भोपाल मास्टर प्लान 2047 के नए ड्राफ्ट को लेकर 66 गांवों के किसानों ने प्रदर्शन किया। नीलबड़ में पुलिस बैरिकेडिंग के बीच किसानों ने BIZ-1 और BIZ-2 ज़ोन हटाने और कृषि भूमि बचाने की मांग की।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
भोपाल विकास योजना-2047 (मास्टर प्लान) के नए ड्राफ्ट को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। किसानों का आरोप है कि प्रस्तावित ड्राफ्ट में 66 गांवों की उपजाऊ कृषि भूमि को रिवरफ्रंट, फॉरेस्ट, ग्रीन बेल्ट और अन्य आरक्षित श्रेणियों में शामिल कर दिया गया है। इससे हजारों किसानों की खेती और आजीविका संकट में पड़ जाएगी।
प्रदर्शन के दौरान जब किसानों ने शहर की तरफ बढ़ने का प्रयास किया, तो पुलिस ने नीलबड़ पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद आक्रोशित किसान वहीं सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।
किसान नेताओं का कहना है कि वर्ष 2031 के मास्टर प्लान की प्रक्रिया के समय प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि नया ड्राफ्ट तैयार करते समय संबंधित पंचायतों की सहमति ली जाएगी। लेकिन वर्तमान ड्राफ्ट में गांवों और किसानों से कोई विचार-विमर्श नहीं किया गया। किसानों की मांग है कि निर्णय लेने से पहले सभी 66 गांवों में ग्रामसभाएं आयोजित की जाएं, आपत्तियों पर खुलकर चर्चा हो और किसानों का पक्ष सुनने के बाद ही भू-उपयोग (लैंडयूज) बदलने पर विचार किया जाए।
किसानों के अनुसार, खेती ही उनके जीवनयापन का एकमात्र मुख्य साधन है। किसान नेता अनोखी सिंह पटेल का कहना है कि भोजताल संरक्षण के नाम पर कृषि भूमि पर बंदिशें लगाना अनुचित है। इसलिए भोजताल इन्फ्लुएंस ज़ोन-1 (BIZ-1) और ज़ोन-2 (BIZ-2) के प्रस्ताव को तुरंत हटाया जाए और भूमि का उपयोग कृषि ही रखा जाए।
संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी मनोहर सिंह ठाकुर और किसान सजल जैन ने बताया कि भोपाल और सीहोर के करीब 150 गांवों की जमीन पर साल 2008 से ही तरह-तरह के प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि 2023 में जिसे 'भोजताल कैचमेंट ज़ोन' कहा गया था, इस बार लोगों को भ्रमित करने के लिए उसका नाम बदलकर 'भोजताल इन्फ्लुएंस ज़ोन' कर दिया गया है, ताकि विरोध को दबाया जा सके।
मास्टर प्लान में केवल ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं, बल्कि आवासीय इलाकों में भी विरोध देखने को मिल रहा है। ग्राम मिसरोद की पुरानी आबादी के बीच से प्रस्तावित 45 मीटर चौड़ी सड़क का स्थानीय रहवासियों ने कड़ा विरोध किया है। रहवासियों ने नगर तथा ग्राम निवेश (T&CP) विभाग को आपत्तियां सौंपकर पुराने मकानों, मंदिरों, शासकीय भवनों और बरगद-पीपल के वृक्षों को बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का तकनीकी सर्वे कराने की मांग की है।
मामले पर नगर तथा ग्राम निवेश के संयुक्त संचालक ने बताया कि नियमानुसार ड्राफ्ट जारी होने के बाद 30 दिनों के भीतर आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। प्राप्त सभी आपत्तियों को ऑनलाइन पोर्टल पर डिजिटाइज किया जाएगा, जिसके बाद संबंधित पक्षों को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा।
भोपाल मास्टर प्लान 2047 के नए ड्राफ्ट को लेकर 66 गांवों के किसानों ने प्रदर्शन किया। नीलबड़ में पुलिस बैरिकेडिंग के बीच किसानों ने BIZ-1 और BIZ-2 ज़ोन हटाने और कृषि भूमि बचाने की मांग की।
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को नई ऊंचाइयां देने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक और बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
मध्य प्रदेश के 374 नगरीय निकायों में 3 साल के भीतर ₹1,134 करोड़ की खरीद में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कहीं ₹5 का फिनाइल ₹33,500 में तो ₹306 की LED लाइट ₹11,800 में खरीदी गई। पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई एक सीट पर उपचुनाव की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई इस सीट पर 12 नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी संपन्न कराई जाएगी।
मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में स्वास्थ्य विभाग की ₹60.60 लाख की सरकारी राशि के गबन का खुलासा हुआ है। EOW ने तत्कालीन CMHO और DHO समेत 6 कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दूसरे दिन दिग्विजय सिंह का तीखा बयान सामने आया। 2200 से अधिक यात्रियों के साथ कानीपुरा से तराना पहुंची इस गैर-राजनीतिक पदयात्रा का विस्तृत विवरण पढ़ें।
मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर नई भर्तियों और शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की घोषणा की गई है। यही नहीं, शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और आधुनिक संसाधनों से लैस करने के लिए सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। दरअसल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर नई भर्ती करने की घोषणा की।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्तव्य की राह में अपने प्राण न्योछावर करने वाले 9 शहीद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल स्थित 95 करोड़ रुपये की शत्रु संपत्ति 'रियाज मंजिल' पर बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को केंद्र सरकार के समक्ष पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी वकील मुकुल ढोलपुरे और उसके साथियों का पर्दाफाश किया है। जानें दिल्ली और नाइजीरियाई कनेक्शन से जुड़े इस बड़े खुलासे की पूरी विस्तार से जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह