FSSAI ने प्रियागोल्ड बिस्कुट, डोडला डेयरी और यूईर ऑर्गेनिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। प्रियागोल्ड में मवेशियों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट और किशमिश में घातक कीटनाशक मिले।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश भर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने वाली सर्वोच्च संस्था भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन को लेकर तीन बड़ी खाद्य निर्माता कंपनियों के खिलाफ कड़ा कानूनी शिकंजा कसा है। FSSAI ने प्रियागोल्ड बिस्कुट (सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड), डोडला डेयरी लिमिटेड और यूईर ऑर्गेनिक फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ अभियोजन (Prosecution) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा तीन अन्य कंपनियों को भी नोटिस थमाए गए हैं।
एक उपभोक्ता की शिकायत के आधार पर जब FSSAI की टीम ने प्रियागोल्ड बिस्कुट बनाने वाली कंपनी सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड के प्लांट का औचक निरीक्षण किया, तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।
पशुओं के चारे का इस्तेमाल:
कंपनी बिस्कुट में फाइबर के स्रोत के रूप में जिस चोकर (Bran) का उपयोग कर रही थी, उसकी बोरियों पर स्पष्ट रूप से लिखा था—"केवल पशुओं के चारे के लिए, इंसानों के उपभोग के लिए नहीं" (For Animal Feed Only)।
गंदगी और कीट नियंत्रण में भारी चूक:
निरीक्षण में प्लांट के अंदर साफ-सफाई, कीट नियंत्रण (Pest Control), कच्चे माल के सुरक्षित भंडारण, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता और परिसर के रख-रखाव से जुड़ी गंभीर खामियां मिलीं।
लाइसेंस निलंबित:
नियमों की अनदेखी के चलते FSSAI ने कंपनी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दे दी है।
दक्षिण भारत की प्रमुख डेयरी कंपनियों में शुमार डोडला डेयरी लिमिटेड (Dodla Dairy Limited) का फुल क्रीम दूध जांच में फेल पाया गया है।
शुरुआती जांच में फैट कम:
खाद्य विश्लेषक की पहली जांच में दूध में फैट (Milk Fat) तय मानक से कम पाया गया था।
रेफरल लैब का खुलासा:
जब नमूने को रेफरल लैब भेजा गया, तो चौंकाने वाली रिपोर्ट आई। दूध में डिटर्जेंट/कास्टिक सोडा की मिलावट की पुष्टि हुई।
अभियोजन की मंजूरी:
इस गंभीर मिलावट के सामने आने के बाद FSSAI ने कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करने की मंजूरी दे दी है। नियामक ने स्पष्ट किया है कि यह जांच विशिष्ट नमूने पर आधारित है।
जैविक खाद्य उत्पाद बेचने वाली यूईर ऑर्गेनिक फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (UIR Organic Foods Pvt Ltd) की पीली किशमिश को FSSAI ने इंसानों के खाने के लिए असुरक्षित घोषित किया है।
खतरनाक कीटनाशक मिले:
लैब परीक्षण में किशमिश के नमूने में एजोक्सीस्ट्रोबिन, फ्लूपायरम, इमिडाक्लोप्रिड और थायमेथोक्साम जैसे खतरनाक कीटनाशकों (Pesticides) के अवशेष तय सीमा से काफी अधिक पाए गए।
रेफरल लैब ने की पुष्टि:
रेफरल लैब की विस्तृत जांच में कीटनाशकों के टूटने से बनने वाले घातक मेटाबोलाइट्स भी मानक से ज्यादा मिले, जिसके बाद कंपनी पर कानूनी शिकंजा कसा गया है।
FSSAI ने इस कार्रवाई के दौरान तीन अन्य प्रमुख कंपनियों—नरपाधम फूड्स (Narpadham Foods), सन रिजेज हेल्थ केयर्स (Sun Rigez Health Cares) और शाह कांतिलाल जयंतिलाल (Shah Kantilal Jayantilal) को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
FSSAI ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 (Food Safety and Standards Act, 2006) के तहत देश के नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली किसी भी कंपनी को बख्शा नहीं जाएगा।
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच CJP के अभिजीत दिपके को जमानत मिल गई है। जानें 17 अक्टूबर के सभी बड़े घटनाक्रम, पुलिस मार्च और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का बयान।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका है। कोर्ट ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) को रोकने के लिए केंद्र को नेशनल डेटाबेस बनाने और 2 घंटे में रिपोर्टिंग का निर्देश दिया।
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। विकास संस्कृत्यायन की शिकायत और मामले की पूरी डिटेल पढ़ें
FSSAI ने प्रियागोल्ड बिस्कुट, डोडला डेयरी और यूईर ऑर्गेनिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। प्रियागोल्ड में मवेशियों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट और किशमिश में घातक कीटनाशक मिले।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की एक और नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है। घुसपैठ का यह प्रयास किरण सेक्टर के जमगुंड में हुआ है।
उत्तरप्रदेश के नोएडा के रबूपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में एक ही परिवार के पति-पत्नी और तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया। कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू होने के बाद भी तिरंगा रैली के लिए पहुंचे समर्थकों के बीच 6 दिनों में दीपके की यह दूसरी कस्टडी है।
संसद की लोक लेखा समिति (PAC) ने एससी (SC) छात्रों की छात्रवृत्ति में भारी देरी और पेश न होने पर उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और बिहार के मुख्य सचिवों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष से विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का फैसला किया है।
मेरठ कोर्ट ने चर्चित सांप कांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए पति अमित कश्यप की हत्या की दोषी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। जानिए कोर्ट रूम का पूरा घटनाक्रम।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को लेकर जारी घमासान के बीच केंद्र सरकार इस महीने के आखिर में संसद का एक विशेष सत्र बुला सकती है। संसद के इस विशेष सत्र को बुलाने के पीछे की वजह परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े बिलों को फिर से संसद के सामने पेश करके पास कराना है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह