1 अगस्त 2025 से ICICI बैंक ने मिनिमम बैलेंस की लिमिट में भारी बढ़ोतरी की है। जानें मेट्रो, शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए क्या हैं नए नियम और अन्य बैंकों से तुलना।

नई दिल्ली: स्टार समाचार वेब. बिजनेस डेस्क
ICICI बैंक के ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर है। 1 अगस्त 2025 से बैंक ने मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने की सीमा में भारी बढ़ोतरी कर दी है। यदि ग्राहक अपने खाते में न्यूनतम राशि नहीं रखते हैं, तो उन्हें अब पेनल्टी देनी होगी। यह बदलाव 10 साल बाद किया गया है और इसके साथ ही ICICI बैंक अब मिनिमम एवरेज बैलेंस (MAB) के मामले में सबसे सख्त घरेलू बैंकों में से एक बन गया है।
बैंक ने शहरों, कस्बों और गांवों के लिए मिनिमम बैलेंस की लिमिट बढ़ा दी है:
मेट्रो और शहरी इलाके: अब ₹50,000 का मिनिमम बैलेंस रखना अनिवार्य है।
अर्ध-शहरी (सेमी-अर्बन) इलाके: यहां के ग्राहकों को ₹25,000 मेंटेन करने होंगे।
ग्रामीण इलाके: गांवों में खुले खातों के लिए यह लिमिट ₹10,000 हो गई है।
पहले यह लिमिट मेट्रो शहरों में ₹10,000, अर्ध-शहरी इलाकों में ₹5,000 और ग्रामीण क्षेत्रों में ₹2,500 थी।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI): 2020 से सभी सेविंग अकाउंट्स के लिए मिनिमम बैलेंस की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है।
पंजाब नेशनल बैंक (PNB): जुलाई 2025 से PNB ने भी मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर कोई पेनल्टी नहीं लगाने का फैसला किया है।
HDFC बैंक: बड़े शहरों में ₹10,000, छोटे शहरों में ₹5,000 और ग्रामीण इलाकों में ₹2,500 का मिनिमम बैलेंस जरूरी है। पेनल्टी ₹600 तक हो सकती है।
एक्सिस बैंक: बड़े शहरों में ₹12,000, छोटे शहरों में ₹5,000 और ग्रामीण इलाकों में ₹2,500 मिनिमम बैलेंस जरूरी है।
बैंक ऑफ बड़ौदा: जुलाई 2025 से नॉर्मल सेविंग अकाउंट्स पर कोई पेनल्टी नहीं लगती। प्रीमियम खातों के लिए ₹500 से ₹2,000 तक मिनिमम बैलेंस आवश्यक है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
NCLT की पहली 5-सदस्यीय बेंच ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा के ₹22,000 करोड़ के कर्ज पर मात्र ₹6.25 करोड़ चुकाने के प्लान पर रोक लगा दी है। संपत्ति ट्रांसफर करने पर भी प्रतिबंध है।
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच 1 सितंबर 2026 से पाकिस्तान में पेट्रोल 77 पैसे महंगा होकर 342.79 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 1.03 रुपये सस्ता हुआ है। जानिए अगस्त के रेट्स और असर की पूरी जानकारी।
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिका-ईरान के बीच नए तनाव ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति को लंबे समय तक सख्त रखने की बढ़ती उम्मीदें भी उभरते बाजारों में जोखिम लेने की क्षमता पर दबाव डाल रही हैं।
कभी न कभी लगभग हर किसी को किसी न किसी जरूरी काम से बैंक जाना ही पड़ता है। भले ही अधिकतर काम आनलाइन बैंकिंग या फोन बैंकिंग से हो जाते हैं, लेकिन कुछ कामों के लिए ब्रांच विजिट करना ही पड़ता है। आप यहां जान सकते हैं कि किस शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे और कब-कब खुले रहेंगे।
आज यानी 1 सितंबर से कॉमर्शियल सिलेंडर औसतन 11.50 रुपए महंगा हो गया है। वहीं, मुंबई में दूध 9 रुपए प्रति किलो तक महंगा हो गया है। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं ने एलपीजी कनेक्शन की ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, उन्हें सब्सिडी का फायदा लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने शानदार प्रदर्शन किया है। वैश्विक तनाव और अमेरिकी-ईरान युद्ध के बावजूद भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8% दर्ज की गई।
भारतीय शेयर बाजार में आज सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण बाजार पर दबाव पड़ा। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझान और विदेशी पूंजी की निकासी ने भी निवेशकों की धारणा को नुकसान पहुंचाया।
सेबी ने डिबॉक इंडस्ट्रीज और ट्रैफिकसोल पर लगाया प्रतिबंध और भारी जुर्माना। इसके अलावा जीएसटी परिषद की बैठक, विनिवेश के आंकड़े, विदेशी मुद्रा भंडार और बजट तैयारियों से जुड़ी अर्थव्यवस्था की बड़ी खबरें पढ़ें।
यूक्रेनी ड्रोन हमलों से रूसी रिफाइनरियों को हुए नुकसान के बाद भारत रूस को पेट्रोल का प्रमुख आपूर्तिकर्ता बन गया है। जानें अगस्त में भारत से कितनी पेट्रोल सप्लाई हुई और इसके पीछे की पूरी रिपोर्ट।
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने गुणवत्ता मानकों पर खरा न उतरने के कारण एवरेस्ट और लालजी गोधू (Laljee Godhoo) की हींग की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा जांच में अन्य मसालों में भी गड़बड़ी पाई गई है।