भोपाल एम्स की शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ट्विशा के शरीर पर मल्टीपल चोटों की बात सामने आई है। पुलिस लापरवाही और फरार पति समर्थ सिंह पर इनाम से जुड़ी पूरी खबर पढ़ें

भोपाल। स्टार समाचार वेब
भोपाल की उभरती हुई एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। एम्स (AIIMS) भोपाल की शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद इस पूरे मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विशा के शरीर पर मल्टीपल चोटों (कई जख्मों) के निशान पाए गए हैं।
इस खुलासे के बाद जहां एक्ट्रेस के परिजन शुरुआत से ही हत्या की आशंका जता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ट्विशा की सास और उनके वकील ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए इस पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
शॉर्ट पीएम रिपोर्ट सामने आने के बाद ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और उनके वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिपोर्ट पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है:
अस्पष्ट जानकारी: रिपोर्ट में सिर्फ चोटों का जिक्र है, लेकिन वे चोटें शरीर पर कहां और कितनी गहरी हैं, यह साफ नहीं किया गया है।
जांच के लिए तैयार: वकील का कहना है कि यह रिपोर्ट सिर्फ 'सेंसेशन' (सनसनी) फैलाने के इरादे से तैयार की गई है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वे किसी भी स्वतंत्र एजेंसी से जांच या दोबारा पोस्टमॉर्टम (Second Postmortem) के लिए पूरी तरह तैयार हैं और पुलिस का सहयोग करेंगे।
शादी के महज कुछ महीने बाद ही मौत : आपको बता दें कि ट्विशा शर्मा और समर्थ सिंह की शादी पिछले साल ही 12 दिसंबर 2025 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस पूरे हाई-प्रोफाइल मामले में भोपाल पुलिस की कार्यप्रणाली भी गंभीर सवालों के घेरे में है। पोस्टमॉर्टम के दौरान एक ऐसी चूक सामने आई है जिसने मामले को और उलझा दिया है। थ्योरी के मुताबिक ट्विशा ने जिस बेल्ट से फांसी लगाई थी, जांच अधिकारी पोस्टमॉर्टम के समय उस बेल्ट को एम्स भोपाल लेकर ही नहीं पहुंचे। डॉक्टरों को बेल्ट बाद में सौंपी गई, जिसके कारण वे कथित फांसी के साधन (बेल्ट) और ट्विशा की गर्दन पर बने निशानों (Ligature Marks) का वैज्ञानिक मिलान और माप नहीं कर सके।
दिल्ली एम्स में दोबारा हो पोस्टमॉर्टम
इस बड़ी चूक के बाद ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा और अन्य परिजनों ने हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाई है। मौत के 8 दिन बीत जाने के बाद भी परिजन शव लेने और अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं हैं। उनकी मांग है कि मामले की जांच मध्य प्रदेश से बाहर किसी स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी (जैसे CBI) से कराई जाए। दिल्ली एम्स (AIIMS Delhi) के डॉक्टरों की देखरेख में दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया जाए।
इस बीच सोमवार को कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी रजनीश कश्यप कौल ने बताया फांसी में इस्तेमाल की गई बेल्ट को जब्त कर लिया गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से पोस्टमॉर्टम के समय उसे एम्स नहीं भेजा जा सका था। आरोपी समर्थ सिंह फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। उसकी लोकेशन ट्रेस करने और धरपकड़ के लिए पुलिस की 6 टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।