मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक के 655 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 24 सितंबर से आवेदन शुरू, जानिए योग्यता, वेतन और अंतिम तिथि।

कॅरियर डेस्क। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस मुख्यालय के अंतर्गत विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इसके तहत सूबेदार (अनुसचिवीय) शीघ्रलेखक और सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) के कुल 655 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। गृह विभाग के इन पदों के लिए पुलिस मुख्यालय के माध्यम से MPESB को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके बाद आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है।
चयन परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकेंगे। यदि फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है, तो उसके लिए 13 अक्टूबर 2026 तक संशोधन का अवसर दिया जाएगा। इसके अलावा, चयन परीक्षा का पहला चरण आगामी 3 नवंबर 2026 (मंगलवार) से शुरू होगा। इससे पहले राज्य में आरक्षकों के 7,500 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा।
सूबेदार पद के लिए: ₹36,200 से ₹1,14,800 तक का वेतनमान निर्धारित किया गया है।
सहायक उप निरीक्षक (ASI) पद के लिए: ₹19,500 से ₹62,000 तक का वेतनमान मिलेगा।
विभिन्न श्रेणियों के लिए परीक्षा शुल्क अलग-अलग तय किया गया है:
सीधी भर्ती (सामान्य/अनारक्षित वर्ग): ₹500
आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग): ₹250
विभागीय परीक्षा शुल्क: सामान्य वर्ग के लिए ₹200 और आरक्षित वर्ग के लिए ₹100
नोट: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित पोर्टल शुल्क का भुगतान अलग से करना होगा।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी दक्षता का होना अनिवार्य है:
सूबेदार (शीघ्रलेखक): उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही, मान्यता प्राप्त संस्थान से हिंदी आशुलिपि (शॉर्टहैंड) में 100 शब्द प्रति मिनट की गति की परीक्षा पास होना और कंप्यूटर दक्षता का प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
सहायक उप निरीक्षक (ASI): इस पद के लिए भी 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कंप्यूटर, आईटीआई या संबंधित मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा, COPA या आधुनिक कार्यालय प्रबंधन जैसे निर्धारित पाठ्यक्रमों की डिग्री मान्य होगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए पहचान संबंधी नियम सख्त किए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है, जिसमें [Aadhaar Redacted], पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक वैध दस्तावेज प्रस्तुत किया जा सकता है। [Aadhaar Redacted] कार्ड लेकर आने वाले अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक या अन्य माध्यमों से सत्यापन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आरक्षण का लाभ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों का मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी (Domicile) होना अनिवार्य है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक के 655 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 24 सितंबर से आवेदन शुरू, जानिए योग्यता, वेतन और अंतिम तिथि।
मध्य प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए डीएमई ने 47 संस्थानों की 2488 सीटों का शुरुआती सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। जानिए श्रेणीवार आरक्षण और जिलेवार सीटों का पूरा विवरण।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस), देहरादून की ओर से जल संसाधन क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के उपयोग पर आधारित एक विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम एआई-एमएल फॉर हाइड्रो-इन्फॉर्मेटिक्स का आयोजन किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के 73 पदों पर विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी। 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन। जानें पात्रता, वेतन और परीक्षा पैटर्न।
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने मदरसों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मदरसे में सब कुछ संदेह के घेरे में है। दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में हुए हर आतंकी हमले में किसी न किसी मदरसा शिक्षक की संलिप्तता सामने आई है। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश से आने वाले आतंकवादी मदरसों में शरण लिया करते थे।
NTA ने UGC NET June 2026 री-एग्जाम (इंग्लिश, कॉमर्स, सोशियोलॉजी) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 13 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया यहाँ जानें।
मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल जीडी के 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। 22 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा तिथियों की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
यूपीएससी ने ईएसई 2026 के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। पर्सनैलिटी टेस्ट 21 सितंबर से शुरू होंगे। जानिए पूरी डिटेल्स और शिफ्ट का समय।
मध्य प्रदेश में साक्षरता के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 1.89 करोड़ से अधिक लोग निरक्षर थे। विभिन्न साक्षरता अभियानों के बल पर अब तक 1.38 करोड़ (1,38,90,550) लोग निरक्षरता के अभिशाप से बाहर आ चुके हैं।
National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS) द्वारा NEET PG 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की 30 सितंबर तक जारी किए जाने की उम्मीद है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह