होली 2026 के अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को बधाई दी। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जानिए देशभर में कैसा है होली का माहौल।

नई दिल्ली | स्टार समाचार वेब
आज देशभर में रंगों का महापर्व होली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही गलियों और मोहल्लों में अबीर-गुलाल उड़ने लगा है। इस पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के तमाम बड़े राजनेताओं ने देशवासियों को बधाई संदेश दिए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: राष्ट्रपति ने कामना की कि यह त्योहार आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करे और सभी एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: पीएम ने होली को नई ऊर्जा का प्रतीक बताते हुए कहा कि हर तरफ बिखरे खुशियों के रंग हर किसी को उल्लास से सराबोर कर देते हैं।
गृह मंत्री अमित शाह: उन्होंने इस पर्व को उन्नति, समृद्धि और सौभाग्य लाने वाला बताया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आधिकारिक आवास पर 'होली मिलन समारोह' का आयोजन किया, जहाँ उन्होंने समर्थकों और नेताओं के साथ पारंपरिक तरीके से होली मनाई। वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्री राम से सभी के जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना की।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए जनता को प्रेम, बंधुत्व और सद्भाव की शुभकामनाएं दीं। प्रियंका गांधी ने इसे सबको गले लगाने का महापर्व बताया।
वाराणसी: काशी के विश्वनाथ धाम में पलाश के फूलों से बने प्राकृतिक रंगों से होली खेली जा रही है। बाबा के दरबार में भजनों की गूंज है।
पंजाब: श्री हरिमंदिर साहिब में 'होला मोहल्ला' की रौनक है, जहाँ सुबह से ही संगत भक्ति और रंगों में डूबी है।
बिहार: जमुई और मुजफ्फरपुर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
सतरंगी रंगों में रंगी दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दे रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।
मंगलवार को संसद भवन के लाइब्रेरी बिल्डिंग स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक शुरू हो गई है। यह विशेष बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने और राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करने के लिए आयोजित की गई है।
सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर भूस्खलन होने से उसका प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से आठ मजदूरों की मौत हो गई। बाकी 19 मजदूर अब भी फंसे हैं। वहीं कलेक्टर अनुपा तामलिंग ने बताया कि सुरंग में फंसे मजदूरों की संख्या 27 से कम या ज्यादा भी हो सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को निर्देश दिया कि APAAR ID के लिए सहमति फॉर्म में अभिभावकों को मना करने या बाहर निकलने का विकल्प स्पष्ट रूप से दिया जाए, साथ ही डेटा सुरक्षा पर भी टिप्पणी की।
अयोध्या राम मंदिर दान में अनियमितताओं के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। एसआईटी पुनर्गठन और निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश। जानें आज की सुनवाई की मुख्य बातें
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी संसद तक पहुंच गए, सुरक्षा बढ़ाई गई और आंसू गैस के गोले दागे गए।