आज 12 जुलाई 2025, शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। सावन के महीने में सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो यहां जानें 22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट सोने के साथ-साथ चांदी के लेटेस्ट रेट्स। दिल्ली, मुंबई, भोपाल, इंदौर और अन्य शहरों के भाव जानें।
By: Ajay Tiwari
Jul 12, 202512:59 PM
31
0

भोपाल: स्टार समाचार वेब. बिजनेस डेस्क
सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो 12 जुलाई 2025, शनिवार के ताजा भाव जानना आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। आज सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है।
आज सोने के दाम में ₹710 प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई है, जबकि चांदी के रेट में ₹4000 प्रति किलो का बड़ा उछाल आया है। इन नई कीमतों के बाद, 24 कैरेट सोने का भाव ₹99,860 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, वहीं चांदी ₹1.15 लाख प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही है।
आज 12 जुलाई 2025 को सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट (GST रहित):
22 कैरेट सोने का आज का भाव:
भोपाल और इंदौर: ₹91,450/- प्रति 10 ग्राम
जयपुर, लखनऊ, दिल्ली: ₹91,150/- प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई: ₹91,400/- प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोने का आज का भाव:
भोपाल और इंदौर: ₹99,760/- प्रति 10 ग्राम
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़: ₹99,860/- प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद, केरल, बेंगलुरु और मुंबई: ₹99,710/- प्रति 10 ग्राम
चेन्नई: ₹99,710/- प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोने का आज का भाव:
दिल्ली: ₹74,910/- प्रति 10 ग्राम
कोलकाता और मुंबई: ₹74,790/- प्रति 10 ग्राम
इंदौर और भोपाल: ₹74,830/- प्रति 10 ग्राम
चेन्नई: ₹75,300/- प्रति 10 ग्राम
आज शनिवार को चांदी के लेटेस्ट रेट:
जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई और दिल्ली: ₹1,15,000/- प्रति किलोग्राम
चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद और केरल: ₹1,25,000/- प्रति किलोग्राम
भोपाल और इंदौर: ₹1,15,000/- प्रति किलोग्राम
सावन के शुभ अवसर पर सोने और चांदी की कीमतों में यह वृद्धि निवेशकों और खरीदारों दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।

4
0
नव वर्ष 2026 का आगाज शेयर बाजार में सकारात्मक रूख के साथ हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले। हालांकि, शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में 11 पैसे की गिरावट भी दर्ज की गई। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार ने आज नए साल की शुरुआत फायदे के साथ की।
By: Arvind Mishra
Jan 01, 20261:46 PM

7
0
नए साल2026 की शुरुआत हो चुकी है। साल का पहला दिन देश में कई बड़े बदलाव लेकर आया है। 1 जनवरी से कई ऐसे बदलाव हुए हैं, जो घर की रसोई से लेकर कार के शौकीनों तक की जेब का बोझ बढ़ाने वाला साबित होगा। आयल मार्केटिंग कंपनियों ने जहां दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत सभी शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तगड़ा इजाफा किया है।
By: Arvind Mishra
Jan 01, 202612:12 PM

6
0
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे कारोबारी सेशन और 2025 के अंतिम दिन कारोबार की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। इससे निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
By: Arvind Mishra
Dec 31, 202511:22 AM

3
0
आरबीआई की ताजा रिपोर्ट के अनुसार डिजिटल लेनदेन बढ़ने से एटीएम की संख्या में गिरावट आई है। हालांकि, बैंकों की फिजिकल ब्रांच की संख्या 1.64 लाख के पार पहुँच गई है। जानें बैंकिंग सेक्टर के बदलते रुझान
By: Ajay Tiwari
Dec 30, 20253:45 PM

5
0
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी सेशन मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। इससे कारोबारियों में बड़ा झटका लगा।
By: Arvind Mishra
Dec 30, 202511:28 AM
