दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास चलती I-20 कार में हुए भीषण धमाके में 9 लोग मारे गए और 24 घायल हुए। CCTV में संदिग्ध आतंकी डॉ. मोहम्मद उमर की सफेद कार दिखी। जांच फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ी, जहां 2900KG विस्फोटक जब्त हुआ था। जानें ताजा अपडेट।

नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के समीप सोमवार (10 नवंबर, 2025) शाम करीब 6:52 बजे एक चलती कार में हुए भीषण धमाके से दहशत फैल गई। इस दर्दनाक घटना में 2 महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

धमाके के ठीक पहले का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सामने आया है, जिससे जांच को एक नई दिशा मिली है। फुटेज में विस्फोट से कुछ देर पहले एक सफेद रंग की I-20 कार पार्किंग से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रही है। पुलिस को संदेह है कि इस कार में आतंकी डॉ. मोहम्मद उमर मौजूद हो सकता था।

दिल्ली पुलिस अब आतंकी डॉ. मोहम्मद उमर के फरीदाबाद मॉड्यूल का हिस्सा होने की आशंका जता रही है। इस संदेह को इसलिए भी बल मिला है क्योंकि हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ तक एक बड़ा अभियान चलाया था। इस कार्रवाई के दौरान, सुरक्षा एजेंसियों ने भारी मात्रा में, करीब 2900 किलोग्राम विस्फोटक (संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट) जब्त किया था।
इस बड़े ऑपरेशन के दौरान, फरीदाबाद से डॉक्टर मुजम्मिल शकील और लखनऊ से महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया गया था। अब दिल्ली ब्लास्ट के तार इस फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ने की आशंका जताई जा रही है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है।
सुरक्षा एजेंसियां, जिनमें दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और NIA शामिल हैं, सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही हैं। दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
यह भी पढ़े... दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास इको वैन में भीषण धमाका, 8 से अधिक की मौत; पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।
मंगलवार को संसद भवन के लाइब्रेरी बिल्डिंग स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक शुरू हो गई है। यह विशेष बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने और राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करने के लिए आयोजित की गई है।
सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर भूस्खलन होने से उसका प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से आठ मजदूरों की मौत हो गई। बाकी 19 मजदूर अब भी फंसे हैं। वहीं कलेक्टर अनुपा तामलिंग ने बताया कि सुरंग में फंसे मजदूरों की संख्या 27 से कम या ज्यादा भी हो सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को निर्देश दिया कि APAAR ID के लिए सहमति फॉर्म में अभिभावकों को मना करने या बाहर निकलने का विकल्प स्पष्ट रूप से दिया जाए, साथ ही डेटा सुरक्षा पर भी टिप्पणी की।
अयोध्या राम मंदिर दान में अनियमितताओं के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। एसआईटी पुनर्गठन और निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश। जानें आज की सुनवाई की मुख्य बातें
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी संसद तक पहुंच गए, सुरक्षा बढ़ाई गई और आंसू गैस के गोले दागे गए।