मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुश नगर स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने चार हाथ और चार पैर वाले दुर्लभ बच्चे को जन्म दिया है। डॉक्टर इसे 'कंजॉइन्ड ट्विन्स' का मामला बता रहे हैं।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां लवकुश नगर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने चार हाथ और चार पैरों वाले दुर्लभ बच्चे को जन्म दिया है। इलाके के रहनी वाली रीता अहिरवार को प्रसव पीड़ा होने पर उनके पति शिवचरण अहिरवार अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल की नर्सों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तुरंत भर्ती किया, जिसके कुछ ही देर बाद उसने इस अनोखे बच्चे को जन्म दिया।

बच्चे के जन्म के बाद प्रसूति कक्ष में मौजूद डॉक्टर और नर्स हैरान रह गए। सूचना मिलते ही बीएमओ डॉ. लखन सिंह मौके पर पहुंचे और जांच के बाद बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। डॉक्टरों के अनुसार, यह लाखों में एक मामला है जो 'कंजॉइन्ड ट्विन्स' (जुड़े हुए जुड़वाँ बच्चों) का एक दुर्लभ रूप है, जिसमें एक बच्चा पूरी तरह विकसित नहीं हो पाया। बेहतर और एडवांस इलाज के लिए इस दुर्लभ बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, और आवश्यकता पड़ने पर एयर एंबुलेंस से जबलपुर भेजने की भी तैयारी की जा रही है।
अनोखे बच्चे के जन्म की खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गई, जिससे अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पिता शिवचरण अहिरवार का कहना है कि यह सब ईश्वर का चमत्कार है और इस पर किसी का बस नहीं चल सकता। वहीं, अस्पताल में 15 साल का लंबा अनुभव रखने वाली सीनियर नर्स मोनिका श्रीवास्तव ने भी अपने करियर में ऐसा मामला पहली बार देखने की बात कही। फिलहाल यह अद्भुत मामला पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुश नगर स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने चार हाथ और चार पैर वाले दुर्लभ बच्चे को जन्म दिया है। डॉक्टर इसे 'कंजॉइन्ड ट्विन्स' का मामला बता रहे हैं।
भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती-2025 में पद बढ़ाने की मांग को लेकर आमरण अनशन जारी है। वहीं, सरकारी स्कूल बंद करने के विरोध में स्कूल बचाओ आंदोलन भी शुरू हो गया है।
मध्यप्रदेश में सरकारी खजाने में सेंधमारी का एक बेहद संगीन और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ओर राज्य सरकार वित्तीय अनुशासन लागू करने के लिए मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों की विदेश यात्राओं तथा महंगे होटलों के आयोजनों पर सख्ती से रोक लगा रही है।
मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने के नाम पर रियायती दरों पर आवंटित सरकारी जमीन का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग ने शिकंजा कस दिया है। वहीं लीज शर्तों के उल्लंघन के मामलों में उज्जैन और खरगोन जिले सबसे आगे रहे हैं। दोनों जिलों में 235 उद्योगों को लीज निरस्त करने के नोटिस दिए गए।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए। अब किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर अग्रिम खाद, ऋण चुकाने की नई सुविधा और दिन में बिजली मिलेगी।
इंदौर में स्वाइन फ्लू (H1N1) का दूसरा मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। उज्जैन की महिला की मौत के बाद अब नए मरीज का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। जानें इसके लक्षण और बचाव।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की युगलपीठ ने शिक्षक भर्ती से जुड़े एक मामले में बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि प्रशासनिक कारणों या कम मेरिट वालों को प्राथमिकता देकर अधिक अंक पाने वाले योग्य उम्मीदवारों के हितों का हनन नहीं होना चाहिए।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यानगर स्थित दीपशिखा अस्पताल में दरमियानी रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते धुआं चारों मंजिलों में फैल गया और अफरा-तफरी मच गई।
मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलती एक और गंभीर घटना सामने आई है। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे उस समय हड़कंप मच गया।
मध्यप्रदेश के बैतूल-मुलताई फोरलेन पर आज यानी शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जीतू ढाबे के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। भीषण टक्कर में कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह