अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बिहार में 50,000 से 60,000 करोड़ रुपये के बड़े निवेश का एलान किया है। भागलपुर के पीरपैंती में पावर प्रोजेक्ट और सारण में आई हॉस्पिटल का उद्घाटन। पढ़ें पूरी खबर।

सारण/पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार के औद्योगिक और बुनियादी ढांचे (Infrastructure) के विकास को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने रविवार को एलान किया कि उनका समूह अगले तीन से चार वर्षों के भीतर बिहार राज्य के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 50,000 करोड़ रुपये से लेकर 60,000 करोड़ रुपये तक का भारी-भरकम निवेश करेगा।
गौतम अदाणी बिहार के सारण जिले के मस्तीचक में 'अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल - अदाणी सेंटर फॉर आई डिजीज' के नए परिसर के भूमिपूजन और उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने राज्य को लेकर ग्रुप के बड़े विजन को सामने रखा।
समारोह को संबोधित करते हुए गौतम अदाणी ने बिहार की आर्थिक और औद्योगिक संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "अब बिहार की ग्रोथ का समय आ गया है। इस समय राज्य को मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर की बेहद आवश्यकता है। यहां बेहतरीन सड़कें, बुनियादी ढांचा और औद्योगिकीकरण की काफी जरूरत है और इस ऐतिहासिक समय का बिहार की जनता को पूरा लाभ उठाना चाहिए।" उन्होंने साफ किया कि अदाणी ग्रुप बिहार की प्रगति में एक बड़ा भागीदार बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।
बिहार में चल रहे अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स का जिक्र करते हुए गौतम अदाणी ने बिजली और सड़क नेटवर्क के विकास पर अपडेट दिया। उन्होंने बताया, "हमने भागलपुर जिले के पीरपैंती में 2,400 मेगावाट क्षमता के पावर प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया है, जिस पर वर्तमान में बेहद तेजी से काम चल रहा है। इसके साथ ही राज्य में कई प्रमुख रोड प्रोजेक्ट्स पर भी हमारा ग्रुप लगातार काम कर रहा है।"
इस विशेष दौरे पर गौतम अदाणी के साथ उनकी पत्नी और अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी भी मौजूद थीं। दोनों ने संयुक्त रूप से 'अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल- अदाणी सेंटर फॉर आई डिजीज' का उद्घाटन किया। यह सेंटर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं, विशेषकर आंखों के इलाज के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ राज्य में हजारों करोड़ के इस निवेश एलान से बिहार के औद्योगिक गलियारे में भारी उत्साह है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त हो रहा है। जानिए टाटा समूह के अगले चेयरमैन की रेस में सबसे आगे चल रहे टी.वी. नरेंद्रन, सौरभ अग्रवाल और आशीष चौहान का पूरा प्रोफाइल।
CBI ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा और अन्य के खिलाफ LIC हाउसिंग फाइनेंस से ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। जानिए क्या है पूरा मामला और फर्जी नेटवर्थ सर्टिफिकेट का विवाद।
भारतीय शेयर बाजार में जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को एक बार फिर मजबूत शुरुआत देखने को मिली। प्रमुख सूचकांकों में आज बड़ा अंतर दर्ज किया गया। सेंसेक्स में 550 अंक से अधिक का उछाल आया, जबकि निफ्टी ने मामूली बढ़त के साथ 23,950 का स्तर पार किया।
देश के रिटेल बाजार में चीनी की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में चीनी का औसत रिटेल भाव 3.85 फीसदी घटकर 62.57 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, जो एक हफ्ते पहले 65.08 रुपए प्रति किलो था।
3 सितंबर को सोने और चांदी के दामों में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट सोने और चांदी के ताजा भाव, सालभर का ट्रेंड और ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
भारतीय शेयर बाजार में आज गुरुवार को तेजी देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले। ग्लोबल मार्केट, FII-DII डेटा और बॉन्ड मार्केट से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
2 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर सोना फिसलकर 149,904 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,26,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। जानिए दिल्ली समेत देशभर के ताजा सराफा बाजार के दाम।
पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव के चलते आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान के साथ बंद हुए। जानिए आज के बाजार के आंकड़े और पूरी स्थिति।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की सुबह बड़ी बिकवाली देखने को मिली। शानदार घरेलू आर्थिक विकास (जीडीपी) के आंकड़ों की खुशी पर पश्चिम एशिया में भड़कती जंग के साये ने पानी फेर दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 788.52 अंक गिरकर 76,155.76 पर आ गया, निफ्टी 269 अंक गिरकर 23,786.80 पर पहुंच गया।
NCLT की पहली 5-सदस्यीय बेंच ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा के ₹22,000 करोड़ के कर्ज पर मात्र ₹6.25 करोड़ चुकाने के प्लान पर रोक लगा दी है। संपत्ति ट्रांसफर करने पर भी प्रतिबंध है।