भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में होटल हाउसकीपिंग स्टाफ के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। जानिए पूरी घटना, डिपोर्टेशन और उनके करियर से जुड़ी खास बातें।

जापान। स्टार समाचार वेब
जापान के नागोया में आयोजित होने वाले पैरा एशियन गेम्स से पहले भारतीय तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख को एक बड़े विवाद के बाद वापस भारत भेज दिया गया है। उन पर होटल की एक महिला हाउसकीपिंग कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न और अश्लील हरकतें करने के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना 19 अक्टूबर की है, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया था। भारतीय दल द्वारा लिखित माफी मांगने और उन्हें तुरंत डिपोर्ट करने की व्यवस्था करने के बाद मामला शांत हुआ।
स्थानीय आयोजन समिति ने भारतीय दल के चीफ-डी-मिशन को होटल में यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ की घटना होने की आधिकारिक सूचना दी थी।
जापानी पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए भारतीय एथलीट को हिरासत में ले लिया। घटना के समय पुलिस और होटल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर मौजूद थे।
शुरुआती जांच में सामने आया कि एथलीट ने महिला हाउसकीपिंग स्टाफ को गलत तरीके से छुआ, अश्लील इशारे किए और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया था।
शिकायत मिलने के बाद जापानी पुलिस 40 वर्षीय तैराक शेख को अपने साथ पुलिस स्टेशन ले गई थी। पुलिस मामले को अदालत में पेश करने की तैयारी में थी, लेकिन स्थानीय आयोजन समिति के हस्तक्षेप के बाद स्थिति संभली। भारतीय अधिकारियों की ओर से पीड़िता को लिखित माफी दी गई और आरोपी खिलाड़ी को तुरंत जापान से भारत भेजने का प्रबंध किया गया। इसके तहत शेख को एक अन्य होटल में ठहराने के बाद 20 अक्टूबर को नागोया से भारत डिपोर्ट कर दिया गया। मीडिय रिपोर्ट के मुताबिक, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) अब उन पर आजीवन प्रतिबंध (लाइफ टाइम बैन) लगाने पर विचार कर रही है।
मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले मोहम्मद शम्स आलम शेख अपने परिवार के साथ मुंबई के धारावी इलाके में रहते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए कई पदक जीते हैं:
2018 पैरा एशियन गेम्स: जकार्ता (इंडोनेशिया) में हुए इन खेलों में उन्होंने 200 मीटर और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे।
2025 इंटरनेशनल गेम्स: आइसलैंड के रेक्याविक में आयोजित प्रतियोगिताओं में उन्होंने 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीतने के साथ-साथ राष्ट्रीय और एशियाई रिकॉर्ड भी बनाए थे।
2026 पैरा एशियन गेम्स: शेख नागोया में होने वाले इन खेलों में हिस्सा लेने गए थे, लेकिन इन गंभीर आरोपों के चलते उन्हें प्रतियोगिता बीच में ही छोड़कर लौटना पड़ा। अपने करियर के दौरान वह पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई S5 और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB4 स्पर्धाओं में दुनिया के नंबर-1 तैराक भी रह चुके हैं।
भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में होटल हाउसकीपिंग स्टाफ के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। जानिए पूरी घटना, डिपोर्टेशन और उनके करियर से जुड़ी खास बातें।
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले के लिए मयंक यादव और नीतीश रेड्डी को प्लेइंग-11 में मौका मिला है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर मौका नहीं दिया गया है।
भारत ने जापान के नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में 15वां गोल्ड जीत लिया है। गुरुवार को गेम्स के चौथे दिन सुवर्णा राज ने महिला डिस्कस थ्रो में सोना जीता। स्वाति ने तीरंदाजी की ह1 कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस गोल्ड के सहारे भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर आ गया है।
वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिलने पर भारतीय टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान सामने आया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज से पहले क्राइस्टचर्च में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अय्यर ने कहा कि वैभव अभी बहुत युवा हैं और उन्हें अपनी बारी के लिए धैर्य रखना चाहिए।
एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। प्रतियोगिता के दौरान बुधवार का दिन भारत के लिए बेहद सफल रहा, जहां खिलाड़ियों ने एक के बाद एक कई पदक अपने नाम किए।
नागोया पैरा एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर T20 दौड़ में नया गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। जानें भारत के अन्य विजेताओं और प्रदर्शन के बारे में विस्तार से।
भारत के न्यूजीलैंड दौरा 2026 के लिए वनडे, T20 और टेस्ट टीम की घोषणा हो गई है। ईशान किशन को वनडे में उपकप्तानी मिली है जबकि यशस्वी और जडेजा बाहर हैं। जानिए पूरा मैच शेड्यूल और स्क्वॉड।
मिजोरम के बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने नगालैंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में नाबाद 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। जानिए इस रिकॉर्ड पारी और बाबासाहेब निंबालकर के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से जुड़ी पूरी जानकारी।
BCCI ने पुरुष चयन समिति का पुनर्गठन किया है। पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को नया चीफ सिलेक्टर बनाया गया है, जबकि रमेश पोवार ने अजित अगरकर की जगह ली है।
पैरा एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन मोना अग्रवाल ने 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड और अवनी लेखरा ने सिल्वर मेडल जीता। भारत को मिला 2028 पैरालंपिक का कोटा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह