इज़राइल ने ईरान में ट्रेन यात्रा न करने की चेतावनी दी है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को एक रात में तबाह करने की धमकी देते हुए होर्मुज खोलने के लिए डेडलाइन दी है।

वॉशिंगटन/तेहरान। स्टार समाचार वेब
मध्य पूर्व (Middle East) में तनाव अपने चरम पर पहुँच गया है। इज़राइल और अमेरिका की ओर से ईरान को दी गई कड़ी चेतावनियों के बाद दुनिया भर के बाजारों और कूटनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। इज़राइली सेना (IDF) ने ईरान के नागरिकों के लिए एक बेहद चौंकाने वाली और डरावनी चेतावनी जारी की है, जिसमें उन्हें ट्रेनों और रेलवे पटरियों से दूर रहने को कहा गया है।
इज़राइली सेना (IDF) ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर ईरानी नागरिकों को संबोधित करते हुए एक आपातकालीन संदेश जारी किया। बयान में कहा गया, "प्रिय नागरिकों, आपकी सुरक्षा के लिए हम आपसे अपील करते हैं कि अभी से लेकर रात 9 बजे (ईरानी समयानुसार) तक पूरे देश में ट्रेन से यात्रा न करें। रेलवे लाइनों के पास आपकी मौजूदगी आपकी जान के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।" इस चेतावनी को इज़राइल के संभावित हवाई हमलों या रणनीतिक बमबारी का पूर्व संकेत माना जा रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रम्प ने सीधे शब्दों में कहा कि ईरान को "एक ही रात में खत्म किया जा सकता है।" ट्रम्प ने चेतावनी दी कि अगर ईरान तय समय सीमा के भीतर अमेरिका की शर्तें नहीं मानता, तो सैन्य कार्रवाई कभी भी शुरू हो सकती है। ट्रम्प ने स्पष्ट किया कि यह हमला मंगलवार की रात को ही अंजाम दिया जा सकता है।
ट्रम्प की सबसे बड़ी शर्त यह है कि ईरान 'होर्मुज जलडमरूमध्य' को अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए पूरी तरह खोल दे। बता दें कि दुनिया के कुल कच्चे तेल की सप्लाई का लगभग 20% इसी रास्ते से गुजरता है। ट्रम्प ने इसके लिए मंगलवार रात 8 बजे (वॉशिंगटन समय) तक की डेडलाइन दी है, जो भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 5:30 बजे समाप्त होगी। रोचक बात यह है कि इज़राइल की 'रेलवे चेतावनी' ट्रम्प की डेडलाइन खत्म होने से करीब 6.5 घंटे पहले ही समाप्त हो रही है, जिससे अंदेशा बढ़ गया है कि इज़राइल पहले हमला कर सकता है।
व्हाइट हाउस में चर्चा के दौरान ट्रम्प ने कहा कि ईरानी नेता बातचीत की मेज पर तो हैं, लेकिन समझौता होगा या नहीं, यह कहना मुश्किल है। दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका द्वारा दिए गए अस्थायी युद्धविराम (Temporary Ceasefire) के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरान का कहना है कि वह केवल 'स्थायी समाधान' चाहता है और उसकी पहली शर्त है कि उस पर लगे सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को तुरंत हटाया जाए।
रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन का प्रस्ताव दिया है। शेन्ज़ेन में नवंबर में हो सकती है बैठक।
इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट को बम की धमकी के बाद बुल्गारिया में उतारा गया। एयरबस ए-320 रविवार रात तेल अवीव से वियना जा रहा था। खतरे की सूचना के बाद बुल्गारिया की वायुसेना ने विमान को एस्कॉर्ट करने के लिए मिग-29 लड़ाकू विमान भेजा।
रूस और यूक्रेन के बीच रविवार को भीषण ड्रोन हमले हुए। यूक्रेन ने सेंट पीटर्सबर्ग के तेल डिपो, ओजोन और वीके डेटा सेंटर को निशाना बनाया।
बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना प्रमुख शेख अब्दुल हन्नान को कतर में हिरासत में लिया गया है। उन पर और उनकी पत्नी पर करोड़ों टका की अघोषित संपत्ति और संदिग्ध बैंक लेनदेन का आरोप है।
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित सैन्य अड्डे पर एक गंभीर घटना के बाद भीषण आग लग गई। इस घटना में कई लोगों की मौत हुई है और अन्य घायल हुए हैं। कनाडा के रक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी ने इसकी पुष्टि की।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे से पहले 6 डेमोक्रेटिक सांसदों ने पत्र लिखकर मानवाधिकार और लोकतांत्रिक मुद्दों को उठाने की मांग की। जानें भारत और अमेरिकी नेताओं की प्रतिक्रिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए एक बड़ा कदम उठाते हुए रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने से जुड़े कानून के तहत पाबंदियों और शुल्कों से छूट देने का आदेश जारी कर दिया है। रूसी तेल और गैस खरीद पर आए ट्रंप के इस फैसले से भारत और चीन को बहुत बड़ी राहत मिली है।
रूस के पूर्वी हिस्से स्थित कामचटका प्रायद्वीप में 7.0 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। जमीन से 140 किमी गहराई में आए इस झटके के बाद नुकसान और सुनामी के खतरे पर प्रशासन की नजर है।
अमेरिका के ओरेगन स्थित बेंड शहर के सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल में 16 साल के हमलावर ने गोलीबारी कर 3 बच्चों समेत 4 लोगों की जान ले ली। एक जांबाज राहगीर ने शूटर को मौके पर ही ढेर कर दिया।
पाकिस्तान के पेशावर में एक प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से 34 बच्चों समेत 35 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हुए। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुख जताया। जानिए पिछले 6 महीनों में हुए ऐसे हादसों की पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह