अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता सैन्य टकराव। खार्ग आइलैंड पर कब्जे की धमकी के बाद ईरान की कड़ी चेतावनी। जॉर्डन, कुवैत और ओमान में हमलों के बाद वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल में भारी उछाल।

ईरान-अमेरिका तनाव:
ईरान ने कहा- अमेरिका हिम्मत न करें खार्ग पर आने की
ईरान। स्टार समाचार वेब
ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा सैन्य टकराव एक बेहद गंभीर मोड़ पर पहुँच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के खार्ग आइलैंड पर संभावित कब्जे के बयान पर ईरान ने कड़ा रुख अपनाया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने खार्ग आइलैंड पर कब्जे की हिमाकत की, तो उसके सैनिक जिंदा वापस नहीं लौट पाएंगे। खार्ग आइलैंड फारस की खाड़ी में बुशहर प्रांत से 55 किलोमीटर दूर स्थित है और ईरान के तेल निर्यात का सबसे बड़ा रणनीतिक केंद्र है।
तनाव के बीच, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने जॉर्डन, कुवैत और ओमान स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बड़े हमलों का दावा किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉर्डन के अल-अजराक एयरबेस पर हुए हमले में अमेरिकी सेना के 20 हैंगर तबाह हो गए हैं और दर्जनों सैनिक मारे गए हैं। इसके अतिरिक्त, कुवैत में डिसेलिनेशन प्लांट पर लगातार दूसरे दिन हमला हुआ है, जिससे क्षेत्र में बिजली और पानी का संकट गहरा गया है।
ईरान के एटॉमिक एनर्जी ऑर्गनाइजेशन (AEOI) ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी हमलों ने खुजेस्तान प्रांत में निर्माणाधीन डारखोविन परमाणु ऊर्जा संयंत्र को निशाना बनाया है। वहीं, होर्मुज स्ट्रेट में भी हिंसा का दौर जारी है। सोमवार को ओमान के कुमजार तट के पास एक जहाज पर हमले के बाद उसमें आग लग गई। इन घटनाओं के बाद साउथ कोरिया ने भी अपने नागरिकों को मिडिल ईस्ट छोड़ने की सलाह दी है।
ईरान और अमेरिका के बीच इस बढ़ते सैन्य टकराव का सीधा असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका के चलते ब्रेंट क्रूड की कीमतें 2.7% उछलकर 90.49 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई हैं। यह जून के बाद का उच्चतम स्तर है, जिससे भविष्य में वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है।
इन सबके बीच, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ हाल ही में हुआ समझौता (MoU) देश के राष्ट्रीय हितों के अनुरूप है और इसमें किसी भी सिद्धांत से समझौता नहीं किया गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी कहा है कि कूटनीति के दरवाजे अब भी खुले हैं, हालांकि अमेरिका अपने सैन्य अभियान जारी रखेगा। ईरान ने भी दोहराया है कि वह रक्षा और कूटनीति के रास्तों पर एक साथ आगे बढ़ता रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता सैन्य टकराव। खार्ग आइलैंड पर कब्जे की धमकी के बाद ईरान की कड़ी चेतावनी। जॉर्डन, कुवैत और ओमान में हमलों के बाद वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल में भारी उछाल।
ईरान के दक्षिण-पश्चिमी खुजेस्तान प्रांत में आज यानी रविवार सुबह 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद प्रांतीय प्रशासन ने इमरजेंसी अलर्ट जारी कर राहत और बचाव एजेंसियों को पूरी तरह एक्टिव कर दिया। खुजेस्तान के गवर्नर सैयद मोहम्मद रजा मौलाइजादेह ने बताया कि प्रभावित इलाकों में टीमें भेजी गई हैं और हालात का लगातार जायजा लिया जा रहा है।
बलूचिस्तान के मस्तंग में BLA का पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बड़ा हमला। 45 से अधिक सैनिकों के मारे जाने का दावा। जानिए क्यों कमजोर साबित हो रहा है पाकिस्तानी सेना का सुरक्षा तंत्र।
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर जापान के पूर्व न्याय मंत्री हिदेकी माकिहारा ने भारतीय पक्ष पर देरी का आरोप लगाया है। जानिए प्रोजेक्ट की लागत, शर्तें और ताजा अपडेट।
मध्य पूर्व में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता सैन्य तनाव। ईरान का जॉर्डन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का दावा, जबकि अमेरिका ने ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों को निशाना बनाया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज चुनाव सुरक्षा पर राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली हुई थी। ट्रम्प ने कहा कि उनकी सरकार चुनाव सुरक्षा से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक यानी डिक्लासिफाई कर रही है।
अमेरिकी सेना ने ईरान के ग्रेटर टुनब द्वीप पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। सेंटकॉम के अनुसार, इन हमलों का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
अमेरिकी सीनेट में पेश नए बिल से रूस से तेल खरीदने वाले देशों की चिंता बढ़ी है। भारत समेत रूस से कच्चा तेल लेने वाले देशों पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव है। जानें क्या है यह पूरा मामला और भारत पर इसका असर।
अमेरिका ने बीती रात लगातार चौथे दिन ईरान पर हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, करीब सात घंटे तक चले आपरेशन में होर्मुज स्ट्रेट के आसपास ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों, नौसैनिक संसाधनों और कोस्टल डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया।
ओमान के क्षेत्रीय जल क्षेत्र में होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिणी नौवहन मार्ग से गुजरते समय दो राष्ट्रीय टैंकरों मोम्बासा और अल बहिया पर दो ईरानी क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया। इस हमले के कारण मोम्बासा टैंकर पर सवार एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई।