भोपाल के गांधीनगर में नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री के मामले में फरार 20 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक निगम को एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार किया। अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार।

मध्य प्रदेश एसटीएफ (Special Task Force) को नशीले कफ सिरप की अवैध सप्लाई करने वाले एक बड़े रैकेट में बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने 30 मई 2026 को भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल सिटी में पकड़ी गई अवैध कफ सिरप फैक्ट्री के मामले में फरार चल रहे 20 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक निगम को उत्तराखंड के देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को ट्रांजिट वारंट पर भोपाल लाया गया है और फिलहाल वह पुलिस रिमांड पर है, जिससे पूछताछ जारी है।
बीती 30 मई को एसटीएफ ने पटेल सिटी, गांधीनगर स्थित एक संदिग्ध फैक्ट्री पर छापा मारा था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कोडीनयुक्त कफ सिरप की कुल 74,104 बोतलें बरामद की थीं, जिनमें प्रमुख रूप से 'ऑनरेक्स' और 'ऑफकफ' ब्रांड शामिल थे। जांच में खुलासा हुआ कि रीवा के कटरा तलैया का रहने वाला अभिषेक निगम, राहुल कुशवाह और सागर निवासी सीटी जैन के साथ मिलकर इन प्रतिबंधित सिरप की नशे के अवैध कारोबार और सप्लाई में संलिप्त था।
एसटीएफ की छापेमारी के बाद से ही आरोपी अभिषेक निगम रीवा से फरार होकर छिपता फिर रहा था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एसटीएफ के उप पुलिस महानिरीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 7 अक्टूबर को उसे देहरादून से दबोच लिया। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक कुल 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में एसटीएफ भोपाल के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया, डीएसपी योगिता साटनकर, निरीक्षक हंसराज कुमार और निरीक्षक आशीष चौधरी की टीम की अहम भूमिका रही है।
बुधनी के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के 12 घर तोड़ने के मामले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है और 'दूध का दूध, पानी का पानी' हो जाएगा।
भोपाल के गांधीनगर में नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री के मामले में फरार 20 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक निगम को एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार किया। अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार।
त्योहारों पर रेल यात्रियों के लिए राहत! भोपाल, रानी कमलापति और WCR होकर चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें। दानापुर, हरिद्वार, हजरत निजामुद्दीन और अंबेडकर नगर का शेड्यूल देखें।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपितों के वकीलों ने कानूनी चर्चा के लिए मुलाकात का समय बढ़ाने की मांग की है। 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भी अहम सुनवाई होनी पूरी डिटेल्स पढ़ें।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंडला के टाटरी में निजी स्कूल के बच्चों के साथ सहज संवाद किया। प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कान्हा नेशनल पार्क हमारे देश का नहीं, पूरे एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा नेशनल पार्क है। सघन वनों से आच्छादित कान्हा नेशनल पार्क मुख्यत बाघ, चीता, लकड़बग्घा, हाथी एवं अन्य कई वन्य जीवों से समृद्ध है।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी इंटरनेट संचार व्यवस्था में बदलाव की बड़ी और सख्त पहल की है। बढ़ते साइबर हमलों और अनधिकृत एक्सेस के खतरे को देखते हुए सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं। इसके तहत राज्य के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्वदेशी मेल प्लेटफॉर्म जोहो का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू सेवा संकल्प अभियान का समापन 17 अक्टूबर को होगा। अभियान के तहत हुए कार्यों पर सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।
बड़वानी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को अहंकार से दूर रहने की नसीहत दी। जानें उन्होंने संगठन, मेडिकल कॉलेज और कांग्रेस पर क्या कहा।
भोपाल के मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय में शनिवार रात खाना खाने से 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। कड़ाई में छिपकली मिलने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह