MP New Excise Policy 2026-27: मध्यप्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों पर ओवर रेटिंग रोकने के लिए QR कोड अनिवार्य कर दिया है। अवैध अहातों पर चलेगा विशेष अभियान।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति 2026-27 के तहत शराब दुकानों के संचालन और अवैध शराब गतिविधियों पर नकेल कसने की तैयारी पूरी कर ली है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि आबकारी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। नियमों की अनदेखी करने वाले मदिरा ठेकेदारों के साथ-साथ लापरवाह अधिकारियों पर भी कड़ी प्रशासनिक गाज गिरेगी।
सरकार ने साफ कर दिया है कि प्रदेश की सभी कम्पोजिट मदिरा दुकानों को अब पूरी तरह “ऑफ श्रेणी” घोषित किया गया है। इसका सीधा मतलब यह है कि किसी भी शराब दुकान परिसर या उसके आसपास ग्राहकों को शराब पीने (सेवन करने) की अनुमति नहीं होगी। अवैध रूप से संचालित अहातों, शॉप बार और उपभोग स्थलों को पूरी तरह बंद कराने के लिए विशेष दलों का गठन किया गया है, जो लगातार औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) करेंगे।
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के अनुसार, शराब दुकानों के खुलने और बंद होने के लिए जो समय सीमा तय की गई है, उसका हर हाल में पालन करना होगा। समय के बाद भी शराब बेचने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस व्यवस्था की 24 घंटे निगरानी के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें तैनात की गई हैं, जो गश्त कर नियमों का उल्लंघन करने वालों को दबोचेंगी।
अक्सर उपभोक्ताओं से तय कीमत से अधिक पैसे वसूलने (ओवर रेटिंग) की शिकायतें आती हैं। इसे रोकने के लिए अब हर शराब दुकान पर मदिरा की दरें (रेट लिस्ट) स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य कर दिया गया है। पारदर्शिता बढ़ाने के लिए दुकानों पर डिजिटल क्यूआर कोड (QR Code) लगाए जाएंगे, जिससे ग्राहक स्कैन कर वास्तविक और वैध कीमत की जांच खुद कर सकेंगे। यदि कोई ठेकेदार निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे लेता पकड़ा गया, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और उसका लाइसेंस भी निलंबित किया जा सकता है।
धार्मिक और पवित्र घोषित किए गए नगरों व क्षेत्रों की मर्यादा बनाए रखने के लिए सरकार ने विशेष योजना बनाई है। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इन क्षेत्रों में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री को रोकने के लिए स्थानीय निगरानी तंत्र को और ज्यादा मजबूत व सक्रिय किया जाए।
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर को उज्जैन से अयोध्या तक 950 किमी की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू करेंगे। जानिए इस 70 दिवसीय पैदल यात्रा का रूट, धार्मिक अनुष्ठान और मुख्य उद्देश्य।
भोपाल के नीलम पार्क में कोरोना काल के आयुष डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का 11वें दिन भी प्रदर्शन जारी। अर्धनग्न होकर और PPE किट पहनकर स्वास्थ्यकर्मियों ने संविदा बहाली की मांग की।
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया और नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। जानें पूरी खबर और कांग्रेस की प्रतिक्रिया।
भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।