New Year 2026 पर उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन, भस्मार्ती, पार्किंग, सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

बाबा महाकाल
धर्म डेस्क. स्टार समाचार वेब
नववर्ष 2026 के पहले दिन भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ने वाली संभावित भारी भीड़ के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। दर्शन व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सामान्य दर्शन, भस्मार्ती दर्शन, लड्डू प्रसाद, पूछताछ केंद्र, पार्किंग, जूता स्टैंड, पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई है।
मंदिर प्रबंधन के अनुसार श्रद्धालु चारधाम मंदिर पार्किंग से प्रवेश कर शक्ति पथ, त्रिवेणी संग्रहालय, नंदी द्वार और श्री महाकाल महालोक होते हुए मानसरोवर भवन, फैसिलिटी सेंटर-01 और नवीन टनल-01 के माध्यम से गणेश मंडपम पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। दर्शन उपरांत श्रद्धालुओं को आपातकालीन निर्गम द्वार से बड़ा गणेश मंदिर और हरसिद्धि मंदिर तिराहा होते हुए पुनः चारधाम पार्किंग तक भेजा जाएगा। अत्यधिक भीड़ की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को फैसिलिटी सेंटर-01 से सीधे कार्तिकेय मंडपम में प्रवेश दिया जाएगा और द्वार क्रमांक-10 अथवा निर्माल्य द्वार से बाहर निकाला जाएगा।
चलित भस्मार्ती दर्शन 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे, जबकि 31 दिसंबर को ऑफलाइन भस्मार्ती पंजीकरण बंद रहेगा। भस्मार्ती के दौरान श्रद्धालुओं को सुबह 4:15 बजे से कार्तिकेय मंडपम से चलित दर्शन की सुविधा दी जाएगी।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सम्पूर्ण दर्शन मार्ग, मंदिर परिसर, पार्किंग स्थल, जूता स्टैंड, लड्डू प्रसाद काउंटर और पेयजल केंद्रों पर दिशा-निर्देशन फ्लेक्स लगाए जाएंगे। लड्डू प्रसाद की सहज उपलब्धता के लिए बड़ा गणेश मंदिर और विक्रमादित्य टीले के समीप अतिरिक्त काउंटर भी स्थापित किए जाएंगे।
पूछताछ, सहायता और खोया-पाया केंद्र अस्थायी रूप से भारत स्काउट एवं गाइड के माध्यम से संचालित होंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। 28 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक अतिरिक्त पुलिस बल और कार्यपालिक दंडाधिकारियों की शिफ्टवार तैनाती रहेगी।
इसके अलावा, टेंट, बैरिकेडिंग, सतत विद्युत आपूर्ति, पेयजल, चिकित्सा दल, एंबुलेंस और ऑक्सीजन जैसी आवश्यक सुविधाएं 24x7 उपलब्ध रहेंगी। मंदिर परिसर और दर्शन पथ पर चल रहे सभी निर्माण कार्य 25 दिसंबर 2025 से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जानिए 16 अगस्त 2026 का दैनिक पंचांग, जिसमें शुक्ल पक्ष की तिथि, हस्त/चित्रा नक्षत्र, साध्य योग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त की सटीक जानकारी हिंदी में उपलब्ध है।
16 अगस्त का अंक ज्योतिष भविष्यफल जानें! मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए अपने करियर, धन, स्वास्थ्य और परिवार का हाल।
जानिए 15 अगस्त 2026 (शनिवार) का विस्तृत दैनिक पंचांग। जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
15 अगस्त के मूलांक 1 से 9 तक का संपूर्ण राशिफल और भविष्यफल यहाँ पढ़ें। जानिए स्वतंत्रता दिवस के दिन आपके मूलांक के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा।
15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज के पावन अवसर पर जानिए मेष से मीन राशि तक का संपूर्ण राशिफल। पढ़ें नौकरी, व्यापार, धन, परिवार और सेहत से जुड़ी भविष्यवाणियां।
14 अगस्त 2026 का मूलांक राशिफल। जानिए अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, करियर, धन और स्वास्थ्य।
14 अगस्त 2026 शुक्रवार का दिन मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? जानिए करियर, धन, व्यापार, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़ा संपूर्ण राशिफल।
14 अगस्त 2026 के दैनिक पंचांग में जानिए श्रावण शुक्ल द्वितीया तिथि, नक्षत्र, योग, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और राहुकाल की पूरी जानकारी।
13 अगस्त 2026 का मूलांक राशिफल पढ़ें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के करियर, व्यापार, परिवार और स्वास्थ्य के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए यहाँ विस्तार से।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह