महाकाल सेना के पंडित महेश शर्मा ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
15 सितंबर 2026 के पंचांग की संपूर्ण जानकारी हिंदी में। जानें आज की तिथि, नक्षत्र, योग, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और राहुकाल।
जानिए 15 सितंबर 2026 का मूलांक फल। अंक 1 से 9 तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यफल और उपाय।
15 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कैसा रहेगा यह दिन, जानिए विस्तार से।
गणेशोत्सव पर मध्य प्रदेश के प्रमुख मंदिरों के खास दर्शन। उज्जैन महाकाल मंदिर में 5.51 लाख मोदक भोग, इंदौर खजराना में 7 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से श्रृंगार और मंदसौर के द्विमुखी चिंताहरण गणपति की विशेष रिपोर्ट।
गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज के दुर्लभ संयोग पर आज तड़के से ही प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह की भस्म आरती से लेकर दोपहर के शुभ मुहूर्त तक मंदिरों में पूजा-पाठ, विशेष शृंगार और बप्पा की स्थापना का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया।
अंक ज्योतिष के आधार पर 14 सितंबर 2026 का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा। जानिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी भविष्यवाणियां।
14 सितंबर 2026 का राशिफल पढ़ें। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें यहाँ।
जानिए 14 सितंबर 2026 का संपूर्ण पंचांग। आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय, शुभ मुहूर्त (अभिजीत मुहूर्त) और राहुकाल की सटीक जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह