NTA जल्द ही jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन सेशन-1 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। जानें आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तिथियां (जनवरी और अप्रैल 2026) और आधार कार्ड अपडेट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा हाल ही में जेईई मेन परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी करने के बाद, उम्मीदवार अब जेईई मेन सेशन-1 रजिस्ट्रेशन शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। NTA जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन सेशन-1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकेंगे।
सेशन-1 रजिस्ट्रेशन: NTA द्वारा अक्टूबर माह के अंत में जेईई मेन सेशन-1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने की उम्मीद है।
सेशन-1 परीक्षा तिथि: पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, पहले चरण की परीक्षा 21 से 30 जनवरी, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
सेशन-2 रजिस्ट्रेशन: जेईई मेन सेशन-2 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में शुरू होगी।
सेशन-2 परीक्षा तिथि: दूसरे चरण की परीक्षा 01 से 10 अप्रैल, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
जेईई मेन सेशन-1 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो एक्टिव होने के बाद, उम्मीदवार इन चरणों का पालन करके ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर, "जेईई मेन सेशन-1 रजिस्ट्रेशन लिंक" पर क्लिक करें।
मांगी गई आवश्यक जानकारी (जैसे व्यक्तिगत विवरण) दर्ज करके पंजीकरण करें।
अब शैक्षणिक योग्यता की जानकारी भरें और निर्धारित एप्लीकेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।
NTA ने स्पष्ट किया है कि इस बार उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आधार कार्ड में दर्ज नाम के आधार पर करना होगा।
जिन उम्मीदवारों का आधार कार्ड अपडेट नहीं है, वे रजिस्ट्रेशन करने से पहले उसे अपडेट करा लें।
रजिस्ट्रेशन करने से पहले अपने आधार कार्ड और कक्षा दसवीं की मार्कशीट में दी गई जानकारी की अच्छे से जांच कर लें ताकि कोई त्रुटि न हो।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या की रोकथाम, और अप्राकृतिक मौतों की सूचना तुरंत पुलिस व मंत्रालय को देने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक के 655 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 24 सितंबर से आवेदन शुरू, जानिए योग्यता, वेतन और अंतिम तिथि।
मध्य प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए डीएमई ने 47 संस्थानों की 2488 सीटों का शुरुआती सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। जानिए श्रेणीवार आरक्षण और जिलेवार सीटों का पूरा विवरण।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस), देहरादून की ओर से जल संसाधन क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के उपयोग पर आधारित एक विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम एआई-एमएल फॉर हाइड्रो-इन्फॉर्मेटिक्स का आयोजन किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के 73 पदों पर विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी। 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन। जानें पात्रता, वेतन और परीक्षा पैटर्न।
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने मदरसों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मदरसे में सब कुछ संदेह के घेरे में है। दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में हुए हर आतंकी हमले में किसी न किसी मदरसा शिक्षक की संलिप्तता सामने आई है। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश से आने वाले आतंकवादी मदरसों में शरण लिया करते थे।
NTA ने UGC NET June 2026 री-एग्जाम (इंग्लिश, कॉमर्स, सोशियोलॉजी) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 13 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया यहाँ जानें।
मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल जीडी के 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। 22 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा तिथियों की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
यूपीएससी ने ईएसई 2026 के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। पर्सनैलिटी टेस्ट 21 सितंबर से शुरू होंगे। जानिए पूरी डिटेल्स और शिफ्ट का समय।
मध्य प्रदेश में साक्षरता के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 1.89 करोड़ से अधिक लोग निरक्षर थे। विभिन्न साक्षरता अभियानों के बल पर अब तक 1.38 करोड़ (1,38,90,550) लोग निरक्षरता के अभिशाप से बाहर आ चुके हैं।