इंस्टाग्राम पर बाल शोषण से जुड़ी सामग्री के विज्ञापन सामने आने के बाद केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मेटा को तलब करने का निर्देश दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और सरकार का रुख।

चाइल्ड सेक्सुअल एब्स्यूज़ मटेरियल से सरकार नाराज
डिजिटल सुरक्षा पर उठ रहे गंभीर सवाल
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं। हाल ही में सामने आया है कि इंस्टाग्राम के विज्ञापन सिस्टम का इस्तेमाल कथित तौर पर चाइल्ड सेक्सुअल एब्स्यूज़ मटेरियल (CSAM) से जुड़े अकाउंट्स और वेबसाइट्स को प्रमोट करने के लिए किया गया। यह गंभीर मामला सामने आने के बाद केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सख्त रुख अपनाते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस मामले में मेटा (Meta) को तुरंत तलब किया जाए। सरकार इस पूरे प्रकरण पर कंपनी से विस्तृत जवाब मांगने की तैयारी कर रही है।
क्या चाहती है सरकार ?
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की प्राथमिकता यह जानने की है कि आखिर ऐसी आपत्तिजनक सामग्री वाले विज्ञापन इंस्टाग्राम के विज्ञापन नेटवर्क तक कैसे पहुंचे। सरकार मेटा से यह स्पष्टीकरण मांगना चाहती है कि इन विज्ञापनों को रोकने के लिए प्लेटफॉर्म के पास किस तरह की सुरक्षा व्यवस्था (Safety Protocols) मौजूद थी और वे इसे रोकने में क्यों विफल रहे। मंत्रालय यह भी सुनिश्चित करना चाहता है कि बच्चों की सुरक्षा से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल, मेटा की ओर से इस मुद्दे पर क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
तिरतोल ब्लॉक में 3.02 करोड़ रुपए के सरकारी धन के गबन केस में गिरफ्तार पूर्व एसआरए भंज किशोर बेहरा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ओडिशा विजिलेंस ने पूछताछ में मिले नए तथ्यों के आधार पर सोमवार को उसके छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।
बिहार के छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास आज यानी सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मकेर की ओर से छपरा की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित 18 चक्का हाइवा ने सामने से एक टोटो को रौंद दिया।
बिहार के छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास आज यानी सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मकेर की ओर से छपरा की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित 18 चक्का हाइवा ने सामने से एक टोटो को रौंद दिया।
बिहार के मधेपुरा में सावन के चौथे सोमवार पर सिंहेश्वर धाम मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित होने से दर्जनभर श्रद्धालु घायल हो गए। करीब 15 मिनट तक रही अफरा-तफरी के बीच सभी घायलों को जन नायक कपूर्री ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में भर्ती कराया गया। वहीं ग्रिल से टकराकर गिरने में एक श्रद्धालु का सिर फट गया है।
महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में आज यानी सोमवार को तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में तड़के करीब 3:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई।
पेट्रोलियम मंत्रालय के नए आदेश के अनुसार, जिन इलाकों में पाइपेड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध है, वहां एलपीजी कनेक्शन अनिवार्य रूप से सरेंडर करना होगा। समयानुसार पीएनजी न अपनाने पर एलपीजी कनेक्शन रद्द किया जा सकता है। जानें नए नियम।
हरिद्वार में 'वन नेशन वन इलेक्शन' कार्यक्रम के दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव ने कंगना रनौत के बयानों का करारा जवाब दिया। साथ ही एक देश-एक चुनाव के फायदों पर भी बात की।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने DGCA के पूर्व फ्लाइंग ट्रेनिंग निदेशक कैप्टन अनिल गिल और विमानन कंपनियों पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। रिश्तेदारों के नाम पर शेल कंपनियां बनाकर विमानों की खरीद-फरोख्त और लीज के जरिए करोड़ों की हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
भारत में चीनी के दाम बहुत तेजी से बढ़े हैं। सिर्फ अगस्त में ही चीनी के दाम 20 फीसदी तक बढ़े हैं। चीनी उद्योग का कहना है कि देश में चीनी की कमी नहीं है। वहीं मध्यप्रेदश की राजधानी भोपाल में मिठास पर महंगाई का चाबुक चल गया है।
23 अगस्त को चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग की याद में मनाए जा रहे तीसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो अध्यक्ष डॉ. वी नारायणन ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में अंतरिक्ष क्षेत्र की भूमिका बेहद निर्णायक होगी।