इंदौर के विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्र हार्डिया का बिना हेलमेट बुलेट चलाते वीडियो व तस्वीरें वायरल। टी-शर्ट और कैपरी में दिखे विधायक, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर उठे सवाल।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और इंदौर के वरिष्ठ विधायक महेंद्र हार्डिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि सड़कों पर दिखा उनका बेहद 'बिंदास' और 'कूल' अंदाज है। दरअसल, विधायक जी को शहर की सड़कों पर रॉयल एनफील्ड बुलेट दौड़ाते हुए देखा गया।
आमतौर पर कुर्ता-पायजामा और खादी के पारंपरिक पहनावे में दिखने वाले महेंद्र हार्डिया इस बार बिल्कुल अलग लुक में नजर आए। वे टी-शर्ट और कैपरी पहने हुए थे। विधायक का यह कैजुअल लुक सोशल मीडिया से लेकर शहर के चौराहों तक चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग उनके इस अंदाज को काफी 'कूल' बता रहे हैं।
विधायक का यह अंदाज जितना चर्चा में है, उतनी ही इसकी आलोचना भी हो रही है। बुलेट चलाते समय पूर्व मंत्री ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इस बात को लेकर अब जनता के बीच तीखी बहस छिड़ गई है। एक तरफ जहां इंदौर ट्रैफिक पुलिस आम नागरिकों का बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर लगातार चालान काट रही है, वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार जनप्रतिनिधि खुद खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसे में आम जनता को क्या संदेश जाएगा?
अब देखना यह होगा कि क्या इंदौर ट्रैफिक पुलिस आम नागरिकों की तरह ही पूर्व मंत्री महेंद्र हार्डिया पर भी चालानी कार्रवाई करने की हिम्मत दिखाएगी, या फिर 'वीआईपी कल्चर' और राजनीतिक रसूख के चलते इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल में कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने महंगाई और मिलावटखोरी को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने तेल, शक्कर, दाल के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने और मिलावट के मुख्य सरगनाओं पर कार्रवाई की मांग की।
मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ रिटायर्ड मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने 50 हजार से अधिक संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटरों के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। सरकार की अपील खारिज कर 2400 ग्रेड पे बरकरार रखा गया है।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी में मध्य प्रदेश के कई नागरिक फंस गए हैं। संकट से निपटने के लिए दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर के मांधाता पर्वत पर बन रहे एकात्म धाम में पंचायतन मंदिर का शिलान्यास किया। जानिए मंदिर की विशेषताएँ और सिंहस्थ 2028 से जुड़े आयोजनों की पूरी जानकारी।
भोपाल में रक्षाबंधन पर कांग्रेस नेताओं पीसी शर्मा और आरिफ मसूद ने महंगाई के खिलाफ अनोखा विरोध जताया। बहनों को शक्कर के पैकेट उपहार में दिए और बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा।
रक्षाबंधन का त्यौहार जहां खुशियां लेकर आता है। वहीं इस बार मध्यप्रदेश में अपने घर जाने वाले आम यात्रियों के लिए यह किसी बड़ी मुसीबत से कम साबित नहीं हो रहा।आलम यह है कि इंदौर से पुणे का बस किराया कई जगह फ्लाइट के टिकट के बराबर पहुंच गया है।
वंदे मातरम को लेकर देश में गरमाई राजनीति के बीच इंदौर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कड़ा रुख अपनाया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राष्ट्रगान, वंदे मातरम और देश के राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
मध्यप्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले एक सप्ताह में राज्य के विभिन्न जिलों से एमडी ड्रग्स, डोडाचूरा, गांजा, स्मैक और चरस समेत ₹5.41 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मालनपुर में गोदरेज की चौथी नई एकीकृत विनिर्माण इकाई का किया शुभारंभ। 450 करोड़ के निवेश से चंबल में रोजगार और औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति।