केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने DGCA के पूर्व फ्लाइंग ट्रेनिंग निदेशक कैप्टन अनिल गिल और विमानन कंपनियों पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। रिश्तेदारों के नाम पर शेल कंपनियां बनाकर विमानों की खरीद-फरोख्त और लीज के जरिए करोड़ों की हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

DGCA भ्रष्टाचार मामला:
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के पूर्व फ्लाइंग ट्रेनिंग निदेशक कैप्टन अनिल गिल और विमानन क्षेत्र से जुड़ी चार प्रमुख कंपनियों के खिलाफ भ्रष्टाचार व पद के घोर दुरुपयोग का मामला दर्ज किया है। सीबीआई की एफआईआर में चुनिंदा फ्लाइंग ट्रेनिंग संगठनों को अनुचित लाभ पहुंचाने, संदिग्ध विमान खरीद और भारी वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले ने पूरे देश के विमानन गलियारों में हलचल मचा दी है।
जांच एजेंसी की ओर से दर्ज एफआईआर में जिन कॉरपोरेट इकाइयों को नामजद किया गया है, उनमें ब्लूथ्रोट एयरो ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, रेडबर्ड एविएशन अकादमी प्राइवेट लिमिटेड, सबर्स कॉरपोरेट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और सैंडहिल्स एविएशन IFSC प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। इनके अलावा कुछ अज्ञात सरकारी अधिकारियों और निजी व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। हालांकि, अभी तक आरोपियों की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सीबीआई की जांच में एक ऐसा संदिग्ध नेटवर्क उजागर हुआ है, जिसका संचालन कथित तौर पर अनिल गिल के करीबी और परिवार के लोग कर रहे थे। दस्तावेजों के मुताबिक, ब्लूथ्रोट एयरो ग्लोबल कंपनी की शुरुआत साल 2016 में गिल की मां और मामी को निदेशक बनाकर की गई थी। इसके बाद इस नेटवर्क में उनके एक अन्य रिश्तेदार और बहनोई की पत्नी को भी जोड़ लिया गया। एजेंसी का कहना है कि सबर्स कॉरपोरेट सॉल्यूशंस और सैंडहिल्स एविएशन IFSC जैसी कंपनियों का ताना-बाना भी इसी तरह रिश्तेदारों को आगे रखकर बुना गया था।
जांच एजेंसियों के अनुसार, कैप्टन गिल ने अपने आधिकारिक पद का गलत इस्तेमाल करते हुए चुनिंदा फ्लाइंग ट्रेनिंग संस्थानों को फायदा पहुंचाया। आरोप है कि उनके रिश्तेदारों के नियंत्रण वाली बेनामी व शेल कंपनियों के माध्यम से ट्रेनिंग विमान बेहद कम कीमत पर खरीदे गए और बाद में इन्हीं विमानों को पसंदीदा संस्थानों को भारी-भरकम लीज किराये पर दे दिया गया। उदाहरण के तौर पर, ब्लूथ्रोट एयरो ग्लोबल ने वर्ष 2020 में एक सेसना विमान मात्र 10 लाख रुपये में खरीदा, जबकि 2021 में दूसरा चालू हालत का विमान केवल 37.5 लाख रुपये में हासिल किया गया। जबकि इस दूसरे विमान के इंजन ने महज 123 घंटे काम किया था और बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 75 लाख से 1 करोड़ रुपये के बीच थी। इसके बाद दोनों विमानों को रेडबर्ड एविएशन अकादमी को लीज पर दे दिया गया और सिर्फ अक्टूबर 2021 से अक्टूबर 2023 के बीच कंपनी ने अकेले रेडबर्ड से 2.16 करोड़ रुपये से ज्यादा का किराया वसूला।
एफआईआर में नियामकीय प्रक्रियाओं में भारी पक्षपात बरते जाने का भी खुलासा हुआ है। रेडबर्ड एविएशन अकादमी को शुरुआती प्रशासनिक मंजूरी महज एक महीने और तीन दिन के भीतर मिल गई, जबकि प्रतिस्पर्धी कंपनियों जैसे स्काइनेक्स एयरो और जेट सर्व एविएशन को इसी प्रक्रिया के लिए चार से छह महीने का लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा, गिल पर यह आरोप भी है कि उन्होंने रेडबर्ड के ट्रेनिंग मैनुअल को आधिकारिक स्वीकृति तिथि से पहले ही मंजूरी दे दी, जबकि प्रतिस्पर्धी कंपनी GATI के आवेदन को बिना किसी ठोस कारण के महीनों तक लंबित रखा गया।
जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि सितंबर 2022 में अनिल गिल ने खुद एक ऐसी चयन समिति की अध्यक्षता की थी, जिसने उनके रिश्तेदार विकास नैन को डिप्टी चीफ फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर के पद पर चुन लिया। इसके बाद नैन को रेडबर्ड एविएशन अकादमी में लगभग 6.5 लाख रुपये प्रति माह के भारी-भरकम वेतन पर नौकरी मिल गई। सीबीआई का यह भी कहना है कि गिल ने कभी भी अपने परिवार और रिश्तेदारों के विमानन कारोबार से जुड़े होने की आधिकारिक जानकारी विभाग को नहीं दी, जो कि डीजीसीए के दिशा-निर्देशों और DoPT के आचरण नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। फिलहाल सीबीआई इन सभी कंपनियों के संदिग्ध बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की गहराई से छानबीन कर रही है।
पेट्रोलियम मंत्रालय के नए आदेश के अनुसार, जिन इलाकों में पाइपेड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध है, वहां एलपीजी कनेक्शन अनिवार्य रूप से सरेंडर करना होगा। समयानुसार पीएनजी न अपनाने पर एलपीजी कनेक्शन रद्द किया जा सकता है। जानें नए नियम।
हरिद्वार में 'वन नेशन वन इलेक्शन' कार्यक्रम के दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव ने कंगना रनौत के बयानों का करारा जवाब दिया। साथ ही एक देश-एक चुनाव के फायदों पर भी बात की।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने DGCA के पूर्व फ्लाइंग ट्रेनिंग निदेशक कैप्टन अनिल गिल और विमानन कंपनियों पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। रिश्तेदारों के नाम पर शेल कंपनियां बनाकर विमानों की खरीद-फरोख्त और लीज के जरिए करोड़ों की हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
भारत में चीनी के दाम बहुत तेजी से बढ़े हैं। सिर्फ अगस्त में ही चीनी के दाम 20 फीसदी तक बढ़े हैं। चीनी उद्योग का कहना है कि देश में चीनी की कमी नहीं है। वहीं मध्यप्रेदश की राजधानी भोपाल में मिठास पर महंगाई का चाबुक चल गया है।
23 अगस्त को चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग की याद में मनाए जा रहे तीसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो अध्यक्ष डॉ. वी नारायणन ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में अंतरिक्ष क्षेत्र की भूमिका बेहद निर्णायक होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने यमुना बाढ़ मैदान मामले में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन को बड़ी राहत दी है। NGT का 2017 का आदेश रद्द करते हुए 5 करोड़ रुपये वापस करने का निर्देश दिया है।
पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB) ने 6 राज्यों में 1,800 किमी लंबी नई एलपीजी पाइपलाइन बिछाने को मंजूरी दे दी है। जानिए इस 7,000 करोड़ रुपये के मास्टरप्लान से जुड़ी पूरी जानकारी।
सज्जन कुमार के निधन के बाद कांग्रेस नेताओं के बयानों से नाराज सिख समुदाय ने राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन किया। 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों ने कांग्रेस से माफी की मांग की है।
15 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी 23 अगस्त से शुरू हो रही दिलीप ट्रॉफी में पूर्वी क्षेत्र (East Zone) की ओर से खेलते नजर आएंगे। जानिए टूर्नामेंट में उनकी भूमिका और आगे की राह से जुड़ी पूरी जानकारी।
जातिगत जनगणना में ओबीसी कॉलम हटाने पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा है। अनिल जयहिंद ने इसे देश के 52% पिछड़े वर्ग के साथ विश्वासघात बताते हुए एनडीए सहयोगियों से सवाल करने की मांग की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह