मध्य प्रदेश के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट! 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की हड़ताल और छुट्टियों के चलते 5 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित। जानें पूरी खबर और जरूरी निर्देश।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में बैंक ग्राहकों को अगले हफ्ते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर प्रदेश के करीब 40 हजार बैंक अधिकारी और कर्मचारी 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे।
इससे ठीक पहले 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इस प्रकार शनिवार से लेकर मंगलवार (30 सितंबर) तक लगातार पांच दिन बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रह सकता है। यूनियंस की इस हड़ताल के चलते कैश जमा और निकासी, चेक क्लियरेंस, और लोन प्रोसेसिंग जैसी शाखाओं से जुड़ी तमाम सेवाएं बाधित होने की पूरी आशंका है।
बैंक यूनियंस लंबे समय से अपनी प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। UFBU के मुख्य रूप से 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह (5-Day Banking Week) को तुरंत लागू करने और स्केल-IV जैसे मुद्दों का समाधान करने की मांग है।
यूनियन के को-ऑर्डिनेटर वीके शर्मा के अनुसार, सरकार इस जायज मांग को लंबे समय से टालती आ रही है और इस पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इसी के विरोध में आंदोलन को तीन चरणों में आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसके तहत यह मौजूदा हड़ताल बुलाई गई है। हड़ताल से पहले आज यानी बुधवार दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक सरकारी प्रेस क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने बैंककर्मियों द्वारा जोरदार धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।
वर्तमान में देश के बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही अवकाश रहता है। बैंक यूनियंस लगातार यह मांग कर रही हैं कि सभी शनिवारों को बैंक बंद रखे जाएं और सप्ताह में केवल पांच दिन ही कार्यदिवस हों।
इस व्यवस्था को संतुलित करने के लिए यूनियनों ने यह प्रस्ताव दिया है कि सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना कामकाज के समय में 40 मिनट की अतिरिक्त बढ़ोतरी कर दी जाए, ताकि कुल कामकाजी घंटों पर कोई असर न पड़े। हालांकि, इस पर अभी तक अंतिम मुहर नहीं लग पाई है।
लगातार छुट्टियों और हड़ताल के चलते बैंकों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जरूरी काम 23 से 25 सितंबर (बुधवार से शुक्रवार) के बीच ही हर हाल में पूरे कर लें।
शाखाओं में सेवाएं प्रभावित: कैश विड्रॉल, डिपॉजिट और चेक क्लियरेंस के लिए बैंक ब्रांच जाने वाले ग्राहक इन तारीखों का खास ध्यान रखें।
डिजिटल बैंकिंग का लें सहारा: हालांकि ऑनलाइन और नेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन सर्वर लोड और तकनीकी कारणों से इनमें भी कुछ बाधा आ सकती है। इसलिए समय रहते अपने जरूरी वित्तीय कार्य निपटाना ही समझदारी होगी।
मध्य प्रदेश के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट! 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की हड़ताल और छुट्टियों के चलते 5 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित। जानें पूरी खबर और जरूरी निर्देश।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 74,640.85 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23,350 के ऊपर कारोबार करता दिखा।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को बिना इंटरनेट वाले सस्ते कॉलिंग और SMS प्लान लॉन्च करना अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए TRAI के इस नए आदेश की पूरी जानकारी।
आज सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। जानें एमसीएक्स (MCX) और इंटरनेशनल कमोडिटी मार्केट (Comex) पर गोल्ड और सिल्वर के ताज़ा रेट।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती तेजी के बाद गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आईटी शेयरों में कमजोरी मुख्य वजह रही। जानिए बाजार की पूरी अपडेट।
टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच एन. चंद्रशेखरन के पुनर्नियुक्ति विवाद को विस्तार से जानें। जानिए क्यों टाटा ट्रस्ट्स ने इस फैसले को नियमों के खिलाफ बताया है।
19 सितंबर 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के ताजा भाव तथा चांदी की कीमतें।
मूडीज रेटिंग एजेंसी ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। जानिए भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती, निजी खपत, जी-20 में स्थिति और संभावित जोखिमों से जुड़ी पूरी रिपोर्ट विस्तार से।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख रहा। सुबह 9:23 बजे तक निफ्टी 50 में 0.20 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जो 23,315.80 पर पहुंच गया। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 0.22 फीसदी बढ़कर 74,474.19 पर कारोबार कर रहा था। बाजार में यह बढ़त कच्चे तेल की कम कीमतों के कारण देखी गई।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल 2032 तक बढ़ाने को बोर्ड ने दी मंजूरी। टाटा समूह को शेयर बाजार में उतारने का भी फैसला। जानिए नोएल टाटा के साथ मतभेद और इस्तीफे के पूरे घटनाक्रम की अंदरूनी कहानी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह