एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। श्री चरणी के 4 विकेट और शेफाली वर्मा की नाबाद 40 रनों की पारी की पूरी खबर पढ़ें।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। शुक्रवार को खेले गए रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने जापान को 8 विकेट के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बेहतरीन तालमेल के आगे जापानी टीम पूरी तरह बेबस नजर आई।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के पक्ष में पूरी तरह सही साबित हुआ। जापानी टीम भारतीय गेंदबाजों के आक्रमण के आगे टिक नहीं सकी और पूरी टीम 19.5 ओवर में मात्र 57 रन पर ही सिमट गई।
भारत की ओर से श्री चरणी ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए मात्र अपने स्पेल में 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। इसके अलावा, विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 2 विकेट चटकाए, जबकि अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और युवा स्पिनर श्रेयंका पाटिल को 1-1 सफलता मिली। इसके अतिरिक्त, जापानी पारी के दौरान खराब तालमेल के चलते दो बल्लेबाज रन आउट का शिकार हुईं।
जापान द्वारा दिए गए 58 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी का मुजायरा पेश करते हुए नाबाद 40 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। भारतीय टीम ने महज 5 ओवरों में ही 2 विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम किया।
विदित हो कि भारतीय महिला टीम 2023 एशियन गेम्स की डिफेंडिंग चैंपियन है और पिछले संस्करण में टीम ने स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया था। इसके अलावा, भारतीय टीम ने हाल ही में अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 8वीं बार विमेंस एशिया कप का खिताब भी जीता है। टीम के इस मजबूत प्रदर्शन को देखते हुए एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, जी कमलिनी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।
जापानी टीम: हरूना इवासाकी, अकारी निशिमोरा कानो (विकेटकीपर), माई यानागीडा (कप्तान), एरिका ओडा, अहिल्या चंदेल, शिमाको कातो, अकाया कातो-स्टेफोर्ड, अयूमी फूजीकावा, हिनासे गोतो, एरिका तोगुची क्विन, नोनोहा यासुमोटो।
एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। श्री चरणी के 4 विकेट और शेफाली वर्मा की नाबाद 40 रनों की पारी की पूरी खबर पढ़ें।
दिल्ली में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से मात दी। अभिषेक शर्मा के 34 गेंदों पर 108 रन और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। पूरी मैच रिपोर्ट यहां पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 70वीं शालेय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शहडोल में आयोजित इस स्पर्धा में 10 संभागों के 240 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा।
ICC की ताजा पुरुष खिलाड़ी रैंकिंग में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा T20I बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने T20I गेंदबाजों की टॉप-10 में जगह बना ली है। इसके अलावा वनडे और टेस्ट रैंकिंग में कई अन्य खिलाड़ियों को भी बड़ा फायदा हुआ है।
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब जीता। कप्तान हरमनप्रीत कौर बनीं सबसे सफल कप्तान, जानिए मैच और प्राइज मनी की पूरी डिटेल।
भारत ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की आक्रामक पारी खेलकर तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड। जानिए मैच की पूरी हाइलाइट्स।
एएचएफ जूनियर महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। ड्रैग फ्लिकर सुप्रिया ने शानदार हैट्रिक लगाई।
महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। सर्वाधिक छक्कों और रनों के मामले में शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना शीर्ष पर हैं।
चीन में आयोजित जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी है। इस शानदार जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ आगामी चार दिवसीय और वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी है। देवदत्त पडिक्कल मल्टी-डे और ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कप्तानी संभालेंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह