फाइनेंशियल टाइम्स की एक खोजी रिपोर्ट ने दावा किया है कि ईरान ने मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए चीनी सैटेलाइट 'TEE-01B' का उपयोग किया है। इस रिपोर्ट ने वैश्विक भू-राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।

फाइनेंशियल टाइम्स द्वारा जारी एक सनसनीखेज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक आधुनिक चीनी सैटेलाइट का उपयोग किया है। लीक हुए सैन्य दस्तावेजों और सैटेलाइट डेटा के आधार पर यह पता चला है कि 'TEE-01B' नामक इस उपग्रह को 2024 के अंत में चीन की 'अर्थ आई' कंपनी द्वारा एक गुप्त 'इन-ऑर्बिट डिलीवरी' मॉडल के माध्यम से ईरान को सौंपा गया था। इस हाई-टेक सिस्टम के लिए ईरान ने लगभग 250 मिलियन युआन (36.6 मिलियन डॉलर) का भुगतान किया, जिसके बदले उसे बीजिंग स्थित ग्राउंड कंट्रोल सिस्टम का एक्सेस मिला, ताकि वह स्वतंत्र रूप से डेटा और तस्वीरें हासिल कर सके।
जाने कहां-कहां मदद की हमले में
रिपोर्ट के अनुसार, इस सैटेलाइट की मदद से ईरान ने सऊदी अरब के प्रंस सुल्तान एयर बेस, जॉर्डन के मुवाफ्फाक सल्ती एयर बेस और बहरीन में अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट जैसे रणनीतिक ठिकानों की सटीक निगरानी की। विशेष रूप से मार्च 2024 में हुए हमलों के दौरान, इस सैटेलाइट के जरिए ली गई तस्वीरों ने हमलों की सटीकता बढ़ाने और बाद में हुए नुकसान का आकलन करने में मदद की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी उस दौरान स्वीकार किया था कि उनके कई सैन्य विमानों को क्षति पहुंची है। सैन्य ठिकानों के साथ-साथ यूएई के पावर प्लांट और बहरीन के एल्युमिनियम प्लांट जैसे नागरिक ठिकाने भी ईरान के रडार पर थे।
अमेरिका के दावों का खारिज किया चीन ने
विशेषज्ञों का मानना है कि यह समझौता ईरान की सैन्य शक्ति में एक क्रांतिकारी बदलाव है। 'TEE-01B' सैटेलाइट का रिजोल्यूशन महज आधा मीटर है, जो ईरान के पिछले 'नूर-3' सैटेलाइट (5 मीटर रिजोल्यूशन) की तुलना में कहीं अधिक स्पष्ट है। इस तकनीक ने ईरान को हमले से पहले लक्ष्य की पहचान करने और हमले के बाद प्रभाव का विश्लेषण करने की क्षमता प्रदान की है। हालांकि, चीन ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें 'झूठा' करार दिया है और अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि इन आरोपों के आधार पर व्यापारिक शुल्क (टैरिफ) बढ़ाए गए, तो चीन जवाबी कार्रवाई करेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संसद में कहा कि नेपाल ने भी कुछ भारतीय इलाकों पर कब्जा किया है। लिपुलेख विवाद पर कही यह बात।
ईरान की IRGC ने अमेरिकी जासूसी ड्रोन MQ-1 को मार गिराने का दावा किया है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा है कि डील न होने पर सैन्य विकल्प खुला है।
अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर चल रही कूटनीतिक कवायद के बीच व्हाइट हाउस में हुई एक अहम बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। ट्रंप सिर्फ ऐसे समझौते को मंजूरी देंगे जो उनकी तय की गई रेड लाइन्स को पूरा करे और ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर प्रभावी रोक लगाए।
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आज यानी शनिवार को कहा कि भारत एक ताकतवर देश है और अपनी सेना का आधुनिकीकरण कर रहा है। भारत के पास भारी औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स क्षमता है, जो उसे उच्च-स्तरीय सैन्य अभियानों को बनाए रखने में सक्षम बनाती है।
Kenya School Fire: केन्या के गिलगिल में उटुमिशी गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल में रात को भीषण आग लगने से 16 छात्राओं की मौत हो गई और 79 घायल हैं। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान के बाद अब ओमान को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्ता है और यहां किसी एक देश का कब्जा नहीं हो सकता। दुनिया के सभी जहाजों को यहां से गुजरने की आजादी होगी।
चीन में योजू गेम्स के संस्थापक लिन क्यूई की जहर देकर हत्या करने वाले दोषी जू याओ को फांसी दे दी गई है। जानिए नेटफ्लिक्स की 'थ्री बॉडी प्रॉब्लम' से जुड़े इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की पूरी कहानी।
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान और अमेरिका के बीच नए युद्ध की आशंका गहरा गई है। तेहरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना मुख्य हथियार बनाते हुए सेना और IRGC को हाई अलर्ट पर रखा है।
Donald Trump की 'अब्राहम समझौते' की शर्त पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भड़क गए हैं। जानिए क्यों पाकिस्तान ने इजरायल से दोस्ती करने से साफ इनकार कर दिया।
मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में अमेरिकी दूत सर्जियो गोर द्वारा साझा की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट को फिर से पोस्ट किया है। इस पोस्ट में सर्जियो गोर ने भारत के लिए ट्रंप के प्रेम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूत संबंधों का जिक्र किया।