भारत और चीन के बीच बीजिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और वांग यी की 25वें दौर की विशेष प्रतिनिधि वार्ता संपन्न। सीमा विवाद, कैलाश मानसरोवर यात्रा, व्यापार और एलएसी प्रबंधन पर हुए अहम फैसले।

भारत और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच बीजिंग में सीमा विवाद को सुलझाने की दिशा में एक अहम बैठक संपन्न हुई। मंगलवार को आयोजित विशेष प्रतिनिधियों (SR) की इस 25वें दौर की वार्ता में दोनों देशों ने सीमा मुद्दों का शीघ्र और ठोस समाधान निकालने के लिए बातचीत को और तेज करने पर सहमति व्यक्त की है। भारतीय दूतावास और चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी साझा बयानों के अनुसार, इस उच्चस्तरीय बैठक में कुल आठ प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनी है, जो द्विपक्षीय संबंधों को एक नई दिशा दे सकते हैं।
बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने वर्ष 2005 में हुए समझौते और विशेष प्रतिनिधियों की पिछली वार्ताओं में बनी सहमति के आधार पर ही सीमा विवाद का समाधान खोजने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। इसके साथ ही, डब्ल्यूएमसीसी (भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र) के अंतर्गत कार्यरत सीमांकन संबंधी विशेषज्ञ समूह को निर्देश दिया गया है कि वे सीमा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर चर्चा को आगे बढ़ाएं और जल्द से जल्द ठोस नतीजे सामने लाएं। इन समूहों का मुख्य कार्य अपने-अपने कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों पर आपसी सहमति बनाना तय किया गया है।
यह उच्चस्तरीय बैठक चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए संभावित भारत यात्रा से ठीक कुछ सप्ताह पहले हुई है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जमीनी स्तर पर उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए डब्ल्यूएमसीसी, स्थानीय कमांडर स्तर की बैठकों और अन्य राजनयिक-सैन्य माध्यमों का तुरंत उपयोग किया जाएगा, ताकि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर किसी भी तरह की गलतफहमी या गलत आकलन से बचा जा सके।
सीमा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कुछ अहम कदम उठाने पर भी सहमति बनी है:
सैन्य बैठक स्थल: वरिष्ठतम सैन्य कमांडर बैठक (SHMC) के लिए दो अतिरिक्त बैठक स्थल निर्धारित किए गए हैं।
सैन्य हॉटलाइन: पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में सीमा पर संवाद सुगम बनाने के लिए सैन्य हॉटलाइन के दो अतिरिक्त माध्यम स्थापित किए जाएंगे।
पर्यावरण और जल संसाधनों से जुड़े मुद्दों पर भी दोनों देशों के बीच सकारात्मक चर्चा हुई। तय किया गया कि सितंबर माह में सीमा पार नदियों पर भारत-चीन विशेषज्ञ स्तरीय तंत्र (ELM) की अगली बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में जल विज्ञान से जुड़े आंकड़े साझा करने और संबंधित समझौता ज्ञापनों (MoU) के नवीनीकरण पर चर्चा होगी। उल्लेखनीय है कि 2006 में स्थापित इस तंत्र के माध्यम से चीन बाढ़ के मौसम में भारत को ब्रह्मपुत्र और सतलुज नदियों के जल विज्ञान के आंकड़े उपलब्ध कराता है।
आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भी दोनों देशों ने सकारात्मक कदम उठाए हैं.....
कैलाश मानसरोवर यात्रा: भारतीय पक्ष ने चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में भारतीयों की आधिकारिक कैलाश मानसरोवर यात्रा के जत्थों की संख्या बढ़ाने के लिए चीनी प्रयासों की सराहना की।
व्यापार केंद्र: तीन निर्धारित सीमा व्यापार केंद्रों को फिर से खोले जाने का स्वागत किया गया।
अगली बैठक: दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों में स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध दिखे और विशेष प्रतिनिधियों की 26वें दौर की वार्ता वर्ष 2027 में भारत में आयोजित करने पर सहमत हुए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इटली ने अपने स्कूलों में बुर्का और नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नए कानून के अनुसार, अब छात्रों को स्कूल परिसर और क्लासरूम में चेहरा इस तरह ढकने की अनुमति नहीं होगी जिससे उनकी पहचान छिप सके। हालांकि, ऐसे नकाब या आवरण को छूट दी गई है जिनसे व्यक्ति का चेहरा स्पष्ट रूप से पहचाना जा सके।
हैकरों ने अमेरिकी वायुसेना के क्लाउड वन सिस्टम के कंट्रोल प्लेन की खामी का फायदा उठाकर सेंध लगाई। सुरक्षा के चलते अपडेट रोके गए और साइबर कमांड ने जांच शुरू की।
अमेरिकी दिग्गज कंपनी आइबीएम (IBM) ने अपने कंसल्टिंग डिवीजन के अधिकांश पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड प्रायोजन बंद कर दिया है। प्रभावित कर्मचारियों को स्थानांतरण या विच्छेद वेतन के साथ कंपनी छोड़ने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया गया है।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के बादल गहराते नजर आ रहे हैं। विपक्षी खेमे ने नेतन्याहू को सत्ता से बेदखल करने के लिए नई राजनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है, जिससे उनकी सरकार के पुराने सहयोगी दलों के भी पाला बदलने की संभावना बढ़ गई है।
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की 16 दिसंबर को संभावित वापसी और अवामी लीग के लॉकडाउन आह्वान से पहले बांग्लादेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गोपालगंज समेत 7 जिलों में BGB की 108 प्लाटून तैनात की गई हैं।
मिस्र की राजधानी काहिरा के पास वाराक जिले के हाईवे पर तेल टैंकर पलटने से बड़ा धमाका हुआ। इस हादसे में 31 लोगों की मौत और 21 से अधिक घायल हो गए। 39 एम्बुलेंस के साथ राहत व बचाव कार्य जारी है।
ईरान के सनंदाज में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स में गर्भावस्था की जानकारी के बाद हत्या के दावे और उम्र को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है।
तुर्की के एस्कीशेहिर से ट्रेनिंग उड़ान भरने के बाद वायुसेना का AS-532 कूगर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच सैनिकों की मौत हो गई। दो सप्ताह पहले हुए S-70 क्रैश के बाद इस घटना से सैन्य सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और चीन समेत 16 देशों पर नए और भारी टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं। इंडस्ट्रियल सब्सिडी की जांच के बाद संभावित कदमों से भारतीय निर्यातकों और भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर क्या असर पड़ सकता है, जानें पूरी रिपोर्ट।
ईरान में यूट्यूब पर बिना हिजाब के लाइव कॉन्सर्ट करने के आरोप में मशहूर गायिका परस्तू अहमदी और उनके बैंड के 4 सदस्यों को 74-74 कोड़े मारे गए। जानें ईरान के सख्त हिजाब कानून और इसके खिलाफ हुए प्रदर्शनों का पूरा इतिहास।