NEET UG 2026 Re-Exam: 21 जून को होने वाली नीट पुनर्परीक्षा के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NTA मुख्यालय का दौरा किया। वायुसेना के MI-17 हेलिकॉप्टर, जीपीएस और अर्धसैनिक बलों की निगरानी में होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क। स्टार समाचार वेब
नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा (Re-Exam) को पूरी तरह से पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र सरकार ने कमर कस ली है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) मुख्यालय का औचक दौरा कर आगामी 21 जून को होने वाली परीक्षा की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। एनटीए के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में परीक्षा की गोपनीयता, सुरक्षा व्यवस्था और साइबर सुरक्षा उपायों पर गहन मंथन किया गया।
नीट परीक्षा के इतिहास में पहली बार सुरक्षा के ऐसे अभूतपूर्व इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय वायुसेना के MI-17 हेलिकॉप्टरों की मदद ली जा रही है, जो देश के 18 संवेदनशील स्थानों पर प्रश्नपत्र पहुंचाएंगे। सभी प्रश्नपत्रों के बॉक्स जीपीएस (GPS) निगरानी में रहेंगे और परीक्षा शुरू होने के ठीक पहले एक विशेष डिजिटल पासवर्ड के जरिए ही खोले जा सकेंगे।
आगामी 21 जून को होने वाली इस परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पहली बार केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (Paramilitary Forces) को सौंपी गई है। इसके अलावा, सभी परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर की गतिविधियों पर सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के जरिए पैनी नजर रखी जाएगी। जींद में ही 6 केंद्रों पर कुल 3,018 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के सचिवों की बैठक भी हो चुकी है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "राज्यों ने हमेशा सहयोग किया है, लेकिन इस बार अधिक मुस्तैदी की जरूरत है। कई राज्यों में मुख्य सचिव (CS) और पुलिस महानिदेशक (DGP) की मौजूदगी में जिला कलेक्टरों और कप्तानों (SP) के साथ बैठकें शुरू हो चुकी हैं, जिनमें NTA के महानिदेशक (DG) खुद शामिल हो रहे हैं। आज बिहार और पिछले दिनों महाराष्ट्र में ऐसी समीक्षा बैठकें संपन्न हुई हैं।"
शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए आने वाले दिनों में केंद्रीय गृह सचिव एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। परीक्षा से जुड़ी अफवाहों और साइबर खतरों से निपटने के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और सीबीआई (CBI) के साइबर संसाधनों व विशेषज्ञों को तैनात किया गया है। पूरा व्यापक साइबर सुरक्षा तंत्र (Cyber Security System) इस समय पूरी तरह एक्टिव मोड में है।
भविष्य में किसी भी प्रकार की चूक को रोकने और NTA की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए एजेंसी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि एनटीए की संस्थागत क्षमता को बढ़ाने के लिए संयुक्त सचिव (Joint Secretary) और निदेशक (Director) स्तर के कई अनुभवी व नए अधिकारियों को तैनात कर उन्हें स्पष्ट और जवाबदेह जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 8 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। यहां जानें परीक्षा केंद्रों, समय-सारणी और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी।
नीट-यूजी 2026 परीक्षा में ओएमआर शीट से छेड़छाड़ का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। छह अभ्यर्थियों ने एनटीए द्वारा उपलब्ध कराई गई कॉपियों में अंतर का दावा किया है।
मध्यप्रदेश में अब सिर्फ नवाचार या शोध ही आदर्श शिक्षक की पहचान नहीं होंगे, बल्कि शिक्षकों को अपने मूल कर्तव्यों पर भी 100 फीसदी खरा साबित होना होगा। राज्य सरकार प्रदेश के ऐसे ही 110 शिक्षकों का चयन करने जा रही है, जिन्हें राज्य स्तर पर राज्यपाल द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
मध्यप्रदेश में निजी स्कूलो के संचालन को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त और नई गाइडलाइन तय कर दी है। अब राज्य में किसी भी निजी हाई और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की स्थापना, मान्यता, नवीनीकरण, माध्यम या स्थान परिवर्तन के लिए सरकार की नई शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।
पेपर लीक पर शिकंजा कसने के लिए संसद द्वारा पारित सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई है। विपक्षी दलों के वॉकआउट के बीच संसद के दोनों सदनों से पारित हुआ यह कानून अब देशभर में लागू हो गया है।
जहां देशभर में एक ओर पेपर लीक और परीक्षाओं धांधली को लेकर घमासान मचा हुआ है। वहीं दूसरी आरे मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक-2024 के अर्थशास्त्र विषय के साक्षात्कार का परिणाम जारी कर नया रिकॉर्ड बना दिया है।
राष्ट्रीय स्तर पर छात्र-शिक्षक अनुपात भले ही मानकों के अनुरूप दिखाई दे रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। मध्य प्रदेश समेत देशभर में शिक्षकों की भारी कमी और उनके असमान वितरण के कारण स्कूली शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। NTA के अनुवादक और लातूर कनेक्शन से जुड़े इस मामले की सुनवाई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम का आयोजन 28 जुलाई को करवाया गया है। अब इस परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार रहेगा ताकी वे अपने नतीजों के अनुसार आगे एडमिशन इत्यादि की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकें।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा समय, महत्वपूर्ण नियम, जरूरी दस्तावेज और परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी हिंदी में यहाँ पढ़ें।