मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 29 अक्टूबर को बिहार की तीन विधानसभा सीटों पर NDA प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने किसान सम्मान निधि और महिला सशक्तीकरण पर बात की, जबकि राम मंदिर और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर कांग्रेस को घेरा।

बिहार. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार, 29 अक्टूबर को बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार किया। उन्होंने बांका जिले की कटोरिया, भागलपुर की नाथनगर और मधेपुरा की आलमनगर विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया, जहां भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार में हुए 'अद्भुत' कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस की पिछली सरकारों ने किसानों की उपेक्षा की, वहीं पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि शुरू की, जिसका लाभ अकेले बिहार के 74 लाख किसानों को मिल रहा है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण पर भी जोर दिया, और बताया कि बहनों को मिल रही ₹10,000 की आर्थिक मदद से परिवार आगे बढ़ रहे हैं।
डॉ. यादव ने कटोरिया विधानसभा से NDA प्रत्याशी पूरन लाल को 'पूरनमासी का चांद' बताते हुए जनता से उन्हें भारी बहुमत से जिताने की अपील की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने नाथनगर से मिथुन यादव और आलमनगर से नरेंद्र नारायण के समर्थन में भी जनता से वोट देने का आग्रह किया।
सीएम यादव ने कहा कि बीजेपी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर देती है। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि एक किसान और साधारण यादव परिवार के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला, जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। उन्होंने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र के साथ पीएम मोदी के नेतृत्व में पार्टी के आगे बढ़ने की बात कही।
धार्मिक और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मुद्दे पर सीएम यादव ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने सवाल किया कि "कांग्रेसी किस मुंह से चुनाव लड़ रहे हैं", जिन्होंने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाए थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में धार्मिक पर्यटन के केंद्र बन रहे हैं; अयोध्या में भव्य राम मंदिर, उज्जैन में महाकाल लोक और अब माता सीता के जन्म स्थान को भी भव्य तीर्थ स्थल बनाया जा रहा है।
डॉ. यादव ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से बदल रहा है। उन्होंने बिहार की धरती को गौतम बुद्ध, महावीर स्वामी और छठ पूजा की महिमा से जोड़ते हुए 'सदैव पूजनीय' बताया। उन्होंने बिहार को विकास की मुख्यधारा से जोड़े रखने के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में तीसरी बार NDA सरकार बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।