Delhi Tughlakabad Fire Accident: दिल्ली के तुगलकाबाद में पार्किंग से फैली आग ने 5 मंजिला इमारत को चपेट में ले लिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 को सुरक्षित बचाया गया।

दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से एक युवक और दो महिलाओं समेत तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, धुएं और लपटों के बीच फंसे 6 लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच के मुताबिक, आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी थी, जिसने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।


फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब 2:35 से 2:37 बजे के बीच तारा अपार्टमेंट के पास गली नंबर 1 में स्थित इस इमारत में आग लगने की इमरजेंसी कॉल मिली थी। चश्मदीदों के मुताबिक, ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में एक-एक करके जोरदार ब्लास्ट होने लगे। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्राउंड फ्लोर से लेकर पांचवीं मंजिल तक धुएं का गुबार छा गया। इस हादसे में पार्किंग में खड़ी तीन स्कूटी, दो बाइक और एक साइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
इमारत में कुल 9 परिवार रहते हैं और हादसे के वक्त करीब 20 से 22 लोग अंदर मौजूद थे। संकरी गली होने के कारण फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने और राहत कार्य शुरू करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेस्क्यू ऑपरेशन मिनट-दर-मिनट इस तरह चला:
रात 02:35 बजे: आग की सूचना मिलते ही फायर फाइटर्स मौके पर पहुंचे और सीढ़ी लगाकर छत की तरफ बढ़े।
रात 02:45 बजे: छत का दरवाजा लॉक था। रेस्क्यू टीम ने तुरंत कटर की मदद से दरवाजे का ताला तोड़ा ताकि अंदर फंसे लोगों को हवा मिल सके और बाहर निकाला जा सके।
रात 03:00 बजे: छत का रास्ता साफ होते ही वहाँ फंसी दो लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
रात 03:05 बजे: इमारत के आगे और पीछे के हिस्से में फंसे लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों और टीम ने साड़ियों का सहारा लिया। साड़ियों को रस्सी की तरह बांधकर लोगों को नीचे उतारा गया, जबकि कुछ लड़कियों को निकालने के लिए पीछे की सुरक्षा ग्रिल काटी गई।
रात 03:15 बजे: फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक पार्किंग में खड़ी गाड़ियां और ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह स्वाहा हो चुके थे।
रात 03:30 बजे: आग बुझने के बाद जब टीम फ्लैट्स के अंदर दाखिल हुई, तो कमरों के अंदर का सामान पूरी तरह जलकर मलबे में तब्दील हो चुका था।
दिल्ली में पिछले 10 दिनों के भीतर आग लगने की यह दूसरी बड़ी और खौफनाक घटना है। इससे पहले 3 जून को मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे होटल' में भीषण आग लगी थी, जिसमें नाइजीरिया, उज्बेकिस्तान और बांग्लादेश समेत कई देशों के 15 विदेशी नागरिकों सहित कुल 23 लोगों की जान चली गई थी।
मालवीय नगर हादसे की जांच में यह बात सामने आई थी कि 'फ्लरिश स्टे होटल' के पास बेड एंड ब्रेकफास्ट (B&B) के तौर पर सिर्फ 6 कमरों का वैध लाइसेंस था। लेकिन नियमों को ताक पर रखकर उस इमारत में करीब 25 कमरे अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे। तुगलकाबाद की इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली की संकरी गलियों में सुरक्षा मानकों और रिहायशी इमारतों में फायर सेफ्टी की कमी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें..
धमाकों से दहल उठा बैरागढ़ थोक पटाखा बाजार, 70 फिट ऊंची उठी लपटें

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले के साथ हादसा हो गया। सुलतानपुर के हलियापुर क्षेत्र में माइलस्टोन 89.5 के पास राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही चार कारें और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं। राहत की बात यह रही कि राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले में एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे सिमगा थाना क्षेत्र के दारचुरा गांव के पास हुआ।
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह 28 अक्टूबर की सुबह तक तट के पास पहुंच सकता है। इस दौरान इसके भीषण तूफान में बदलने की आशंका है।
पीएम मोदी ने ओडिशा के खुर्दा में RBI के अत्याधुनिक डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। मुंबई सेंटर पर संकट आने पर भी UPI, RTGS और बैंकिंग सेवाएं ठप नहीं होंगी।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर ECINET सॉफ्टवेयर और AI के इस्तेमाल की जानकारी छुपाने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने कहा कि आयोग मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) में हुई केंद्रीयकृत हेराफेरी को छुपा रहा है।
अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में 11,200 मेगावाट की सियांग अपर प्रोजेक्ट के विरोध में हिंसा भड़की। एनएचपीसी ऑफिस और पुलिस थाने में आगजनी के बाद केंद्र ने 250 RAF जवानों को एयरलिफ्ट किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 139वीं कड़ी के जरिए देश और दुनिया के लोगों से अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने अंगदान के महत्व, आईआईटी मद्रास के ब्रेन सेंटर, ई-संजीवनी स्वास्थ्य सेवा, और वोकल फॉर लोकल अभियान पर विशेष रूप से जोर दिया।
केंद्र सरकार ने तय सीमा से अधिक कीमत पर दवाएं बेचने वाली कंपनियों पर कुल 10,029.8 करोड़ का जुर्माना (ओवरचार्जिंग रिकवरी आर्डर) लगाया था। हालांकि, इसमें से अब तक केवल 1,582.4 करोड़ की ही वसूली हो सकी है, जबकि 8,447.4 करोड़ की राशि अभी भी वसूल की जानी बाकी है।
चक्रवात अर्णव धीरे-धीरे भयावह रूप ले रहा है। मौसम प्रणाली अवदाब में बदल चुकी है। आज शाम तक इसके गहरे अवदाब और सोमवार को चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के अनुसार, समुद्र में और ताकत जुटाने के बाद यह अत्यंत भीषण चक्रवात का रूप ले सकता है।
हरियाणा के नूंह में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फिरोजपुर झिरका में एक सगाई समारोह से लौट रहे युवकों की इको कार को तेज रफ्तार ट्रॉले ने सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।