कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और 63 लोग घायल हुए हैं। भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

कुवैत सिटी। स्टार समाचार वेब
खाड़ी क्षेत्र (Gulf Region) में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। बुधवार को कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरान द्वारा किए गए मिसाइल और ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की दर्दनाक मौत हो गई। कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने इस खबर की पुष्टि की है। इस हमले के बाद अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पास सैन्य अभियान शुरू कर दिया है, जिससे पूरे मिडिल ईस्ट में युद्ध की स्थिति गहरा गई है।
कुवैत के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, इस भीषण हमले में कम से कम 63 लोग घायल हुए हैं, जिनमें हवाई अड्डे के कर्मचारी और यात्री दोनों शामिल हैं। कुवैती अधिकारियों ने बताया कि ईरान के ड्रोन और मिसाइल अटैक से एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे और आस-पास के राजनयिक मिशनों (Diplomatic Missions) को भारी नुकसान पहुंचा है। सुरक्षा के मद्देनजर कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। हालांकि, नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बाद में सुरक्षा जांच पूरी कर कुवैत एयरवेज टर्मिनल 4 से उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं।
भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस कायरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा- "हम कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें एक निर्दोष भारतीय नागरिक ने अपनी जान गंवाई है और कई अन्य घायल हुए हैं। मिडिल ईस्ट में तनाव शुरू होने के बाद से ही भारत का रुख साफ रहा है कि आम नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचों (Civilian Infrastructure) को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। हम सभी पक्षों से तत्काल इस तरह के हमलों को रोकने की अपील करते हैं।"
इस हमले के बाद अप्रैल में हुए सीजफायर (युद्धविराम) के टूटने का खतरा मंडराने लगा है। ईरान ने दावा किया है कि उसने बहरीन में स्थित अमेरिकी नौसेना की 'फिफ्थ फ्लीट' (Fifth Fleet) के मुख्यालय और एक अन्य क्षेत्रीय देश के एयरबेस को निशाना बनाया। बहरीन की सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन मिसाइलों और कई ड्रोनों को हवा में ही नष्ट कर दिया।
अमेरिकी सेना द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत की ओर दागी गई दो ईरानी मिसाइलें अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही क्रैश हो गईं या हवा में ही बिखर गईं, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ब्राजील में 80 साल के लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थक फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया है। लूला ने 2022 के चुनाव में फ्लावियो के पिता और ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को भी हराया था।
फ्रांस में बढ़ती महंगाई और शिक्षा के मुद्दों पर हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुली बॉर्डर नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।
फ्रांस में महंगाई, स्कूलों की बदहाली और पुलिस की सख्ती के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिले। पेरिस समेत देश के कई प्रमुख शहरों में लाखों लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।
हरियाणा एसटीएफ ने विदेश में छिपे बैठे अपराधियों पर बड़ा प्रहार किया है। अमेरिकी एजेंसियों के सहयोग से चलाए जा रहे अभियान में दो बड़े और कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। हिमांशु भाऊ ने हिमांशु सिगरोहा के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था।
धार्मिक अल्पसंख्यकों संग बर्ताव को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की तीखी आलोचना की। भारत ने कहा-पाकिस्तान अपने देश के कमजोर समुदायों की रक्षा करने में नाकाम रहा है। उल्टा भारत को धार्मिक आजादी, अल्पसंख्यकों के साथ बर्ताव को लेकर ज्ञान देने की कोशिश कर रहा है।
तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप आया है। भारतीय समयानुसार बीती देर रात भूकंप के झटके महसूस हुए। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 54 लोग घायल हो गए। इसका केंद्र तिब्बत की राजधानी ल्हासा से करीब 400 किलोमीटर दूर तिब्बत के नागकू क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट और अरामको तेल ठिकाने पर हुए हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं। अमेरिका ने अपने राजनयिकों को वापस बुलाया है।
कतर की राजधानी दोहा में पाकिस्तान, तुर्किये, कतर और इंडोनेशिया ने बद्र समझौते पर हस्ताक्षर किए। जानें कैसे ये चार मुस्लिम देश मिलकर हथियारों का उत्पादन और सैन्य तकनीक साझा करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी को भारत-आधारित आपराधिक समूह बताए जाने पर भारत ने कड़ा एतराज जताया है। भारत ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए इसे तथ्यात्मक रूप से पूरी तरह गलत बताया है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के जामनगर स्थित रिलायंस रिफाइनरी दौरे के बाद भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा सुरक्षा, रणनीतिक सहयोग और व्यापार समझौते को लेकर तेज हुई हलचल की पूरी जानकारी।