मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा दी है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी विस्तार से जानकारी।

मेरठ। स्टार समाचार वेब
मेरठ के बहुचर्चित और रोंगटे खड़े कर देने वाले सौरभ राजपूत हत्याकांड, जिसे 'नीला ड्रम केस' के नाम से भी जाना जाता है, में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बुधवार को कड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।
जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने इस सनसनीखेज मामले में दोनों दोषियों, मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला, को मौत की सजा (मृत्युदंड) सुनाई है। अदालत के इस फैसले से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और न्याय की इस जीत की चर्चा चारों तरफ हो रही है। इस क्रूरतापूर्ण हत्याकांड ने समाज की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया था, और अब अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए दोषियों को उनके किए की सबसे कड़ी सजा दी है।
बुधवार को सजा पर सुनवाई की विशेष प्रक्रिया के दौरान दोनों दोषियों को जिला जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया। लंच से पहले जब जज ने मुस्कान और साहिल से पूछा कि क्या वे सजा सुनाए जाने से पहले कुछ कहना चाहते हैं, तो दोनों ने चुप्पी साधते हुए कहा कि उन्हें कुछ नहीं कहना है। इसके बाद लंच के बाद दोपहर में दोनों को दोबारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर पेश किया गया, जहां अदालत ने अंतिम फैसला सुनाया। जेल प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैसे ही मौत की सजा का ऐलान हुआ, मुस्कान रस्तोगी हाथ जोड़कर खड़ी हो गई और फफक-फफक कर रोने लगी। वहीं, दूसरे दोषी साहिल शुक्ला की आंखें भी नम हो गईं और दोनों के चेहरे पर सजा का खौफ साफ दिखाई दे रहा था।
इस बहुप्रतीक्षित मामले में सजा के निर्धारण को लेकर अभियोजन और बचाव पक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। अभियोजन पक्ष ने अपराध की अत्यधिक क्रूरता, अमानवीयता और सुनियोजित तरीके से किए गए कत्ल का हवाला देते हुए अदालत से दोनों दोषियों के लिए फांसी की सजा की पुरजोर मांग की थी। इसके विपरीत, बचाव पक्ष के वकीलों ने नरमी बरतने की अपील करते हुए मुख्य तौर पर मुस्कान रस्तोगी की दो मासूम बेटियों के भविष्य, उनकी परवरिश और देखभाल का हवाला दिया। हालांकि, अदालत ने अपराध की जघन्यता और गंभीरता को सर्वोपरि रखते हुए बचाव पक्ष की नरमी की अपील को खारिज कर दिया और दोनों को मृत्युदंड देने का कड़ा निर्णय लिया।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस से तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है। सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में यह आह्वान किया गया है।
केंद्र सरकार ने दीवाली और त्योहारों के सीजन में रेलवे के 11.40 लाख से अधिक नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस (PLB) का ऐलान कर दिया है। जानिए कितना मिलेगा पैसा और क्या है कर्मचारियों की पुरानी मांग।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा दी है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी विस्तार से जानकारी।
पराली जलाने का मौसम चरम पर पहुंचने से पहले केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र को सख्त निर्देश दिए हैं। केंद्र ने इन राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मिशन मोड में काम करने को कहा है।
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बीती देर रात गंगा नदी पार करते समय एक छोटी नाव पलट गई, जिससे 13 बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 6 से 18 वर्ष के बीच है। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार की 7 बच्चियों की जान चली जाने से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी। 26 अक्टूबर 2026 को आएगा फैसला।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR), जंतर-मंतर बैन और मेट्रो पाबंदियों से जुड़ी सभी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 15 अक्टूबर को एक साथ सुनवाई करेगा। जानिए CJI सूर्यकांत की पीठ का पूरा फैसला।
दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया भारत की प्रतिभा और किफायती दवाओं पर भरोसा करती है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज शाम अपने आवास पर 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों को हाई टी के लिए बुलाया है। बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, 'वोट चोरी' के विरोध और एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह