IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। डिफेंडिंग चैंपियन RCB और SRH के बीच होगा पहला मैच। यहाँ देखें आईपीएल 2026 के शुरुआती 20 मैचों का पूरा टाइम टेबल और शेड्यूल।

स्पोर्ट्स डेस्क।स्टार समाचार वेब
टी20 विश्व कप 2026 के रोमांचक समापन के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) पर टिकी हैं। बीसीसीआई ने आईपीएल के 19वें सीजन का बिगुल फूंक दिया है, जिसका आगाज 28 मार्च 2026 से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
फिलहाल बीसीसीआई ने केवल पहले 16 दिनों के लिए 20 मैचों का कार्यक्रम घोषित किया है। इस दौरान फैंस को 4 'डबल हेडर' (एक दिन में दो मैच) देखने को मिलेंगे। दोपहर के मुकाबले 3:30 बजे और शाम के मैच 7:30 बजे से शुरू होंगे। विधानसभा चुनावों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए बाकी मैचों का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।
चुनाव का असर: तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के कारण सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स को लेकर बीसीसीआई फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है।
वैश्विक संकट: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किरायों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को समय पर भारत लाना फ्रेंचाइजियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
नए होम ग्राउंड: इस बार कई टीमें अपने घरेलू मैच अलग वेन्यू पर खेलेंगी। जहाँ RCB अपने 2 मैच रायपुर में खेलेगी, वहीं पंजाब किंग्स धर्मशाला और राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी को अपना दूसरा घर बनाएंगी।
| तारीख | मुकाबला | समय | स्थान |
| 28 मार्च 2026 | RCB vs SRH | 7:30 PM | बेंगलुरु |
| 29 मार्च 2026 | MI vs KKR | 7:30 PM | मुंबई |
| 30 मार्च 2026 | RR vs CSK | 7:30 PM | गुवाहाटी |
| 31 मार्च 2026 | PBKS vs GT | 7:30 PM | मुल्लांपुर |
| 01 अप्रैल 2026 | LSG vs DC | 7:30 PM | लखनऊ |
| 04 अप्रैल 2026 | DC vs MI | 3:30 PM | दिल्ली |
| 05 अप्रैल 2026 | RCB vs CSK | 7:30 PM | बेंगलुरु |
| 11 अप्रैल 2026 | PBKS vs SRH | 3:30 PM | मुल्लांपुर |
| 12 अप्रैल 2026 | MI vs RCB | 7:30 PM | मुंबई |

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेडिकल साइंस की दुनिया से एक बेहद राहत देने वाली खबर सामने आई है। नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर्स के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा शोध किया है, जो दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे बच्चों और उनके परिजनों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और पूरी खबर।
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक और ढांचागत बदलावों की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड में एक बेहद अहम और नई भूमिका सौंपी जा सकती है।
टोबी अल्बर्ट ने मेट्रो बैंक वनडे कप में दो अलग-अलग ओवरों में लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है। जानिए उनकी इस 86 रनों की तूफानी पारी और मैच की हाइलाइट्स।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु में रिहैब के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें और समय देने की सलाह दी है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल जीतने वाले केवल पांचवें खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान की वोटिंग में उन्होंने अपने करीबी दोस्त एलेक्स कैरी को बेहद मामूली अंतर से पछाड़ा।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद विदेशी लीग में खेलने का फैसला किया है। वह यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में एम्स्टर्डम फ्लेम्स से जुड़ गए हैं।
जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद तेज गेंदबाज आकिब नबी को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में आकिब नबी को शामिल किया गया है। जानिए रणजी ट्रॉफी के इस स्टार गेंदबाज का शानदार फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड और पूरी टीम का विवरण।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह के बरी किए जाने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने निराशा जताई है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी और पहलवानों के अगले कदमों के बारे में।