कनाडा में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का कथित ऑडियो लीक हुआ है। ऑडियो में बराड़ ने ड्रग्स रैकेट और युवाओं के शोषण का हवाला देते हुए हत्या की जिम्मेदारी लेने की बात कही है।

हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड
कनाडा के सरे में गुरुद्वारे के बाहर मारे गए खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर एक नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में अब वांछित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का एक कथित ऑडियो लीक हुआ है, जिसमें वह निज्जर की हत्या की बात कबूल करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस ऑडियो क्लिप ने सुरक्षा एजेंसियों के बीच हलचल बढ़ा दी है।
सामने आए कथित ऑडियो क्लिप में गोल्डी बराड़ को ब्रिटेन में बैठे चरमपंथी परमजीत सिंह पम्मा से बात करते हुए सुना जा सकता है। बातचीत के दौरान बराड़ ने दावा किया कि हरदीप सिंह निज्जर उन लोगों का समर्थन और संरक्षण करता था जो 16 से 17 साल के कम उम्र के किशोरों को ड्रग्स बेचने के लिए उकसाते और तैयार करते थे। उसके मुताबिक, ये आपरेटर्स युवाओं को नशीले पदार्थों के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करते थे और बाद में अपने निजी फायदों के लिए मुखबिर बनने पर मजबूर करते थे।
कथित ऑडियो क्लिप में गोल्डी बराड़ ने खुलकर यह स्वीकार किया कि इसी वजह से उसे और उसकी टीम को कड़ा कदम उठाना पड़ा। बराड़ ने कहा कि निज्जर अपने आपराधिक प्रभाव को मजबूत करने के लिए ऐसे तत्वों का इस्तेमाल कर रहा था, इसलिए उसने अपनी टीम के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाया। उसने यह भी कहा कि हर व्यक्ति को अपने बुरे कर्मों का परिणाम भुगतना ही पड़ता है। गौरलतब है कि इससे पहले अमेरिकी अदालतों के दस्तावेजों और अंतरराष्ट्रीय जांच में भी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ सिंडिकेट का नाम इस मामले से जोड़ा जा चुका है, जिससे इस नए ऑडियो खुलासे के बाद मामले के कई अन्य पहलुओं पर भी से पर्दा उठ रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रूस और यूक्रेन के बीच रविवार को भीषण ड्रोन हमले हुए। यूक्रेन ने सेंट पीटर्सबर्ग के तेल डिपो, ओजोन और वीके डेटा सेंटर को निशाना बनाया।
बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना प्रमुख शेख अब्दुल हन्नान को कतर में हिरासत में लिया गया है। उन पर और उनकी पत्नी पर करोड़ों टका की अघोषित संपत्ति और संदिग्ध बैंक लेनदेन का आरोप है।
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित सैन्य अड्डे पर एक गंभीर घटना के बाद भीषण आग लग गई। इस घटना में कई लोगों की मौत हुई है और अन्य घायल हुए हैं। कनाडा के रक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी ने इसकी पुष्टि की।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे से पहले 6 डेमोक्रेटिक सांसदों ने पत्र लिखकर मानवाधिकार और लोकतांत्रिक मुद्दों को उठाने की मांग की। जानें भारत और अमेरिकी नेताओं की प्रतिक्रिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए एक बड़ा कदम उठाते हुए रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने से जुड़े कानून के तहत पाबंदियों और शुल्कों से छूट देने का आदेश जारी कर दिया है। रूसी तेल और गैस खरीद पर आए ट्रंप के इस फैसले से भारत और चीन को बहुत बड़ी राहत मिली है।
रूस के पूर्वी हिस्से स्थित कामचटका प्रायद्वीप में 7.0 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। जमीन से 140 किमी गहराई में आए इस झटके के बाद नुकसान और सुनामी के खतरे पर प्रशासन की नजर है।
अमेरिका के ओरेगन स्थित बेंड शहर के सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल में 16 साल के हमलावर ने गोलीबारी कर 3 बच्चों समेत 4 लोगों की जान ले ली। एक जांबाज राहगीर ने शूटर को मौके पर ही ढेर कर दिया।
पाकिस्तान के पेशावर में एक प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से 34 बच्चों समेत 35 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हुए। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुख जताया। जानिए पिछले 6 महीनों में हुए ऐसे हादसों की पूरी जानकारी।
अमेरिका के इलिनॉय राज्य में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कोशिश नाकाम हो गई, क्योंकि जैसे ही उसने राइफल चलाने की कोशिश की, राइफल जाम हो गई और उसके नरसंहार की कोशिश नाकाम हो गई, जिससे लोगों की जान बच गई।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो 17 से 22 अक्टूबर तक उज्बेकिस्तान और भारत की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे मुंबई और रिलायंस इंडस्ट्रीज के गढ़ जामनगर का दौरा कर ऊर्जा व व्यापारिक सहयोग बढ़ाएंगे।