उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागझिरी गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

बिना सूचना औचक निरीक्षण किया सीएम ने
नागझिरी स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र (साइलो) पहुंचे
कलेक्टर को दिए निर्देश, किसानों से संवाद
उज्जैन | स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी मौसेरी बहन ग्यारसी बाई यादव के निधन के शोक के बावजूद, मुख्यमंत्री ने अपने राजकीय कर्तव्यों को प्राथमिकता दी। उज्जैन पहुँचते ही वे बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे नागझिरी स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र (साइलो) जा पहुँचे, जिससे वहां मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हेलीकॉप्टर जैसे ही उज्जैन उतरा, वे निर्धारित प्रोटोकॉल से इतर सीधे गेहूं खरीदी केंद्र का जायजा लेने पहुँच गए। उन्होंने वहां मौजूद किसानों से सीधा संवाद किया और उनसे खरीदी प्रक्रिया, भुगतान और केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार किसानों के पसीने की पूरी कीमत और सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने गेहूं की तुलाई, धुलाई और भंडारण की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। बेमौसम बारिश की आशंका को देखते हुए उन्होंने कलेक्टर रोशन कुमार सिंह को वेयरहाउस की क्षमता को तत्काल बढ़ाया जाने के निर्देश दिए जिससे अनाज खुले में न रहे। कहा- फसल की तुलाई और बिल बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और त्वरित होनी चाहिए। भीषण गर्मी को देखते हुए किसानों के लिए पेयजल, छाया हेतु शामियाना और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुछ समय पहले प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि वे प्रदेश में कहीं भी और कभी भी औचक निरीक्षण के लिए हेलीकॉप्टर से उतर सकते हैं। शाजापुर और खरगोन के बाद उज्जैन का यह आकस्मिक निरीक्षण अधिकारियों के लिए कड़ा संदेश है कि लापरवाही की कोई जगह नहीं है। शोक की इस घड़ी में भी उपार्जन केंद्र पहुँचकर उन्होंने साबित किया कि उनके लिए 'जनता ही परिवार' है।
बरगी क्रूज हादसे में लापरवाही पर जबलपुर कोर्ट सख्त। चालक और प्रबंधन पर FIR के आदेश। जानें कोर्ट ने क्यों इसे 'आपराधिक मानव वध का प्रयास' माना।
उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागझिरी गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
मध्य प्रदेश के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघिन N6 ने चार शावकों को जन्म दिया है। पेंच से लाई गई इस बाघिन की इस उपलब्धि से रिजर्व में बाघों की संख्या 30 के पार हो गई है।
शिलॉन्ग के राजा रघुवंशी हत्याकांड में राज कुशवाह की जमानत पर सुनवाई पूरी। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की रिहाई के बाद परिवार ने जताई असुरक्षा। पढ़ें पूरी कानूनी रिपोर्ट।
गुना जिले के मृगवास क्षेत्र में बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाकर लूटने वाली कंजर गैंग का पर्दाफाश। पुलिस ने 21 दिन में दो डकैतों को गिरफ्तार कर हथियार और माल बरामद किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मुख्य रूप से दलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। इसी तरह 38555 करोड़ के विकास कार्यों को भी मंजूरी दी गई है। भोपाल के समीप इलेक्ट्रॉनिक कलस्टर बनाया जा रहा है।
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कटनी से जबलपुर आ रही तेज रफ्तार यात्री बस गोसलपुर के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 50 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 6 की हालत गंभीर है।
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थित महाकोशल सुगर मिल बचई परिसर में स्थित इथेनॉल प्लांट में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रात करीब 1.30 बजे की बताई जा रही है, जब प्लांट में अचानक हड़कंप मच गया।
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग से जुड़े तीन कर्मचारियों को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। बीती देर शाम पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने जबलपुर रोड पर हुई इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।
रीवा में नीट यूजी परीक्षा के दौरान सख्ती इतनी रही कि छात्राओं को फुलिया उतरवाने के लिए सुनार बुलाना पड़ा। जूते, गहने और कई वस्तुएं बाहर रखवाकर ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह