बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ आगामी चार दिवसीय और वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी है। देवदत्त पडिक्कल मल्टी-डे और ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कप्तानी संभालेंगे।

भारत-ए बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए सीरीज
स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार समाचार वेब
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ आगामी दो चार दिवसीय (मल्टी-डे) मैचों और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने दोनों प्रारूपों के लिए अलग-अलग कप्तानों को जिम्मेदारी सौंपी है। चार दिवसीय मुकाबलों की कमान युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को सौंपी गई है, जबकि वनडे टीम की अगुआई ऋतुराज गायकवाड़ करते नजर आएंगे। इस सीरीज में कई युवा और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका मिला है, साथ ही स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की भी टीम में वापसी हुई है।
चार दिवसीय मुकाबलों के लिए देवदत्त पडिक्कल को कप्तान और साई सुदर्शन को उपकप्तान बनाया गया है। इंजरी के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रहने वाले साई सुदर्शन इस सीरीज के जरिए मैदान पर वापसी कर रहे हैं। टीम में अमन मोखाडे, आयुष पांडे और दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कुमार कुशाग्र को शामिल किया गया है। यश राठौड़, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान और विकेटकीपर एन जगदीशन भी इस टीम का अहम हिस्सा हैं।
गेंदबाजी विभाग की बात करें तो तेज गेंदबाजी की कमान तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज और प्रफुल्ल हिंगे संभालेंगे। आईपीएल 2026 में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले प्रफुल्ल हिंगे को पहली बार भारत-ए की ओर से जलवा बिखेरने का मौका मिला है। घरेलू क्रिकेट के इन धुरंधरों के पास ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ खुद को साबित करने का यह सुनहरा अवसर होगा।
सीमित ओवरों (वनडे) के मुकाबलों के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान और देवदत्त पडिक्कल को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। इस टीम का सबसे बड़ा आकर्षण हार्दिक पांड्या की मौजूदगी है। हालांकि, हार्दिक का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा और वह फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही मैदान पर उतर सकेंगे।
वनडे स्क्वॉड में प्रियांश आर्या, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु, विपराज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर और शानदार फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को शामिल किया गया है। इसके अलावा गेंदबाजी आक्रमण को धार देने के लिए गुरजापनीत सिंह और यश ठाकुर को भी टीम में जगह दी गई है।
भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच इस हाई-वोल्टेज सीरीज की शुरुआत 22 सितंबर से होगी। सभी मुकाबले पुड्डुचेरी के मैदान पर खेले जाएंगे।
पहला बहु-दिवसीय मैच: 22-25 सितंबर (पुड्डुचेरी)
दूसरा बहु-दिवसीय मैच: 29 सितंबर - 2 अक्तूबर (पुड्डुचेरी)
पहला वनडे मुकाबला: 6 अक्तूबर (पुड्डुचेरी)
दूसरा वनडे मुकाबला: 9 अक्तूबर (पुड्डुचेरी)
तीसरा वनडे मुकाबला: 11 अक्तूबर (पुड्डुचेरी)
्र

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत हासिल की। तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी की शानदार साझेदारी के दम पर भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन दाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे टी-20 मुकाबले से बाहर हो गए हैं।
भारत ने पैरा एशियन गेम्स के 5वें दिन शुक्रवार को अब तक 5 गोल्ड मेडल जीत लिए। इससे उसके 26 गोल्ड मेडल हो गए हैं। दिन का पहला गोल्ड हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने रिकर्व आर्चरी में सोना जीता। उसके बाद नीतेश कुमार बैडमिंटन में चैंपियन बने।
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की है। क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने 226 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर अपने टी20 इतिहास का सबसे सफल रन चेज किया। संजू सैमसन और नमन धीर रहे जीत के हीरो।
भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में होटल हाउसकीपिंग स्टाफ के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। जानिए पूरी घटना, डिपोर्टेशन और उनके करियर से जुड़ी खास बातें।
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले के लिए मयंक यादव और नीतीश रेड्डी को प्लेइंग-11 में मौका मिला है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर मौका नहीं दिया गया है।
भारत ने जापान के नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में 15वां गोल्ड जीत लिया है। गुरुवार को गेम्स के चौथे दिन सुवर्णा राज ने महिला डिस्कस थ्रो में सोना जीता। स्वाति ने तीरंदाजी की ह1 कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस गोल्ड के सहारे भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर आ गया है।
वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिलने पर भारतीय टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान सामने आया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज से पहले क्राइस्टचर्च में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अय्यर ने कहा कि वैभव अभी बहुत युवा हैं और उन्हें अपनी बारी के लिए धैर्य रखना चाहिए।
एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। प्रतियोगिता के दौरान बुधवार का दिन भारत के लिए बेहद सफल रहा, जहां खिलाड़ियों ने एक के बाद एक कई पदक अपने नाम किए।
नागोया पैरा एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर T20 दौड़ में नया गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। जानें भारत के अन्य विजेताओं और प्रदर्शन के बारे में विस्तार से।