इजराइल ने सुरक्षा कारणों और इंडोनेशियाई नागरिक पायलट होने के चलते इथियोपियन एयरलाइंस के कार्गो प्लेन को लैंडिंग की मंजूरी नहीं दी। जानिए किस घटना के बाद इजराइल ने 11 देशों के क्रू पर लगाया बैन।

अदीस अबाबा/तेल अवीव। स्टार समाचार वेब
इथियोपियन एयरलाइंस के एक कार्गो विमान को इजराइल में उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया। इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से उड़ान भरने वाले इस विमान को इजराइली हवाई क्षेत्र के पास से ही बीच रास्ते से वापस लौटने पर मजबूर होना पड़ा। इजराइल द्वारा लिए गए इस कड़े फैसले की मुख्य वजह विमान का पायलट था, जो इंडोनेशिया का नागरिक था।
गौरतलब है कि इजराइल और इंडोनेशिया के बीच किसी भी प्रकार के राजनयिक संबंध नहीं हैं। इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना रविवार देर रात की है। इजराइल से अनुमति न मिलने के बाद विमान को वापस बुलाना पड़ा और बाद में पायलट बदलकर दूसरे स्वीकृत पायलट की तैनाती की गई, जिसके बाद विमान ने इजराइल के लिए दोबारा उड़ान भरी।
इस पूरी घटना के पीछे एक बड़ी तकनीकी चूक सामने आई। इथियोपियन एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स की पूरी सूची विमान के अदीस अबाबा से उड़ान भरने के बाद इजराइली अधिकारियों को भेजी गई थी। नियमानुसार, उड़ान भरने से पहले क्रू की जानकारी साझा नहीं की गई थी, जिसके कारण इजराइली सुरक्षा एजेंसियों को समय पर इंडोनेशियाई पायलट की मौजूदगी का पता नहीं चल सका।
जब इजराइल ने लैंडिंग से इनकार कर दिया, तो विमान में अदीस अबाबा तक वापस लौटने के लिए भारी मात्रा में ईंधन बचा हुआ था। विमान का वजन सुरक्षित लैंडिंग सीमा से अधिक होने के कारण पायलट को समुद्र के ऊपर अतिरिक्त ईंधन गिराना (Fuel Dumping) पड़ा, ताकि विमान का वजन कम किया जा सके और उसे सुरक्षित वापस उतारा जा सके।
सुरक्षा को लेकर इजराइल की यह सख्ती सितंबर में फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में हुई गंभीर हिंसक घटना का नतीजा है। 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में ओमान के एक पायलट ने कॉकपिट में सह-पायलट पर चाकू से हमला कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर पायलट विमान को इजराइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर क्रैश करने की साजिश रच रहा था।
हालांकि, विमान में सवार यात्रियों और अन्य क्रू मेंबर्स की मुस्तैदी से उस पर काबू पा लिया गया और विमान की सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। इस दिल दहला देने वाली साजिश के बाद इजराइल ने अपनी हवाई सीमाओं की सुरक्षा को अत्यंत कड़ा कर दिया।
फ्लाईदुबई हादसे सबक लेते हुए इजराइल ने उन 11 देशों के पायलटों और क्रू मेंबर्स के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है, जिनके साथ उसके राजनयिक संबंध नहीं हैं।
प्रतिबंधित देशों की सूची:
अफगानिस्तान
अल्जीरिया
इंडोनेशिया
ईरान
इराक
कुवैत
नाइजर
कतर
सऊदी अरब
सोमालिया
वेनेजुएला
इजराइल का साफ रुख है कि इन देशों के नागरिकों को अपनी एयरलाइन सेवाओं के माध्यम से भी उसके हवाई क्षेत्र या हवाई अड्डों पर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इजराइल ने सुरक्षा कारणों और इंडोनेशियाई नागरिक पायलट होने के चलते इथियोपियन एयरलाइंस के कार्गो प्लेन को लैंडिंग की मंजूरी नहीं दी। जानिए किस घटना के बाद इजराइल ने 11 देशों के क्रू पर लगाया बैन।
नेपाल के मनासलू ट्रेकिंग क्षेत्र में बूढ़ी गंडकी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक बार फिर तबाई मचाई हुई है। इस भयावह हादसे में करीब 40 घर, छह पुल और पनबिजली बुनियादी ढांचा बह गए, जबकि दर्जनभर लोग लापता हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को नया राष्ट्रपति चुनने की बात कही है। रूस-यूक्रेन युद्ध, रूसी डीजल पर पाबंदी हटाने और ताजा हमलों के पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी ने खैबर पख्तूनख्वा में बढ़ते आतंकी हमलों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के कारण आपातकाल घोषित कर पीटीआई सरकार को बर्खास्त कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर।
भारत ने रविवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए सिलसिलेवार हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। इन हमलों में 12 लोगों की जान चली गई और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
नेपाल सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं में लापता हुए लोगों को कानूनी रूप से मृत घोषित करने की समय-सीमा 12 साल से घटाकर मात्र 45 दिन कर दी है। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल द्वारा जारी अध्यादेश 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के 45 दिन पूरे होने से ठीक एक दिन पहले लागू किया गया।
फ्लाईदुबई विमान हाईजैक करने और भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमले के मामले में NIA ने UAPA के तहत FIR दर्ज कर ली है। जानिए पूरी घटना और इजरायल द्वारा कैप्टन को मिलने वाले सम्मान की जानकारी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा के बाद बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। पुरस्कार न मिलने से निराश ट्रंप ने इस फैसले को शर्मनाक और अपमानजनक करार दिया है। उन्होंने नोबेल समिति के इस निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीधे नॉर्वे को आड़े हाथों लिया।
नॉर्वे की नोबेल समिति ने 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार भारतीय तमिल मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद् नवनीतम नवी पिल्लै को देने का ऐलान किया है। जानिए शांति का नोबेल नॉर्वे में क्यों दिया जाता है और इसका इतिहास
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान की दोहरी नीति को बेनकाब करते हुए कहा कि आतंकवाद को बयानों से नहीं, बल्कि आतंकियों और उन्हें फंडिंग देने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई से खत्म किया जा सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह