भूटान की दो दिवसीय यात्रा से लौटने के तुरंत बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के LNJP अस्पताल पहुंचकर बम विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि इस 'साजिश के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा'।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सोमवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण बम विस्फोट में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सीधे लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल पहुंचे। अपनी दो दिवसीय भूटान की राजकीय यात्रा पूरी कर दिल्ली वापस आते ही, प्रधानमंत्री सीधे एयरपोर्ट से अस्पताल पहुंचे और घायलों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की।

अस्पताल में प्रधानमंत्री मोदी ने एक-एक करके घायल पीड़ितों से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। उन्होंने सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान, अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों और डॉक्टरों ने प्रधानमंत्री को घायलों की वर्तमान स्थिति और उन्हें दिए जा रहे इलाज के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
अस्पताल से मुलाकात के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X पर एक पोस्ट के माध्यम से देश को यह कड़ा संदेश दिया:
"दिल्ली में हुए बम विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल गया। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। साजिश रचने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा!"
यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली में ब्लास्ट होने के बाद अपनी भूटान यात्रा के दौरान दिए गए पहले सार्वजनिक संबोधन में भी उन्होंने इस घटना का ज़िक्र किया था और कड़ी चेतावनी दी थी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि इस 'भयावह घटना' के पीछे के सभी जिम्मेदार षड्यंत्रकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी का भूटान से लौटने के तुरंत बाद घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचना, इस घटना की गंभीरता और सरकार की सख्त कार्रवाई करने की मंशा को दर्शाता है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति वित्त वर्ष 2026-27 में क्रिप्टोकरेंसी, बैंकिंग, महंगाई, एआई और टैक्स सुधारों समेत 46 अहम मुद्दों की समीक्षा करेगी।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पीएमएलए के तहत बनीत सिंह तलवार को नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद की फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की रिमांड पर भेजा है।
जल निकायों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला। शीर्ष अदालत ने सभी राज्यों को आर्द्रभूमियों की जमीनी जांच कर सीमाएं तय करने के लिए 4 महीने का समय दिया और कहा कि पानी जीवन के अधिकार से जुड़ा है।
नई दिल्ली में 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस रैली को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सिख विरोधी दंगों का हवाला देते हुए राहुल गांधी पर हमला बोला, वहीं व्यापारी संगठन सीटीआई ने त्यौहारों का हवाला देकर रैली स्थगित करने की मांग की।
नई दिल्ली में आयोजित GRP प्रमुखों के 8वें ऑल इंडिया सम्मेलन में ट्रेनों पर पथराव रोकने, 'पिंक गश्त', प्रोजेक्ट दिशा और रेल मदद ऐप के विस्तार जैसे प्रमुख सुरक्षा उपायों पर चर्चा हुई।
सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग (ECI) की संस्थागत कमियों की जांच के लिए पूर्व जस्टिस की अध्यक्षता में एक्सपर्ट कमेटी बनाने और नफरती भाषणों पर रोक लगाने की मांग को लेकर PIL दाखिल की गई है।
ITBP के DG शत्रुजीत कपूर ने अरुणाचल प्रदेश के असाफिला और माजा क्षेत्र में भारत-चीन सैनिकों के बीच जारी तनाव को स्वीकार किया। जानें ITBP की ड्रोन योजना, अंडरग्राउंड शेल्टर और कांग्रेस का रिएक्शन।
नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की उज्जैन में पैरोल के दौरान तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद आश्रम में डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली, मुंबई सहित कई ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये का हवाला नेटवर्क और अवैध ह्यूमन एग डोनेशन रैकेट उजागर किया है।
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं, संदिग्ध मुलाकातों और कांग्रेस के नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा और ओबामा की किताब का जिक्र कर कांग्रेस से जवाब मांगा।