दिल्ली के मालवीय नगर में 'फ्लरिश स्टे' होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई विदेशी नागरिक शामिल हैं। नियमों की अनदेखी और बिना फायर NOC के चल रहे इस होटल में सुबह 8.50 बजे आग भड़की। पढ़ें पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। बुधवार सुबह यहाँ स्थित 'फ्लरिश स्टे' (Flurish Stay) होटल में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में अधिकांश विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं, जो मुख्य रूप से सेंट्रल एशिया और अफ्रीकी देशों के निवासी थे। फिलहाल कितने विदेशी नागरिकों की जान गई है, इसकी सटीक संख्या की पुष्टि होना बाकी है।
इस भीषण अग्निकांड में स्थानीय लोगों और दिल्ली फायर सर्विस ने मिलकर करीब 40 लोगों का रेस्क्यू किया है। कई घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग सुबह करीब 8.50 बजे होटल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित 'बी-एन-बी रेस्टोरेंट' (B-n-B Restaurant) में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊपर की मंजिलों पर बने होटल के कमरों से लेकर बेसमेंट तक फैल गई। यह होटल प्रेस एन्क्लेव रोड पर स्थित है, जिसके पास ही मैक्स और एम्स (AIIMS) जैसे बड़े अस्पताल हैं। बताया जा रहा है कि इन अस्पतालों में इलाज कराने आने वाले मरीजों के परिजन भी इस होटल में ठहरे हुए थे।
हादसे के जो वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, वे रूह कँपा देने वाली हैं। इमारत में धुआं और आग फैलने के बाद कई लोग जान बचाने के लिए तीसरी और चौथी मंजिल से नीचे कूदते नजर आए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाई और नीचे गद्दे बिछाए, जिससे कुछ लोगों की जान बचाई जा सकी। खिड़कियों पर धुएं के बीच फंसी विदेशी महिलाओं को भी स्थानीय युवाओं और रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला।
फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिसके बाद रेस्टोरेंट के संकरे बेसमेंट में फंसे 6 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लोगों की जान बचाते हुए दिल्ली पुलिस के 10 जवान भी झुलस गए और घायल हो गए। सभी घायलों और रेस्क्यू किए गए लोगों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए पास के मैक्स, एम्स (AIIMS) और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे ने एक बार फिर दिल्ली में चल रहे अवैध कमर्शियल निर्माणों की पोल खोल दी है। जांच में सामने आया है कि 'फ्लरिश स्टे गेस्ट हाउस' को 'बेड एंड ब्रेकफास्ट' कॉन्सेप्ट के तहत सिर्फ 6 कमरों की अनुमति (Permission) मिली थी, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर यहाँ 25 कमरे बना दिए गए थे।
कोई फायर NOC नहीं: होटल के पास फायर विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र (NoC) नहीं था।
एक ही संकरा रास्ता: होटल और रेस्टोरेंट के बेसमेंट में आने-जाने के लिए केवल एक ही संकरा रास्ता था। आग लगने के बाद यह रास्ता ब्लॉक हो गया, जिससे लोग अंदर ही ट्रैप हो गए।
6 महीने में 66 मौतें: दिल्ली में आग लगने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले महज 6 महीनों के भीतर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हुए अग्निकांडों में 66 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीमें आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रही हैं।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।
मंगलवार को संसद भवन के लाइब्रेरी बिल्डिंग स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक शुरू हो गई है। यह विशेष बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने और राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करने के लिए आयोजित की गई है।
सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर भूस्खलन होने से उसका प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से आठ मजदूरों की मौत हो गई। बाकी 19 मजदूर अब भी फंसे हैं। वहीं कलेक्टर अनुपा तामलिंग ने बताया कि सुरंग में फंसे मजदूरों की संख्या 27 से कम या ज्यादा भी हो सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को निर्देश दिया कि APAAR ID के लिए सहमति फॉर्म में अभिभावकों को मना करने या बाहर निकलने का विकल्प स्पष्ट रूप से दिया जाए, साथ ही डेटा सुरक्षा पर भी टिप्पणी की।
अयोध्या राम मंदिर दान में अनियमितताओं के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। एसआईटी पुनर्गठन और निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश। जानें आज की सुनवाई की मुख्य बातें
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी संसद तक पहुंच गए, सुरक्षा बढ़ाई गई और आंसू गैस के गोले दागे गए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह