NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। NTA के अनुवादक और लातूर कनेक्शन से जुड़े इस मामले की सुनवाई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी।

दिल्ली। स्टार समाचार वेब
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बहुचर्चित नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले की अगली सुनवाई बुधवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट में विशेष न्यायाधीश अनु ग्रोवर बालिगा के समक्ष होगी। जांच एजेंसी के मुताबिक, इस पूरे रैकेट का मुख्य केंद्र महाराष्ट्र का लातूर जिला रहा है, जहां सुनियोजित तरीके से परीक्षा की पवित्रता को तार-तार किया गया।
सीबीआई की जांच में सामने आया है कि नीट-यूजी परीक्षा का प्रश्नपत्र राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के पैनल सदस्य और अनुवादक पीवी कुलकर्णी के जरिए लीक हुआ था। आरोप है कि कुलकर्णी से प्रश्नपत्र मिलने के बाद लातूर में कोचिंग संस्थान चलाने वाले आरोपी शिवराज मोटेगांवकर ने इसे अवैध तरीके से हासिल किया। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि शिवराज मोटेगांवकर को रसायन विज्ञान (कैमिस्ट्री) का प्रश्नपत्र अप्रैल 2026 में आरोपी मनोज भगवानराव शिरूरे द्वारा संचालित सिद्धिविनायक अस्पताल परिसर में उपलब्ध कराया गया था।
जांच एजेंसी के अनुसार, परीक्षा से कई हफ्ते पहले इस अस्पताल के परिसर का इस्तेमाल प्रश्नपत्र तक पहुंच बनाने और इस बड़ी साजिश को अमलीजामा पहनाने के लिए किया गया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई ने दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर सहित देश के कई अन्य शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान कई शिक्षकों, छात्रों और अन्य बिचौलियों समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
सीबीआई ने अदालत में दावा किया है कि इस पेपर लीक कांड के कारण न केवल परीक्षा की निष्पक्षता पूरी तरह प्रभावित हुई, बल्कि कई मेधावी छात्रों को मानसिक प्रताड़ना के चलते आत्महत्या जैसे अत्यंत गंभीर कदम उठाने पड़े। इसके अलावा, एजेंसी ने यह भी बड़ा दावा किया है कि इस पूरी धांधली और परीक्षा रद्द होने की प्रक्रिया के कारण सरकारी खजाने को 600 करोड़ रुपये से अधिक का भारी-भरकम नुकसान उठाना पड़ा है।
गौरतलब है कि इस वर्ष नीट-यूजी 2026 की मुख्य परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी, जिसमें देश भर से 22.7 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। हालांकि, परीक्षा के तुरंत बाद बड़े पैमाने पर पेपर लीक और गड़बड़ी की शिकायतें सामने आने लगीं। बढ़ते विवाद और दबाव के बाद एनटीए ने 12 मई को परीक्षा रद्द करने का फैसला किया। इसके बाद प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई और अंततः 16 जुलाई को इसके परिणाम घोषित किए गए। सीबीआई की इस चार्जशीट के बाद अब मामले की न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने मदरसों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मदरसे में सब कुछ संदेह के घेरे में है। दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में हुए हर आतंकी हमले में किसी न किसी मदरसा शिक्षक की संलिप्तता सामने आई है। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश से आने वाले आतंकवादी मदरसों में शरण लिया करते थे।
NTA ने UGC NET June 2026 री-एग्जाम (इंग्लिश, कॉमर्स, सोशियोलॉजी) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 13 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया यहाँ जानें।
मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल जीडी के 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। 22 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा तिथियों की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
यूपीएससी ने ईएसई 2026 के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। पर्सनैलिटी टेस्ट 21 सितंबर से शुरू होंगे। जानिए पूरी डिटेल्स और शिफ्ट का समय।
मध्य प्रदेश में साक्षरता के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 1.89 करोड़ से अधिक लोग निरक्षर थे। विभिन्न साक्षरता अभियानों के बल पर अब तक 1.38 करोड़ (1,38,90,550) लोग निरक्षरता के अभिशाप से बाहर आ चुके हैं।
National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS) द्वारा NEET PG 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की 30 सितंबर तक जारी किए जाने की उम्मीद है।
सीबीएसई (CBSE) द्वारा 6 सितंबर 2026 को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) स्थगित कर दी गई है। नई परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी यहाँ विस्तार से पढ़ें।
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी। सागर के इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पर 1 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होगी परीक्षा। जानिए पूरी जानकारी, जिलेवार विवरण और अपडेट्स।
मध्य प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत BRC और APC के 525 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होगी। उच्च पद प्रभार शिक्षकों को पात्रता में शामिल करने की मांग उठी है।
कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। 454 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।