ईशान किशन ने 2026 दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए 270 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में बड़ा मुकाम हासिल किया। जानें पूरी खबर और स्कोरकार्ड।

ईस्ट जोन के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने 2026 दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। पहली पारी में शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए ईशान ने महफिल लूट ली। उन्होंने महज 334 गेंदों का सामना करते हुए 30 शानदार चौकों और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 270 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। इस धमाकेदार पारी के साथ ही उन्होंने दलीप ट्रॉफी के इतिहास में भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। जायसवाल ने साल 2022 में इस टूर्नामेंट में 265 रन बनाए थे। हालांकि, ईशान महज़ 4 रनों से वीरेंद्र सहवाग के 274 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए।
इस शानदार पारी के दम पर ईशान किशन दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले 8वें बल्लेबाज बन गए हैं, जबकि यशस्वी जयसवाल अब खिसककर 9वें पायदान पर पहुंच गए हैं। इस प्रतिष्ठित सूची में दिवंगत भारतीय बल्लेबाज रमन लांबा 320 रन (1987) के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं, 300 रन का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे और इकलौते अन्य बल्लेबाज गगन खोड़ा हैं, जिन्होंने 2001 में नाबाद 300 रनों की मैराथन पारी खेली थी। इन दिग्गजों के अलावा आज तक कोई भी अन्य खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में तिहरे शतक तक नहीं पहुंच पाया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन की टीम ने अपनी पहली पारी में रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया और पूरी टीम 708 के विशाल स्कोर पर ऑलआउट हुई। कप्तान ईशान किशन के अलावा पारी के छठे क्रम पर उतरे युवा बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का मुज़ाहिरा किया। कुशाग्र ने 132 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 101 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा, तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे शिखर मोहन ने 85 रन और अनुभवी ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
साउथ जोन की तरफ से गेंदबाजी में त्रिपुरण विजय सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा चामा वी मिलिंद और श्रेयस गोपाल ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि शेख रसीद के खाते में 1 विकेट आया। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए यह मुकाबला बेहद निराशाजनक रहा। सिराज ने बिना कोई विकेट लिए 25 ओवरों में 5.60 की महंगी इकॉनमी से कुल 140 रन लुटाए।
ईशान किशन ने 2026 दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए 270 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में बड़ा मुकाम हासिल किया। जानें पूरी खबर और स्कोरकार्ड।
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।
मुंबई में हुई बीसीसीआई की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सचिव देवजित सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' पद की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है।
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नीचे खिसक गए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने शानदार छलांग लगाई है। जानिए सभी ताजा अपडेट्स।
भारत के सबसे युवा15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नए-नए इतिहास लिख रहा है। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी-2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। थाईलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में दीप्ति ने 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ दीप्ति विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।
श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी दखल के कारण ICC ने 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से वापस ले ली है। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके आर्थिक नुकसान
नीरज चोपड़ा टखने की गंभीर चोट के कारण एशियन गेम्स, डायमंड लीग फाइनल और वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं।
जर्मनी पर 3-1 की शानदार जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व कप अभियान को पांचवें स्थान पर खत्म किया। कागज पर यह भले ही सिर्फ एक क्लासिफिकेशन मैच की जीत और पांचवां स्थान नजर आए, लेकिन भारतीय हॉकी के नजरिए से इसका महत्व इससे कहीं बड़ा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह