भारत ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की आक्रामक पारी खेलकर तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड। जानिए मैच की पूरी हाइलाइट्स।

दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है। मैच में टॉस के बाद अफगानिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने युवा ओपनर अभिषेक शर्मा की महज 32 गेंदों पर खेली गई 82 रनों की तूफानी पारी के दम पर यह मुकाबला सिर्फ 12.2 ओवरों यानी 38 गेंद शेष रहते ही आसानी से अपने नाम कर लिया।
मैच की शुरुआत में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए, लेकिन इसके बाद क्रीज पर आए अभिषेक शर्मा ने ईशान किशन के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए ताबड़तोड़ 121 रनों की शानदार साझेदारी हुई। ईशान किशन ने भी अपनी उपयोगी पारी में 42 रन बनाए। हालांकि, इस जीत के असली नायक अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने अपनी इस धमाकेदार पारी के दौरान टी20 करियर में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
टी20 क्रिकेट में 6000 रन (सबसे कम गेंदों में):
अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट के इतिहास में गेंदों का सामना करने के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे तेज 6000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महज 3420 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया। इस सूची में फिन एलन (3386 गेंद) पहले स्थान पर हैं, जबकि आन्द्रे रसेल (3550 गेंद) तीसरे नंबर पर हैं। इस उपलब्धि के साथ अभिषेक ने सूर्यकुमार यादव (4017 गेंद) को पीछे छोड़कर भारतीयों में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है।
25 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर:
अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में अभिषेक ने सिर्फ 22 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में यह उनका 14वां 50+ स्कोर है, जिसमें से 12 मौकों पर उन्होंने 25 से भी कम गेंदों में यह कमाल किया है। टी20 इतिहास में इतनी बार 25 से कम गेंदों पर 50 रन बनाने का रिकॉर्ड किसी अन्य बल्लेबाज के नाम नहीं है। इस मामले में उन्होंने सूर्यकुमार यादव (9 बार) को पीछे छोड़ा है।
साल 2026 में सबसे ज्यादा T20I फिफ्टी:
ICC के फुल मेंबर देशों में साल 2026 के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अब तक केवल दो ही बल्लेबाज 5 से अधिक अर्धशतक जड़ पाए हैं और दोनों ही भारतीय हैं। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन इस साल अब तक 6-6 फिफ्टी लगा चुके हैं। इस फेहरिस्त में तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान हैं, जिनके नाम 5 अर्धशतक दर्ज हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेला जा रहा दूसरा वनडे मैच बारिश की वजह से रोक दिया गया है। जीत के लिए 135 रन के टारगेट का पीछा कर रही भारतीय टीम 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बना चुकी है। अगर यहां से आगे खेल नहीं होता है तो भारत यह मैच जीत जाएगा।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। दिलचस्प बात यह है कि ठीक 13 साल पहले यानी 6 नवंबर 2013 को ही उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में पदार्पण किया था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में भारत को 260 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला। जवाब में भारतीय टीम 172 रन पर सिमट गई। पढ़ें मैच की विस्तृत और रोमांचक रिपोर्ट।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की पूरी जानकारी। जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच, प्लेइंग 11, समय और प्रसारण से जुड़ी सभी डिटेल्स।
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच ढाका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन मेजबान टीम की पारी 272 रन पर सिमट गई। एक समय बांग्लादेश की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज जोमेल वॉरिकन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरी बाजी पलट दी।
एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए 3 स्वर्ण पदक जीतने वाले 42 वर्षीय पैरा-एथलीट नीरज यादव की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दुनिया भर में छाए हुए हैं, लेकिन इस बार वह अपने खेल के साथ-साथ एक बेहद प्यारे और पारिवारिक वाकये को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, यह वाकया न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के बाद का है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड शतक के दम पर भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। शुरुआती दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया 2-0 से आगे है। भारतीय टीम बिना बदलाव के साथ उतरी है।
पुणे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की। मिचेल सैंटनर के 13 विकेटों के दम पर कीवी टीम ने भारत में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा।