अमेरिका-ईरान तनाव और कमजोर सीजफायर के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतें धड़ाम हो गई हैं। दिल्ली में चांदी ₹7,800 और सोना ₹1,500 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

बिजनेस डेस्क। स्टार समाचार वेब
पश्चिम एशिया में गहराते भू-राजनीतिक संकट और अमेरिका-ईरान के बीच कमजोर पड़ते युद्धविराम (सीजफायर) का सीधा असर अब भारतीय सर्राफा बाजार पर दिखने लगा है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। बाजार के जानकारों का कहना है कि वैश्विक अस्थिरता और अनिश्चित माहौल के बीच निवेशकों द्वारा की गई भारी मुनाफावसूली ने कीमतों को नीचे धकेला है।
घरेलू बाजार का हाल: चांदी ₹7,800 तो सोना ₹1,500 टूटा 'ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन' के मुताबिक, दिल्ली में चांदी की कीमतों में 3.10% की बड़ी गिरावट आई। चांदी ₹7,800 फिसलकर ₹2.43 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है, जबकि पिछले सत्र में यह ₹2.51 लाख पर बंद हुई थी। इसी तरह, 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी ₹1,500 की कमी आई। अब सोना ₹1.54 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। पिछले दिन इसकी कीमत ₹1.56 लाख थी। ध्यान रहे कि इन कीमतों में सभी जरूरी टैक्स शामिल हैं।
डरा दिया है संशय ने निवेशकों को
युद्धविराम पर संशय और आपूर्ति की चिंता बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की शर्तों को लेकर पैदा हुए संशय ने निवेशकों को डरा दिया है। विश्लेषकों के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जहाजों की आवाजाही पर अनिश्चितता और युद्धविराम के उल्लंघन की खबरों ने सप्लाई चेन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ऊर्जा की बढ़ती कीमतें और महंगाई का डर एक बार फिर बाजार पर हावी हो रहा है।
डालर की कमजोरी भी है वजह
वैश्विक बाजार और ट्रंप की चेतावनी एक ओर जहां घरेलू बाजार में गिरावट है, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कमजोरी की वजह से सोने में मामूली बढ़त देखी गई। कॉमेट इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,740.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।
ट्रंप के रूख से हलचल बढ़ी
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कड़े रुख ने भी हलचल बढ़ा दी है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान समझौते का पूरी तरह पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ सख्त सैन्य कार्रवाई की जा सकती है। दूसरी ओर, अमेरिकी फेडरल रिजर्व भी फिलहाल 'वेट एंड वॉच' की स्थिति में है, जिससे निवेशकों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पिछले सत्र में भारी नुकसान के बाद आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल दर्ज किया गया। वैल्यू बाइंग के कारण प्रमुख सूचकांकों में यह सुधार देखा गया। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले बाजार में सतर्कता बनी हुई है।
जानिए क्या सरकार 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई (UPI) भुगतान पर कोई नया चार्ज लगाने जा रही है या नहीं। 14 सितंबर 2026 के नए गजट नोटिफिकेशन, एमडीआर (MDR), और आम आदमी पर इसके असर से जुड़े सभी 15 महत्वपूर्ण सवालों के आसान जवाब।
देशभर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई। बीते दो दिनों की तेजी पर ब्रेक लगाते हुए सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में जारी उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आए उबाल से कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ी है।
आज भारतीय शेयर बाजार ने वैश्विक चुनौतियों के बात भी मजबूत बढ़त दर्ज की। सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 23,450 के ऊपर रहा और आईटी सूचकांक में 3 फीसदी से अधिक की तेजी आई। दरअसल, वैश्विक स्तर पर बढ़ते बॉन्ड प्रतिफल और कच्चे तेल के दामों ने निवेशकों को चिंतित किया।
अगस्त में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.82% और खाद्य महंगाई 5.95% पर पहुंच गई है। थोक महंगाई में भी उछाल आया है। जानें RBI के नए अनुमान और महंगाई से जुड़ी पूरी रिपोर्ट।
सरकार ने OneTag सुविधा लॉन्च कर दी है जिससे अब बिना फास्टैग स्टिकर बदले बैंक बदलना आसान हो गया है। जानिए राजमार्गयात्रा ऐप के जरिए फास्टैग पोर्ट करने की पूरी प्रक्रिया।
सोने-चांदी के दाम में आज गिरावट दर्ज की गई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 269 रुपए गिरकर 1.53 लाख रुपए पर आ गई है। एक किलो चांदी की कीमत 3,742 रुपए कम होकर करीब 2.30 लाख रुपए हो गई है।
एपल ने देर रात लॉन्च इवेंट सरप्राइज एंड शाइन में अपने पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ के साथ 6 डिवाइस लॉन्च किए। आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है।
स्मार्टफोन की दुनिया में फोल्डेबल फोन कभी महज एक महंगा प्रयोग माने जाते थे, लेकिन अब यह प्रीमियम मोबाइल बाजार का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इस बदलाव में सैमसंग की भूमिका सबसे बड़ी रही है। यानी जिस बाजार को सैमसंग ने कई साल तक तैयार किया, वहां अब एपल सीधे प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबले के लिए उतरने वाला है।
भारतीय शेयर बाजार आज कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सेंसेक्स 533 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,044 और निफ्टी 135 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,498 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी और सर्विसेज सेक्टर ने किया।