इंदौर क्राइम ब्रांच ने 2021 के 70 करोड़ रुपये के 70 किलो एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी अकरम खान को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
इंदौर क्राइम ब्रांच ने साल 2021 के बहुचर्चित 70 किलोग्राम एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे महाराष्ट्र के मुख्य आरोपी अकरम खान को गिरफ्तार कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग्स की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये आंकी गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी अकरम कबाड़ का कारोबार करता है और उसके खिलाफ महाराष्ट्र के मुंबई नाका थाने में डकैती तथा मकोका जैसे गंभीर मामलों सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने जानकारी दी कि 6 जनवरी 2021 को पुलिस ने ड्रग्स डील के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और 13 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद किए थे। आरोपी की लगातार तलाश के बाद, मुखबिर की सटीक सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने कोर्ट परिसर के पास से घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ड्रग्स रैकेट के मुख्य सप्लायर, पैसों के लेन-देन और उसके अन्य सहयोगियों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
कोर्ट परिसर से घेराबंदी कर गिरफ्तारी
क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की लोकेशन और गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए थी। इस बीच मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रणनीति बनाकर घेराबंदी की और आरोपी अकरम खान को कोर्ट परिसर के पास से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ड्रग्स रैकेट में उसकी क्या मुख्य भूमिका थी, साथ ही सप्लाई नेटवर्क, मुख्य सप्लायर, पैसों के लेन-देन और नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में महाराष्ट्र के मुंबई नाका थाने में डकैती और मकोका जैसे सख्त कानूनों के तहत मामले दर्ज हैं।
मध्यप्रदेश के सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात। मंदाकिनी नदी उफान पर, पुल बहा, ट्रेनें प्रभावित और एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने 2021 के 70 करोड़ रुपये के 70 किलो एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी अकरम खान को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सल प्रभावित बालाघाट के बोंदारी गांव का दौरा कर 225 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की। जानिए रोजगार, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी पूरी जानकारी।
दिल्ली से केरल लौट रहे स्कूली बच्चों को मंगला एक्सप्रेस में पेंट्री कार का खाना खाने से फूड पॉइजनिंग हो गई। खंडवा रेलवे स्टेशन पर डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज किया।
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर भोपाल में 1 सितंबर को भव्य आयोजन। एक ही मंच पर 40 वाद्य यंत्र, 200 विद्यार्थियों का गान और 150 छात्राओं के कथक से बनेंगे तीन विश्व रिकॉर्ड।
मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। चंचल शेखर को खेल विभाग का संचालक और अंशुमन यादव को गुप्तवार्ता का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
रक्षाबंधन के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राखी बांधी। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा और माउंट आबू में होने वाले कार्यक्रम पर विशेष चर्चा हुई।
एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने मध्य भारत में 9 महीने के बच्चे के दोनों कानों में सफल कॉक्लियर प्रत्यारोपण कर रचा इतिहास। जानिए इस जटिल सर्जरी और आधुनिक तकनीक की पूरी जानकारी।
NFHS-6 के नए आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में बाल विवाह की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट। जानिए ग्रामीण-शहरी अंतर और आगर मालवा, हरदा, राजगढ़ जैसे जिलों के आंकड़े।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को 1 सितंबर को लैपटॉप के लिए ₹25,000 की राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से मिलेगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह