मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए महा-प्रशिक्षण अभियान शुरू कर रही है। विंध्य से शुरू होने वाले इस कैंप में कार्यकर्ताओं को राजनीति के साथ-साथ AI और ChatGPT की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

फाइल फोटो
भोपाल. स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर संगठन को धार देने के लिए एक मेगा प्लान तैयार किया है। अगले डेढ़ से दो महीनों के भीतर प्रदेश के 13,000 मंडलम, 1006 ब्लॉक और नगर अध्यक्षों को चुनावी और तकनीकी गुरु सिखाए जाएंगे। इस अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 'क्षेत्रीय नेतृत्व' को कमान सौंपी गई है। यानी, जिस क्षेत्र में ट्रेनिंग होगी, वहाँ के स्थानीय सीनियर लीडर्स ही कार्यकर्ताओं की क्लास लेंगे। इस महा-प्रशिक्षण अभियान का आगाज विंध्य क्षेत्र (सीधी और सिंगरौली जिले) से होने जा रहा है।
कांग्रेस ने इस बार बाहरी वक्ताओं पर निर्भर रहने के बजाय स्थानीय सीनियर लीडर्स को सत्रों की जिम्मेदारी दी है। विंध्य के पहले प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र के दिग्गज नेता कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल विंध्य क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक चुनौतियों और कांग्रेस के विजय संकल्प पर बात करेंगे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल भैया) कार्यकर्ताओं को आजादी के बाद भारत निर्माण में कांग्रेस के योगदान और भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता तक ले जाने का तरीका सिखाएंगे। राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तंखा संविधान के महत्व और इसकी रक्षा में कांग्रेस की भूमिका पर विशेष सत्र लेंगे।
27-28 मई को होने वाले इस दो दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडलम और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को सिर्फ पारंपरिक राजनीति ही नहीं, बल्कि आधुनिक हथियारों से भी लैस किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), ChatGPT और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग की ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे तकनीकी स्तर पर विपक्ष के 'नैरेटिव' का करारा जवाब दे सकें।
कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से मजबूत करने के लिए अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे:
संगठनात्मक कौशल: डॉ. संजय कामले कार्यकर्ताओं को बताएंगे कि बूथ स्तर तक पंचायत और वार्ड कमेटियों को कैसे सक्रिय और री-स्ट्रक्चर किया जाए।
बूथ मैनेजमेंट: ललित सेन 'मतदाता सूची' के महत्व और BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट) की जिम्मेदारियों पर ट्रेनिंग देंगे। वहीं, लखन घनघोरिया चुनावी प्रबंधन की बारीकियां समझाएंगे।
वैचारिक प्रहार: रण विजय सिंह लोचब 'सांप्रदायिक ध्रुवीकरण' के खिलाफ कांग्रेस की 'सर्वधर्म समभाव' की राजनीति को जनता तक पहुंचाने का रोडमैप साझा करेंगे।
रणनीति के मुताबिक, हर क्षेत्रीय ट्रेनिंग के दूसरे दिन प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व मोर्चा संभालेगा। विंध्य के शिविर में दूसरे दिन:
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी 'जातिगत जनगणना', 'सामाजिक समरसता' और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मूल संदेश "नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान" पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
अंत में, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी समापन सत्र लेंगे। वे "मुझे कांग्रेस कार्यकर्ता होने पर गर्व क्यों है?" विषय पर बात रखकर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेंगे और कांग्रेस की विचारधारा के मानवीय मूल्यों को रेखांकित करेंगे।
यह भी पढे़ं:
MP Shiksha Ghar Yojana: मध्य प्रदेश में शुरू होगी 'शिक्षा घर योजना', ड्रॉपआउट छात्रों को मिलेगा पढ़ाई का दोबारा मौका
भोपाल: ट्विशा शर्मा केस में सास गिरबाला को अब जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष पद से हटाएगी सरकार

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस ने बिना नंबर की स्कॉर्पियो से एक करोड़ 29 लाख कैश पकड़ा है। रकम कार में अलग-अलग बॉक्स बनाकर छिपाई गई थी। मामले में उत्तर प्रदेश के दो लोगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि रकम किसकी है, कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी।
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य
सूचना का अधिकार कानून लागू होने के 21 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन देश में पारदर्शिता और न्याय की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पारदर्शिता पर काम करने वाले संगठन सतर्क नागरिक संगठन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून 2026 तक देश के 28 सूचना आयोगों में 3,85,000 से अधिक अपीलें और शिकायतें लंबित हैं।
मध्य प्रदेश के देवास और इंदौर जिलों में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर (पीटीसी) में पदस्थ हेड कांस्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के 15 ठिकानों पर बुधवार सुबह एक साथ दबिश दी गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में 11 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जिनमें से 6 जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।