इस साल श्रावण-भादो मास में भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारियां पहले से कहीं अधिक भव्य होंगी। हर सवारी की अपनी अलग थीम होगी, जिसकी शुरुआत वैदिक उद्घोष से होगी। जानें कब कौन सी सवारी निकलेगी और कौन से खास आकर्षण देखने को मिलेंगे।

भोपाल. स्टार समाचार वेब. अध्यात्म डेस्क
श्रावण-भादो मास में भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारियां पहले से कहीं अधिक भव्य रूप में निकाली जाएंगी। इन सवारियों की अपनी अलग-अलग थीम होगी, जिसकी शुरुआत वैदिक उद्घोष थीम पर आधारित पहली सवारी से होगी। साथ ही, सावन माह के दौरान प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जाने-माने कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
प्रथम सवारी: 14 जुलाई को निकाली जाएगी और इसकी थीम वैदिक उद्घोष होगी। इस दौरान रामघाट और दत्त अखाड़ा पर बटुकों द्वारा भव्य वैदिक उद्घोष किया जाएगा। सवारी मार्ग में भी बटुक वैदिक उद्घोष करते हुए चलेंगे, और विभिन्न जनजातीय समूह मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे।
द्वितीय सवारी: 21 जुलाई को होगी, जिसमें पालकी में श्री चंद्रमोलेश्वर और हाथी पर श्री मनमहेश विराजित होंगे। इस सवारी में लोक नृत्य की प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी, जिनमें मध्यप्रदेश का मटकी नृत्य, राजस्थान का गणगौर नृत्य, असम का बिहू नृत्य, गुजरात का भवाई नृत्य, और कर्नाटक का पुलियाट्म या टाइगर नृत्य रामघाट पर प्रदर्शित किए जाएंगे।
तृतीय सवारी: 28 जुलाई को पालकी में श्री चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, और गरुड़ रथ पर श्री शिव तांडव विराजेंगे। इस अवसर पर पुलिस बैंड, आर्मी बैंड, होमगार्ड बैंड और निजी बैंड द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी।
चतुर्थ सवारी: 4 अगस्त को निकाली जाएगी। पालकी में श्री चंद्रमोलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरुड़ रथ पर श्री शिव तांडव, और नंदी रथ पर श्री उमा महेश विराजेंगे। यह सवारी पर्यटन की थीम पर आधारित होगी, जिसमें मांडू के महल, सांची के स्तूप, खजुराहो के शिव मंदिर, देवी अहिल्या किला महेश्वर, भीमबेटका, ग्वालियर का किला, उदयगिरि की गुफाएं, और धार की झांकियां शामिल होंगी।
पंचम सवारी: 11 अगस्त को होगी, जिसमें पालकी में श्री चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरुड़ रथ पर श्री शिव तांडव, नंदी रथ पर श्री उमा महेश, और रथ पर श्री होलकर स्टेट के रूप में भगवान विराजित होंगे। इसकी थीम धार्मिक रहेगी, जिसमें श्री कृष्ण पाथेय और प्रदेश के धार्मिक पर्यटन स्थलों व मंदिरों की झांकियां निकाली जाएंगी। विभिन्न जिलों के जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुति भी देखने को मिलेगी।
राजसी सवारी: 18 अगस्त को निकाली जाएगी। इसमें पालकी में श्री चंद्रमोलेश्वर, हाथी पर श्री मन महेश, गरुड़ रथ पर श्री शिव तांडव, नंदी रथ पर श्री उमा महेश, रथ पर श्री होलकर स्टेट, और रथ पर श्री सप्तधान मुखारविंद के रूप में भगवान विराजित होंगे। इस भव्य सवारी में 70 से अधिक भजन मंडलियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी।
श्रावण महोत्सव और सांस्कृतिक संध्या
श्रावण महोत्सव हर शनिवार को शाम 7:00 बजे से त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालय के सभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा।
श्रीमहाकाल महालोक में सावन माह के दौरान प्रतिदिन शाम को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। श्रावण महोत्सव के अलावा 13 जुलाई से लेकर 16 अगस्त तक 23 दिनों तक (श्रावण महोत्सव के दिन, सवारी के दिन, नाग पंचमी और 15 अगस्त को छोड़कर) श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। ये प्रस्तुतियां श्री महाकाल महालोक परिसर में सप्त ऋषियों की मूर्ति के समीप शाम 6 बजे से 8 बजे तक दी जाएंगी, जिसमें देशभर से 47 कलाकार समूह भाग लेंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जानिए 16 अगस्त 2026 का दैनिक पंचांग, जिसमें शुक्ल पक्ष की तिथि, हस्त/चित्रा नक्षत्र, साध्य योग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त की सटीक जानकारी हिंदी में उपलब्ध है।
16 अगस्त का अंक ज्योतिष भविष्यफल जानें! मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए अपने करियर, धन, स्वास्थ्य और परिवार का हाल।
जानिए 15 अगस्त 2026 (शनिवार) का विस्तृत दैनिक पंचांग। जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
15 अगस्त के मूलांक 1 से 9 तक का संपूर्ण राशिफल और भविष्यफल यहाँ पढ़ें। जानिए स्वतंत्रता दिवस के दिन आपके मूलांक के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा।
15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज के पावन अवसर पर जानिए मेष से मीन राशि तक का संपूर्ण राशिफल। पढ़ें नौकरी, व्यापार, धन, परिवार और सेहत से जुड़ी भविष्यवाणियां।
14 अगस्त 2026 का मूलांक राशिफल। जानिए अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, करियर, धन और स्वास्थ्य।
14 अगस्त 2026 शुक्रवार का दिन मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? जानिए करियर, धन, व्यापार, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़ा संपूर्ण राशिफल।
14 अगस्त 2026 के दैनिक पंचांग में जानिए श्रावण शुक्ल द्वितीया तिथि, नक्षत्र, योग, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और राहुकाल की पूरी जानकारी।
13 अगस्त 2026 का मूलांक राशिफल पढ़ें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के करियर, व्यापार, परिवार और स्वास्थ्य के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए यहाँ विस्तार से।