दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट IGO1452 की राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग। कार्गो में धुआं दिखने के बाद उतरा विमान, सभी 194 यात्री सुरक्षित। जानिए पूरी खबर।

राजकोट। स्टार समाचार वेब
दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या IGO1452 को तकनीकी खराबी के चलते गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट पर आपातकालीन (इमरजेंसी) लैंडिंग करनी पड़ी। विमान के कार्गो कंपार्टमेंट से धुआं निकलता देख पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत नजदीकी एयरपोर्ट पर विमान उतारने का फैसला किया। राहत की बात यह है कि इस घटना में विमान में सवार सभी 194 यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं।
राजकोट एयरपोर्ट के डायरेक्टर दिगंत बोराह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि विमान के कार्गो डिब्बे में संदिग्ध धुआं उठने की सूचना मिलने के बाद दोपहर 2:45 बजे एयरपोर्ट पर 'टोटल इमरजेंसी' घोषित कर दी गई थी। इसके तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और चिकित्सा दलों को अलर्ट कर दिया गया। तमाम सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पायलट ने दोपहर 3:27 बजे राजकोट एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई।
इमरजेंसी लैंडिंग की खबर मिलते ही राजकोट हवाई अड्डे पर प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। राजकोट नगर निगम की ओर से तुरंत 2 फायर ब्रिगेड वाहन और 2 एम्बुलेंस को एयरपोर्ट के रनवे के पास तैनात कर दिया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दमकल कर्मी और डॉक्टरों की टीम पूरी तरह मुस्तैद थी।
इसके अलावा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और एयरपोर्ट पुलिस के जवान भी भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा के मद्देनजर बम डिस्पोजल स्क्वाड (बम निरोधक दस्ता) और डॉग स्क्वाड को भी तुरंत एयरपोर्ट पर बुला लिया गया, ताकि विमान की गहनता से जांच की जा सके।
विमान के जमीन पर सकुशल उतरने और सभी यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। विमान में पायलट और क्रू मेंबर समेत कुल 194 लोग सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल भवन में पहुंचाया गया। इंडिगो के इस विमान में धुंए की असल वजह क्या थी, इसकी तकनीकी जांच एयरलाइंस और संबंधित उड्डयन अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने E20 इथेनॉल कार्यक्रम से परिवार को मुनाफा मिलने के झूठे दावों और डीपफेक सामग्री के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किया है। जानिए इस पूरे मामले की पूरी और विस्तृत जानकारी।
दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट IGO1452 की राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग। कार्गो में धुआं दिखने के बाद उतरा विमान, सभी 194 यात्री सुरक्षित। जानिए पूरी खबर।
लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा संशोधन बिल पर विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार को गतिरोध जारी रहा। मंगलवार दोपहर 12 बजे से छह घंटे से अधिक चर्चा होने की संभावना है।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने नई एसआईटी जांच पर संतोष जताते हुए टीम में फोरेंसिक ऑडिटर को शामिल करने के निर्देश दिए हैं।
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को आज यानी सोमवार को छुट्टी मिल गई। दोपहर पौने दो बजे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वो राजघाट के लिए गांधी जी को श्रद्धांजलि देने निकले। उन्होंने कार से हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।
नीट पेपर लीक और अन्य परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ज्यादती के केस में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। साथ ही कोर्ट ने इस मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई करने का फैसला किया है।
देशभर में जारी नीट-यूज पेपर लीक विवाद की गूंज आज संसद के दोनों सदनों में स्पष्ट रूप से सुनाई दी। 25 जुलाई को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने वाले पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे। संसद भवन परिसर में एनडीए सांसदों ने उन्हें शॉल और पारंपरिक मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित किया और साथ लेकर सदन के अंदर गए।
स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले पंजाब को दहलाने की एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस और जालंधर देहात पुलिस ने एक संयुक्त आपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के मॉड्यूल को तबाह कर दिया।
नीट पेपर लीक को लेकर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस बीच तीन राज्यों में अलग-अलग मामलों को लेकर शिक्षामंत्री का इस्तीफा मांगा जा रहा है।
उत्तरप्रदेश के संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कुर्तियां गांव में आज सुबह छह बजे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने टीनशेड में घुस गया। हादसे में शेड के नीचे बैठे पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।