भारत के महान शूटर और स्टार निशानेबाज मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। जानिए उनके करियर और प्रेरक सफर के बारे में।

स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार समाचार वेब
भारतीय निशानेबाजी (Shooting) के इतिहास के सबसे बड़े चेहरों में से एक, दिग्गज शूटर और हाई-परफॉर्मेंस कोच जसपाल राणा का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 49 वर्ष के थे। दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के अध्यक्ष कालीकेश नारायण सिंह देव ने इस बेहद दुखद खबर की पुष्टि की है।
1 जून की रात को म्यूनिख से भारत लौटते समय फ्लाइट में ही जसपाल राणा की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता दी गई। दिल्ली पहुंचते ही उन्हें मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ जांच के बाद उनके दिल में एक स्टेंट डाला गया था। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
जसपाल राणा पेरिस ओलंपिक में भारत को दोहरा पदक दिलाकर इतिहास रचने वाली स्टार निशानेबाज मनु भाकर के कोच थे। वे भारतीय जूनियर टीम के कोच और हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनर की भूमिका निभा रहे थे। फरवरी 2025 में ही उन्हें 25 मीटर पिस्टल इवेंट के लिए भारत का मुख्य हाई-परफॉर्मेंस कोच नियुक्त किया गया था। मनु भाकर ने ओलंपिक पदक जीतने के बाद जसपाल राणा के साथ अपनी तस्वीर साझा कर उन्हें अपनी सफलता का मुख्य आधार बताया था।
एक खिलाड़ी के तौर पर जसपाल राणा का करियर अद्भुत उपलब्धियों से भरा रहा:
एशियन गेम्स: कुल 8 मेडल जीते (4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज)।
कॉमनवेल्थ गेम्स: कुल 15 मेडल अपने नाम किए, जिनमें 9 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
2008 ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने एक्स (X) पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा...
"जसपाल के निधन की खबर से स्तब्ध हूँ। वे मेरे साथी खिलाड़ी रहे और भारतीय शूटिंग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली पीढ़ी के स्तंभ थे। वे एक असाधारण प्रतिभाशाली और जुनूनी खिलाड़ी थे, जो हमेशा देश का गौरव बनकर रेंज पर उतरते थे। उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस दुखद घड़ी में जसपाल राणा के योगदान को याद करते हुए खेल जगत के लिए इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है।
जसपाल राणा के करियर में 1994 की मिलान वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप की जीत इतिहास के पन्नों में दर्ज है।
प्रतियोगिता से ठीक एक दिन पहले उनके घुटने में एक गंभीर फोड़ा हो गया था, जिसके चलते वे अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी थी, लेकिन जसपाल और उनके कोच सनी थॉमस ने अस्पताल से छुट्टी लेकर सीधे प्रतियोगिता में उतरने का फैसला किया।
उसी रात दर्द असहनीय हो गया और हालत यह थी कि वे अपनी जींस तक नहीं निकाल पा रहे थे। इसके बाद उन्होंने जींस को काटकर हाफ पैंट बनाई और अगली सुबह शूटिंग रेंज पर उतर गए। इस भयानक दर्द के बावजूद उन्होंने न सिर्फ जूनियर वर्ग का इंटरनेशनल गोल्ड मेडल जीता, बल्कि एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम किया। इसी साल (1994) उन्होंने हिरोशिमा एशियन गेम्स में गोल्ड जीता और महज 18 साल की उम्र में अर्जुन अवॉर्ड से नवाजे गए।
जसपाल राणा को शूटिंग की शुरुआती प्रेरणा उनके पिता नारायण सिंह राणा से मिली, जो इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) में थे। उन्होंने महज 10 साल की उम्र में जसपाल को बंदूक थमाई थी। 12 साल की उम्र में 1988 की अहमदाबाद नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर उन्होंने अपने बड़े सफर की शुरुआत की थी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हैमिल्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा एक दिवसीय मुकाबला लगातार बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा। मैच में टॉस जरूर हुआ और इसे 40-40 ओवर का करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन मौसम के खराब मिजाज के कारण खेल शुरू नहीं हो सका।
दीपावली पर मध्य प्रदेश को एक नया ग्रैंडमास्टर मिला। कटनी जिले के अनुज शिवात्री ने फिलीपींस में 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीतकर न सिर्फ खिताब अपने नाम किया, बल्कि देश के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव भी हासिल कर लिया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेला जा रहा दूसरा वनडे मैच बारिश की वजह से रोक दिया गया है। जीत के लिए 135 रन के टारगेट का पीछा कर रही भारतीय टीम 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बना चुकी है। अगर यहां से आगे खेल नहीं होता है तो भारत यह मैच जीत जाएगा।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। दिलचस्प बात यह है कि ठीक 13 साल पहले यानी 6 नवंबर 2013 को ही उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में पदार्पण किया था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में भारत को 260 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला। जवाब में भारतीय टीम 172 रन पर सिमट गई। पढ़ें मैच की विस्तृत और रोमांचक रिपोर्ट।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की पूरी जानकारी। जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच, प्लेइंग 11, समय और प्रसारण से जुड़ी सभी डिटेल्स।
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच ढाका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन मेजबान टीम की पारी 272 रन पर सिमट गई। एक समय बांग्लादेश की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज जोमेल वॉरिकन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरी बाजी पलट दी।
एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए 3 स्वर्ण पदक जीतने वाले 42 वर्षीय पैरा-एथलीट नीरज यादव की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दुनिया भर में छाए हुए हैं, लेकिन इस बार वह अपने खेल के साथ-साथ एक बेहद प्यारे और पारिवारिक वाकये को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, यह वाकया न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के बाद का है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड शतक के दम पर भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।